1. पटना में बनेगा महिला विश्वविद्यालय
कैबिनेट ने बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसके लिए शुरुआती प्रशासनिक खर्च के तौर पर 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
2. बेगूसराय को मिलेगा नया विश्वविद्यालय
बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके लिए भी 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
3. पुलिस व्यवस्था होगी मजबूत
जिला पुलिस, रेल पुलिस, मद्यनिषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 336.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
4. 50 ड्रोन की होगी खरीद
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 24.50 करोड़ रुपये की लागत से 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। इनका उपयोग सुरक्षा अभियानों, नदी क्षेत्रों, नक्सल विरोधी अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में किया जा सकेगा।
5. कोसी में डेयरी विकास को बढ़ावा
सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में डेयरी क्षेत्र के विस्तार के लिए करीब 126.07 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसमें मिल्क चिलिंग प्लांट और अन्य डेयरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
6. पशु चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार
बिहार पशु चिकित्सा अवस्थापना एवं सेवा सुदृढ़ीकरण नीति को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इससे पशु चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम होगा।
7. 12 चिकित्सा संस्थानों में ई-सुश्रुत एनएक्स
राज्य के 12 चिकित्सा संस्थानों में ई-सुश्रुत एनएक्स एप्लीकेशन लागू करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा बॉयलर से संबंधित नई नियमावली को भी मंजूरी दी गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment