1 .अखरोट: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्पर्म की गुणवत्ता सुधारने और उनकी गति (मोटिलिटी) बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है, जो फर्टिलिटी के लिए जरूरी है।
2 .बादाम: बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और प्रोटीन होते हैं, जो स्पर्म की संख्या और उनकी ताकत दोनों बढ़ाने में सहायक हैं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके स्पर्म सेल्स की सुरक्षा भी करता है। इसलिए इसका सेवन कर सकते हैं
3 .चिलगोजा: आपको बता दें की चिलगोजा में जिंक और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को तेजी से बढ़ावा देता है। टेस्टोस्टेरोन फर्टिलिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्पर्म निर्माण को प्रभावित करता है।
4 .ब्राजील नॉट्स: ब्राजील नॉट्स सेलेनियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो स्पर्म की गति और संख्या दोनों बढ़ाने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और स्पर्म सेल्स को स्वस्थ बनाए रखता है।
डॉक्टर्स के मुताबिक, रोजाना इन ड्राई फ्रूट्स को उचित मात्रा में खाना पुरुषों की फर्टिलिटी को नेचुरली बूस्ट कर सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त जीवनशैली भी जरूरी है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह के साथ इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment