भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 80 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 80 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:

BEL ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 रिक्तियों की घोषणा की है। उपलब्ध पद: ट्रेनी इंजीनियर-I (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस), प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल)

शैक्षणिक योग्यता:

आवेदकों के पास संबंधित शाखा में BE/B.Tech/B.Sc Engineering की डिग्री होना अनिवार्य है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं में योग्यता निर्धारित की गई है जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और सिविल।

आयु सीमा:

प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान:

ट्रेनी इंजीनियर-I के लिए वेतन ₹30,000 - ₹40,000 प्रतिमाह, प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए वेतन ₹40,000 - ₹55,000 प्रतिमाह। 

आवेदन शुल्क:

ट्रेनी इंजीनियर-I के लिए ₹177/-, प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए ₹472/-, SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2025

0 comments:

Post a Comment