अगर आप लिवर की देखभाल प्राकृतिक और स्वादिष्ट तरीके से करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ बेहद सरल लेकिन प्रभावी चीजें शामिल कर सकते हैं। नीचे जानिए कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन्स, जो लिवर की सेहत को सुधार सकते हैं:
1. खजूर और अखरोट: लिवर का सुपरफूड स्नैक
खजूर को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस माना जाता है। इसमें प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। जब इसे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट के साथ खाया जाए, तो यह लिवर के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। सुबह या दोपहर के नाश्ते में 3-4 खजूर के साथ 2-3 अखरोट मिलाकर खाएं।
2. मिक्स नट्स और डार्क चॉकलेट: हेल्दी और टेस्टी ट्रीट
मिक्स नट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता और हेज़लनट्स विटामिन E से भरपूर होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। इसके साथ थोड़ी डार्क चॉकलेट मिलाकर एक हेल्दी ट्रीट तैयार की जा सकती है, जो दिल को भी फायदा पहुंचाती है। 5-7 मिक्स नट्स के साथ 1-2 टुकड़े डार्क चॉकलेट का सेवन करें, विशेष रूप से शाम के समय।
3. सेब, शहद और दालचीनी: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मिश्रण
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं। इसमें जब शहद और दालचीनी मिलाई जाती है, तो यह मिश्रण लिवर और गट हेल्थ दोनों को सुधारता है। एक सेब को मैश करें, उसमें 1 चम्मच शहद और चुटकी भर दालचीनी मिलाकर नाश्ते या मिड-मॉर्निंग स्नैक में लें।
4. ग्रीक योगर्ट या दही के साथ बेरीज: लिवर और पाचन के लिए परफेक्ट
दही या ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और गट हेल्थ को मजबूत करते हैं। जब इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या किसी भी मौसमी बेरी को मिलाया जाता है, तो यह लिवर की सूजन और फैटी लीवर की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। सुबह के नाश्ते में 1 कटोरी दही में 1/2 कप ताज़ी बेरीज मिलाएं और बिना चीनी के सेवन करें।
0 comments:
Post a Comment