1. बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 – 23,175 पद
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल के 23,175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए केवल 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 25 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बड़ा मौका है।
2. बीपीएसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 – 1,799 पद
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन BPSSC की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर किए जा सकते हैं। यह पुलिस विभाग में कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर है।
3. सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 – 4,128 पद
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार (CSBC) ने कांस्टेबल के 4,128 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए भी उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर किए जा सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
इन सभी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। उम्मीदवार संबंधित आयोगों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी दस्तावेजों को सही-सही अपलोड करना और आवेदन शुल्क समय पर जमा करना आवश्यक है।
0 comments:
Post a Comment