क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। इसी की बदौलत न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से सीधा ₹18,000 हो गई थी।
अब चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है। हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 1.92 का फिटमेंट फैक्टर वर्तमान आर्थिक हालातों और परंपराओं को देखते हुए सबसे संभावित माना जा रहा है।
8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि अलग-अलग पे लेवल्स पर 8वें वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में किस स्तर तक बढ़ोतरी हो सकती है, यदि फिटमेंट फैक्टर 1.92, 2.08 या 2.86 होता है:
Level 1: वर्तमान बेसिक ₹18,000 → 1.92 फैक्टर: ₹34,560 | 2.08 फैक्टर: ₹37,440 | 2.86 फैक्टर: ₹51,480
Level 2: वर्तमान बेसिक ₹19,900 → 1.92 फैक्टर: ₹38,208 | 2.08 फैक्टर: ₹41,392 | 2.86 फैक्टर: ₹56,914
Level 3: वर्तमान बेसिक ₹21,700 → 1.92 फैक्टर: ₹41,664 | 2.08 फैक्टर: ₹45,136 | 2.86 फैक्टर: ₹62,062
Level 4: वर्तमान बेसिक ₹25,500 → 1.92 फैक्टर: ₹48,960 | 2.08 फैक्टर: ₹53,040 | 2.86 फैक्टर: ₹72,930
Level 5: वर्तमान बेसिक ₹29,200 → 1.92 फैक्टर: ₹56,064 | 2.08 फैक्टर: ₹60,736 | 2.86 फैक्टर: ₹83,512
Level 6: वर्तमान बेसिक ₹35,400 → 1.92 फैक्टर: ₹67,968 | 2.08 फैक्टर: ₹73,632 | 2.86 फैक्टर: ₹1,01,244
Level 7: वर्तमान बेसिक ₹44,900 → 1.92 फैक्टर: ₹86,208 | 2.08 फैक्टर: ₹93,392 | 2.86 फैक्टर: ₹1,28,414
Level 8: वर्तमान बेसिक ₹47,600 → 1.92 फैक्टर: ₹91,392 | 2.08 फैक्टर: ₹99,008 | 2.86 फैक्टर: ₹1,36,136
Level 9: वर्तमान बेसिक ₹53,100 → 1.92 फैक्टर: ₹1,01,952 | 2.08 फैक्टर: ₹1,10,448 | 2.86 फैक्टर: ₹1,51,866
Level 10: वर्तमान बेसिक ₹56,100 → 1.92 फैक्टर: ₹1,07,712 | 2.08 फैक्टर: ₹1,16,688 | 2.86 फैक्टर: ₹1,60,446
कब हो सकता है ऐलान?
8वें वेतन आयोग को लेकर आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) से पहले इसकी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इस बीच, कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार मांग उठ रही है कि वेतन में बढ़ोतरी को समय पर लागू किया जाए।
0 comments:
Post a Comment