कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
वित्त मंत्रालय की जानकारी के अनुसार इस फैसले से 46,322 कर्मचारी, 23,570 पेंशनधारक और 23,260 पारिवारिक पेंशनधारक सीधे लाभान्वित होंगे। PSU बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन संशोधन का प्रभाव 1 अगस्त 2022 से लागू होगा।
खर्च का अनुमान
इस वेतन संशोधन और पेंशन सुधार पर कुल खर्च 8,170.30 करोड़ रुपये आएगा। इसमें शामिल हैं:
वेतन संशोधन के बकाया मद के लिए: 5,822.68 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के लिए: 250.15 करोड़ रुपये
पारिवारिक पेंशन के लिए: 2,097.47 करोड़ रुपये
आपको बता दें की नाबार्ड के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन 1 नवंबर 2022 से लागू होगा। इसके तहत वार्षिक वेतन मद में लगभग 170 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी, और बकाया भुगतान की कुल राशि लगभग 510 करोड़ रुपये होगी।
पेंशन में बढ़ोतरी
नाबार्ड के 269 पेंशनधारक और 457 पारिवारिक पेंशनधारक को एकमुश्त 50.82 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, मासिक पेंशन भुगतान पर अतिरिक्त खर्च 3.55 करोड़ रुपये आएगा। जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मूल पेंशन और महंगाई भत्ते में 10% की वृद्धि की गई है। यह संशोधन 1 नवंबर 2022 से लागू होगा।
इस बदलाव के बाद RBI के पेंशन में कुल वित्तीय बोझ 2,696.82 करोड़ रुपये का अनुमान है, जिसमें बकाया मद में 2,485.02 करोड़ रुपये और वार्षिक आवर्ती खर्च 211.80 करोड़ रुपये शामिल है। सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

0 comments:
Post a Comment