1. PM-Kisan सम्मान निधि में बढ़ोतरी
कयास हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की वार्षिक राशि 6000 से बढ़कर 8,000 से 10,000 रुपये की जा सकती है। इससे छोटे किसानों को बढ़ती खेती लागत और जीवन यापन की महंगाई से राहत मिलेगी। किसान अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति PM-Kisan पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
2. MSP के लिए नया कानूनी ढांचा
कृषि क्षेत्र में फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई नए फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी के लिए नया रोडमैप पेश कर सकती है। इससे किसानों को मूल्य सुरक्षा मिलेगी और बाजार की अनिश्चितताओं से बचाव होगा।
3. कृषि ऋण लक्ष्य में वृद्धि
कृषि ऋण (Agri-Credit) का लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सस्ते लोन उपलब्ध कराना और साहूकारों की गिरफ़्त से बचाना है। इससे खेती में आधुनिक उपकरणों और बीजों में निवेश करना आसान होगा।
4. डिजिटल कृषि और इन्फ्रास्ट्रक्चर
सरकार डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) में निवेश कर सकती है। इसमें डिजिटल फसल सर्वेक्षण, स्मार्ट स्टोरेज और आपूर्ति श्रृंखला सुधार जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे किसानों को अपनी पैदावार का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि प्रक्रिया अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनेगी।
0 comments:
Post a Comment