केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, जनता के लिए 4 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में आज हुई पहली कैबिनेट बैठक में देशवासियों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और किसानों के लिए कुल 12,236 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के माध्यम से लोगों की यात्रा, कारोबार और जीवन में सुधार करने की कोशिश की है।

1 .रेलवे नेटवर्क का विस्तार: 9,072 करोड़ मंजूर

केंद्रीय कैबिनेट ने 9,072 करोड़ रुपये की मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों को फायदा होगा। सरकारी घोषणा के अनुसार गोंदिया-जबलपुर डबल लाइन 5,236 करोड़ रुपये की लागत से 231 किलोमीटर लंबी नई लाइन तैयार होगी। पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन 2,268 करोड़ रुपये की लागत से 50 किलोमीटर की नई लाइन बनेगी। जबकि गम्हरिया-चांडिल रेल लाइन – 1,168 करोड़ रुपये की लागत से 26 किलोमीटर की रेल लाइन तैयार होगी।

2 .श्रीनगर एयरपोर्ट को नया रूप

केंद्र सरकार ने कश्मीर में पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट के मेकओवर को मंजूरी दी। इसके लिए 1,667 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस निवेश से जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए आवाजाही आसान होगी और पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी।

3 .मेट्रो नेटवर्क में होगा विस्तार

अहमदाबाद के मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज 2B के लिए 1,067 करोड़ रुपये की लागत से 3.33 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को हरी झंडी दी गई। यह विस्तार शहरवासियों की यात्रा को और आसान बनाएगा और भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगा।

4 .किसानों के लिए खुशखबरी

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टीडी-3 ग्रेड जूट का MSP 275 रुपये बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस फैसले से जूट उगाने वाले किसानों की आय में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

0 comments:

Post a Comment