बता दें की इस परियोजना के लिए 988 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने भी इसकी पुष्टि की और केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद कहा। एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहरवासियों का समय बचेगा, सड़क जाम कम होगा और शहर की आमद-रफ़्तार में सुधार आएगा।
जाम की समस्या होगी खत्म
कानपुर में रोजाना सड़क जाम आम समस्या बन चुका था। सांसद अवस्थी ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद लोग सीधे ऊपर की ट्रैक पर सफर करेंगे, जिससे नीचे सड़क पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
रेलवे क्रॉसिंग से मुक्ति
इस मार्ग में कुल 16 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनमें हर दिन हजारों लोग फंसते हैं। एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से इन क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों को अब रुकना नहीं पड़ेगा। यह शहर का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर होगा और यातायात सुचारू रूप से चलेगा।
विकास और भविष्य
रमेश अवस्थी ने कहा कि यह परियोजना कानपुर की यात्रा सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 50 साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन आने वाले 5 सालों में शहर को आधुनिक बनाना लक्ष्य है।
0 comments:
Post a Comment