1. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, हरा धनिया और ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करती हैं। इनमें मौजूद क्लोरोफिल टॉक्सिन्स को बायोकेमिकल रूप से निष्क्रिय करता है और लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है। सुबह के समय सलाद या हरी सब्जियों की सब्जी खाने से फायदा ज्यादा होता है।
2. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो लिवर की सूजन कम करता है और उसे डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। हल्दी को दूध या दालों में मिलाकर रोजाना खाने से लिवर की सफाई में मदद मिलती है।
3. लहसुन
लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। रोजाना 2-3 कच्चे लहसुन की कलियाँ खाने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और शरीर का मेटाबॉलिज़्म भी तेज़ होता है।
4. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के लिए वरदान हैं। यह फ्री रेडिकल्स को नष्ट करती है और लिवर के सेल्स की मरम्मत में मदद करती है। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पीने से पेट हल्का रहता है और लिवर स्वच्छ रहता है।
5. संतरे और नींबू
संतरे और नींबू में भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये लिवर की सफाई करते हैं और पित्त को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। नींबू पानी सुबह खाली पेट पीना लिवर डिटॉक्स का सबसे आसान तरीका है।

0 comments:
Post a Comment