फॉरेस्ट गार्ड की बंपर भर्ती, 700 से ज्यादा पदों पर मौका, 23 फरवरी तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 779 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 23 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 42 वर्ष निर्धारित हैं। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

वेतनमान कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर भर्ती से संबंधित Apply Online लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट: https://hssc.gov.in/

0 comments:

Post a Comment