1. कृष्णा वीआर बने 8वें वेतन आयोग के डायरेक्टर
केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS, 2009 बैच) के अधिकारी कृष्णा वीआर को विभागीय प्रतिनियुक्ति पर 8वें वेतन आयोग का निदेशक नियुक्त किया है। यह पद वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के जरिए भरा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियुक्ति से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी और पेंशनर्स के पेंशन सुधार की प्रक्रिया तेज होगी।
2. सैलरी और पेंशन पर सुझाव देने का अवसर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह मौका है कि वे सीधे आयोग को अपने सुझाव भेज सकें। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जहां वेतन, पेंशन, फिटमेंट फैक्टर और सैलरी वृद्धि से जुड़े विचार साझा किए जा सकते हैं। सुझाव भेजने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है। ध्यान रहे कि सुझाव केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होंगे।
दरअसल, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में संसद में बताया कि आयोग की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी हुई थी। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके अनुसार सिफारिशें साल 2027 तक आ सकती हैं। हालांकि, सरकार ने संकेत दिया है कि 1 जनवरी 2026 से एरियर जोड़ने की संभावना भी है।

0 comments:
Post a Comment