1. बार-बार या बढ़ता हुआ सिरदर्द
लगातार सिरदर्द रहना या समय के साथ इसकी तीव्रता बढ़ना एक संभावित चेतावनी संकेत हो सकता है। खासकर सुबह के समय सिरदर्द अधिक महसूस हो या सामान्य दवाओं से राहत न मिले तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
2. उल्टी या मतली
बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार मतली या उल्टी होना भी मस्तिष्क से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। अगर यह परेशानी सिरदर्द के साथ लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
3. नजर में बदलाव
धुंधला दिखाई देना, दो-दो चीजें नजर आना या देखने के क्षेत्र में बदलाव जैसे लक्षण भी ध्यान देने योग्य हैं। ऐसे बदलाव अचानक या लगातार महसूस हों तो विशेषज्ञ से संपर्क करें।
4.कमजोरी या सुन्नपन
हाथ-पैर या शरीर के एक हिस्से में कमजोरी, सुन्नपन अथवा चलने-फिरने में दिक्कत न्यूरोलॉजिकल समस्या से जुड़ी हो सकती है। लगातार ऐसा होने पर जांच जरूरी है।
5. दौरे या व्यवहार में बदलाव
बिना पहले से मिर्गी की समस्या के दौरा पड़ना, याददाश्त में बदलाव, बोलने में परेशानी या व्यवहार में असामान्य बदलाव भी संभावित संकेत हो सकते हैं।
ध्यान रखें कि इनमें से किसी एक लक्षण का होना ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि नहीं करता। ऐसे लक्षण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन लक्षण नए हों, लगातार बने रहें या तेजी से बढ़ें, तो डॉक्टर से जांच कराना उचित है।

0 comments:
Post a Comment