खुशखबरी का ट्रिपल ऐलान! यूपी में 3 नई भर्ती शुरू, फटाफट करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ तीन बड़ी भर्तियों का रास्ता खुल गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राइमरी असिस्टेंट टीचर, प्रवक्ता (PGT) और असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। तीनों भर्तियों को मिलाकर 16,948 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

1 .12,405 प्राइमरी असिस्टेंट टीचर पद

प्राइमरी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है।

2 .2,607 PGT पदों पर भर्ती

प्रवक्ता यानी PGT के 2,607 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

3 .असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत 1,936 पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एक साथ हजारों नौकरियों का मौका

तीनों भर्तियों में बड़ी संख्या में पद होने के कारण शिक्षक और उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की पात्रता, दस्तावेज और अन्य शर्तें नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment