HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

हैदराबाद, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद से बिहार के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: छठ पूजा पर बिहार आने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे हैदराबाद, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद से बिहार के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार छठ पूजा पर यात्रियों को घर आने और वापस काम पर जाने के लिए इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। यात्रीगण IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेनों की डिटेल्स चेक करें और ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें। 

हैदराबाद, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद से बिहार के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 03281/03282: पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में ये ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद से 15.25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 00.30 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09417/09418: अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार पटना से 23.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01031/01032: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मुंबई सीएसएमटी से 11.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर को मालदा टाउन से 12.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.50 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01043/01044: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन 20 से 30 अक्टूबर तक हर रविवार और गुरुवार को मुंबई एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच हर सोमवार और शुक्रवार को समस्तीपुर से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 07.40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01663/01664: रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल ट्रेन 21, 26 और 31 अक्टूबर को भोपाल से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22, 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे भोपाल पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01705/01706 : जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर को जबलपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अक्टूबर को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बस्ती समेत सभी जिलों में इन लोगों की बढ़ेगी पेंशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बस्ती समेत सभी जिलों में रहने वाली विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के पेंशन में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिलहाल विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को वही पारिवारिक पेंशन स्वीकृत है जो दिवंगत पेंशनर के आश्रितों के लिए स्वीकृत की गई है। अभी यहां की अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को पारिवारिक पेंशन के रूप में महज 9 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। 

लेकिन शासन ने अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों की पेंशन को संशोधित करते हुए उ.प्र. वेतन समिति 2016 के अनुसार पेंशन देने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस आदेश से राज्य के सभी जिलों में इन पेंशनधारकों के पेंशन में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, वित्त नियंत्रक, प्रमुख कार्यालयाध्यक्षों को इनके पेंशन का पुनरीक्षण करते हुए भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

वाराणसी, कानपुर, आगरा और प्रयागराज के लिए बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार वाराणसी, कानपुर, आगरा और प्रयागराज नगर निगमों का म्युनिसिपल बांड लाने जा रही है।

खबर के अनुसार इन नगर निगमों में म्युनिसिपल बांड लाने को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इस शासनदेश से यूपी के इन चार नगर निगमों में म्युनिसिपल बांड लाने का रास्ता साफ़ हो गया हैं। 

बता दें की इससे पहले लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम का म्युनिसिपल बांड लाया जा चुका है। अब इन चारों शहरों का म्युनिसिपल बांड लाने की तैयारी है। म्युनिसिपल बांड लाकर सरकार बाजार से पैसा उठाएगी और इन सभी नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाएगी। 

प्रमुख्य सचिव ने आपने आदेश में कहा है की उत्तर प्रदेश के इन नगर निगमों में जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उच्च गुणवत्ता, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विकास की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां म्युनिसिपल बांड लाया जाना हैं।

पटना, भगलपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत 38 जिलों में भूमि विवाद होगा खत्म

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक बिहार के पटना, भगलपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत 38 जिलों में भूमि विवाद खत्म करने को लेकर सरकार पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। साथ ही साथ इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए कई तरह के निर्देश दिए गए हैं।

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भूमि विवाद की समस्या देश के अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं। बिहार में भूमि विवाद की अपराध दर 2.7 है, जो देश में सर्वाधिक है। इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार कई बड़े फैसले ले रही हैं। 

बता दें की बिहार में भूमि विवाद की सघन मानीटरिंग के लिए विवादित स्थलों की जीआइएस मैपिंग कराने की योजना बनाई जा रही हैं। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किया जा रहा हैं। इस एप के माध्यम से लोग थाना, अंचल व जिला स्तर के विवादित जमीन को देख सकते हैं।

भूमि विवाद मामले प्रकाश में आने के बाद उसके निदान के किस-किस स्तर पर बैठक हुई और अब तक समाधान के क्या प्रयास हुए इसकी जानकारी भी भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से लोग प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर भी व्यवस्था की जा रही हैं। 

पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में इन छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में पीएचडी करने वाले छात्रों को सरकार के द्वारा हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। 

आपको बता दें की हर महीने 10 हजार रुपये का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी की पढ़ाई करेंगे। इसका लाभ सिर्फ उन छात्रों को ही दिया जायेगा, जिन्हे यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से फेलोशिप नहीं मिली है।

खबर के अनुसार बिहार में पीएचडी करने हेतु पंजीयन कराने वाले शोधार्थियों के सामने सरकार के द्वारा यह शर्त भी होगी कि उनकी पीएचडी का शोध प्रस्ताव बिहार के विश्वविद्यालयों में नामांकित होना चाहिए, तभी वो इसके पात्र माने जाएंगे। 

दरअसल बिहार सरकार राज्य में शोध कार्य को बढ़ावा देना चाहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएचडी के छात्रों के लिए डाक्टरल फेलोशिप योजना लाने जा रही हैं। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द सरकार के द्वारा इसकी मंजूरी मिल सकती हैं।

मथुरा, आगरा, रायबरेली और वाराणसी में 105 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा, आगरा, रायबरेली और वाराणसी में 105 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

1 .सेंट्रल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च ओं गोट्स में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Young Professional I

 योग्यता : बीएससी पास।

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : मथुरा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.cirg.res.in

2 .नॅशनल जलम इन्स्टिट्यूट फॉर लेप्रोसी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Junior Research Fellow

 योग्यता : एमएससी पास।

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : आगरा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.jalma-icmr.org.in

3 .आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज रायबरेली में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Professor, Additional Professor, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 100 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : रायबरेली।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.aiimsrbl.edu.in

4 .बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Scientific Assistant, Research Associate, अन्य पद।

 योग्यता : B.Sc, ITI, M.Phil/Ph.D आदि।

 पदों की संख्या : कुल 03 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : वाराणसी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.bhu.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : मथुरा, आगरा, रायबरेली और वाराणसी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

आज पटना, नालंदा, भागलपुर, गया समेत इन जिलों में होगी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के पटना, नालंदा, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। इससे मेला घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि की 4 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी व पश्विमी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिले में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं राजधानी पटना समेत कई जिलों में माध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना हैं।

आपको बता दें की बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण आज राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। खराब मौसम के कारण बिहार के कई शहरों के दुर्गा पूजा मेले का मजा किरकिरा हो गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज बिहार के कई जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं पटना, नालंदा, अररिया, गया, शेखपुरा, किशनगंज, नवादा, लखीसराय और वैशाली जिले में भी कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत सभी जिलों में 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

झारखंड न्यूज : रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत सभी जिलों में 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। साथ ही साथ युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप नोटिश को पढ़ें और फटाफट अप्लाई करें।

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंडस्ट्रियल इंस्ट्रक्शन ऑफिसर के 737 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, डिप्लोमा आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया, जबकि SC, ST वर्ग के लिए 50/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://jssc.nic.in/

वेतनमान : 35400-112400/- रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

AIIMS पटना में 30 पदों पर निकली भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: AIIMS पटना में 30 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना ने Junior Resident के 30 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस पास होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.aiimspatna.org

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार।

यूपी के गोरखपुर में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क:  ड्राइवर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यूपी के गोरखपुर में ड्राइवर के पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार परिवहन निगम (रोडवेज) गोरखपुर डिपो के लिए 13 अक्टूबर 2022 को जॉब कैंप का आयोजन करेगा। इस कैंप में उपस्थित हो कर आप ड्राइवर की नौकरी कर सकते हैं। आपको बता दें की ड्राइवर के पदों पर संविदा के तहत भर्ती की जाएगी। 

गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र के जानकारी देते हुए बताया है की यहां संविदा पर 55 चालकों की भर्ती होगी। 13 अक्टूबर को विकास खंड पिपराइच परिसर में पहला कैंप लगाया जायेगा। यहां कुछ जरुरी टेस्ट लेकर युवाओं को बस ड्राइवर के पदों पर बहाल किया जायेगा। 

क्या होगी योग्यता : गोरखपुर डिपो में बस ड्राइवर की नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम योग्यता दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और कक्षा आठ पास होनी चाहिए। 

हरियाणा के हिसार में क्लर्क-स्टोनों के पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के हिसार में क्लर्क-स्टोनों के पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय ने क्लर्क-स्टोनों के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया :  लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://luvas.edu.in//downloads/files/n63356781a7369.pdf

नौकरी करने का स्थान : हरियाणा, हिसार।

बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश, पटना, नालंदा में भी अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं। वहीं पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना, नालंदा, वैशाली, शेखपुरा, किशनगंज सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मानसून का थोड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता हैं। 

वहीं पूर्वी व पश्विमी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, जमुई व बांका जिले में चार अक्टूबर को भारी वर्षा होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें की चार और पांच अक्टूबर को दुर्गा पूजा पर बारिश होने के आसार हैं। जिससे मेला घूमने वाले लोगों को दिक्कत हो सकती हैं। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बदाल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात  व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई हैं। राज्य के कुछ जिलों में एक दो स्थान पर गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरते।

मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी यात्रियों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार मुम्बई के दादर से बलिया के लिए त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जबकि दादर से गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया हैं। यात्रीगण रेलवे काउंटर या फिर IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01027 :  दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 2.15 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01028 : गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन 3 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3.35 बजे दादर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02105 : एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन 19 और 26 अक्तूबर को एलटीटी से 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02106 : गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 21 और 28 अक्तूबर को गोरखपुर से 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01025 : दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 3 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक 2.15 बजे दादर से खेलेगी और तीसरे दिन 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01026 :  बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन 5अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 3.15 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 3.35 बजे दादर टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01043 : एलटीटी-समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट 20 से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01044 : समस्तीपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 21 से 31 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 11.30 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 7.40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

मुंबई : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 378 पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

मुंबई न्यूज : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 378 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार समय से पहले आवेदन करें।

पदों का विवरण : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 378 कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता, फारेस्ट रेंजर आदि पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Engineering, Graduate, Post Graduate डिग्री होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क : Open Category Aspirant के लिए आवेदन शुल्क 349/- रुपया। जबकि Reserved Category Candidates के लिए 294/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर 2022 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://mpsc.gov.in

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों का वेतन 41800-177500/-रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : महाराष्ट्र। 

गोरखपुर की ये सड़क होगी फोरलेन, जमीन अधिग्रहण पूरा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक 26 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जयेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस सड़क को फोरलेन करने को लेकर एनएचएआई ने शनिवार को विज्ञापन जारी कर दिया हैं। बता दें की इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जायेगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका काम चालू होगा। 

आपको बता दें की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भूमि अधिग्रहण के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इस सड़क के निर्माण होने से गोरखपुर के लोगों को काफी फायदा होगा और शहर में जाम की समस्या उत्पन नहीं होगी। 

इस फोरलेन सड़क का निर्माण अगले साल शुरू हो जायेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मानें तो जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक 26 किमी फोरलेन बनने के साथ ही गोरखपुर का करीब 82 किमी लंबा रिंग रोड भी पूरा हो जाएगा।

इन इलाकों में हुआ जमीन अधिग्रहण। 

कैथवलिय, करमहा, कोनी,, बैजनाथपुर, बालापार, बनगाई, बनकटिया खुर्द, इटहिया, बेलवा रायपुर, बूडाडीह,  मठिया, मानीराम, मौला खोर, नैयापार खुर्द, नारायन पुर दोयम, परसिया, रहमदनगर, रमवापुर, रसूलपुर, सराय गुलरिया, सिहोरिया, सोनराइच, ताल जहदा, जंगल औराही, जंगल अहमद अली शाह, महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा।

पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत पूरे बिहार के शिक्षकों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत पूरे बिहार के सरकारी शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के सरकारी स्‍कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्‍यापकों को तीन हफ्ते का विशेष प्रशिक्षण ऑनलाइन के द्वारा दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल पर विद्या अमृत माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट आधारित नावाचारी शिक्षण शास्त्र की जानकारी दी जाएगी।

आपको बता दें की दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसको लेकर सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि सभी टीचरों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

विभाग ने अपने निर्देश में कहा है यह विशेष ट्रेनिंग प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूलों तक के सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिका आदि को लेना अनिवार्य हैं। वहीं यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से भी सभी शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्‍यापकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, करें अप्लाई

रायपुर न्यूज : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस में कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत विभिन्न पदों (सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक(विशेष शाखा ), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक(अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक(प्रश्‍नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक(कम्प्यूटर), उपनिरीक्षक(रेडियो) के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 26.09.2022 (सोमवार), वहीं ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16.10.2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और शारीरिक योग्यता के द्वारा होगा। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://vyapam.cgstate.gov.in/node/679

नौकरी करने का स्थान : छत्तीसगढ़।

भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने चार अक्टूबर को बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण चार-पांच अक्टूबर को भागलपुर, मुंगेर, जमुई, पूर्वी व पश्विमी चंपारण और बांका जिले में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात होने की भी सम्भावना हैं। 

आपको बता दें की चार-पांच अक्टूबर को पटना सहित बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा होने का भी पूर्वानुमान लगाया गया हैं। मौसम विभाग के इस अलर्ट से ऐसा माना जा रहा हैं दुर्गा पूजा पर लोगों को बारिश का सामना करना पड़ सकता हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चार और पांच अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। वहीं कुछ जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत 4 जिलों की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत 4 जिलों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज जिलों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रिवैम्प्ड योजना के तहत पहले ही चरण में 402 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई हैं। इस पैसे से इन जिलों की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा। 

आपको बता दें की इन जिलों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 1250 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमे पहले ही चरण में 402 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली हैं। इन रुपयों से कई बिजलीघर और नए फीडर बनाये जाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इन जिलों में कई बिजलीघर और नए फीडर बनाने के लिए पूर्वांचल एमडी कार्यालय की ओर से टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे करीब 21 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

दिवाली और छठ पर मुंबई से पटना का विमान किराया 21 हजार के पार

न्यूज डेस्क: दिवाली और छठ के मौके पर अगर आप मुंबई से पटना जाना चाहते हैं तो आपको भारी पैसे चुकाने होंगे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली और छठ पर मुंबई से पटना का विमान किराया 21 हजार के पार चला गया हैं। फिर भी लोगों को समय पर टिकट नहीं मिल रहा हैं।

खबर के अनुसार फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले ही बिहार जाने वाली सभी फ्लाइट्स के किराए में कई गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मुंबई-पटना, बेंगलुरु-पटना, हैदराबाद-पटना, अहमदाबाद-पटना जैसे शहरों के हवाई किराए में देखने को मिल रही हैं। 

आपको बता दें की इस साल दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लेकिन 21 अक्टूबर का विमान किराया मुंबई से पटना का 21221 रुपया पहुंच गया हैं। वहीं अगर बात बेंगलुरु से पटना की करें तो यहां का किराया भी 20 हजार के आस-पास हैं। 

त्योहारी सीजन में हर साल टिकट की बेइंतहा बढ़ती कीमतों पर एयरलाइंस कंपनियां अपना अलग-अलग तर्क देती है। कंपनियों का यह कहना है कि फ्लाइट टिकट के दाम यात्रियों की संख्या और टिकट की उपलब्धता पर निर्भर करता है। इसी कारण इसके दाम बढ़ते हैं।

लखनऊ, आगरा, इटावा समेत सभी जिलों में 356 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए लखनऊ, आगरा, इटावा समेत सभी जिलों में 356 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश के 172 राजकीय डिग्री कॉलेजों में 22 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी।

खबर के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को रिक्त पदों का ब्योरा भेज दिया हैं। जल्द ही शासन के द्वारा इन पदों पर भर्ती के सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

आपको बता दें की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों के लिए आवेदन पूरे होने के बाद अब प्रदेश के सभी राजकीय डिग्री कॉलेजों में खाली पड़े 356 पदों को जल्द से जल्द भरने के आदेश दिए हैं।

इन पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद ऑनलाइन के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसलिए आप आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। 

कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, बरेली में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें रेट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, बरेली में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया हैं। वहीं लखनऊ और मेरठ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं। 

खबर के अनुसार कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट तय किये गए हैं। जिसमे कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई हैं तो कुछ जिलों में इसके दाम बढ़े हैं। वहीं प्रयागराज में इसके दाम स्थिर हैं।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज कानपूर,वाराणसी, आगरा, बरेली और गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ पैसों की कमी आई है। इसलिए आप घर से निकलने से पहले आप जान लें की 3 अक्टूबर के पेट्रोल-डीजल का रेट क्या हैं।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का रेट(3 अक्टूबर 2022).

मेरठ में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर है।

बरेली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। 

आगरा में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर है। 

कानपुर में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हैं। 

गोरखपुर में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर है। 

लखनऊ में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। 

वाराणसी में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हैं। 

प्रयागराज में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में पेट्रोल पंप खोलने के नियम

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में नए पेट्रोल पंप खोलने के नियम में बदलाव करने जा रही हैं। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में नए-नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा रहा हैं। वहीं कई जिलों में नयी सड़के भी बन रही हैं। ऐसे में योगी सरकार नए पेट्रोल पंप खोलने के नियम को सरल करने जा रही है। ताकि लोगों को आसानी से पेट्रोल-डीजल मिल सके।

बता दें की नई व्यवस्था के तहत दो पंपों के बीच की दूरी कम की जाएगी। साथ ही साथ सभी विभाग जैसे की नगर विकास, गन्ना, मंडी, ग्राम्य विकास, पंचायत आदि की जमीन पर भी पेट्रोल-पंप खोलने की अनुमति होगी। वहीं यदि पेट्रोलियम कंपनी कम जमीन पर भी पेट्रोल पंप खोलवाना चाहती है तो उसमें राज्य की तरफ से कोई आपत्ति नहीं होगी। 

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण सड़कों पर भी पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस सन्दर्भ में सभी विभागों से प्रस्ताव पर सहमति लेने के बाद इसे कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिर कैबिनेट की मंजूरी से इस प्रस्ताव को लागू किया जायेगा।

नवरात्रि : अष्टमी-नवमी पर देवी को प्रसन्न करने के लिए करें 5 काम

धर्म डेस्क: आज यानि की सोमवार को महाअष्टमी का पर्व है। इस दिन लोग मां महागौरी की पूजा आराधना करते हैं। मां महागौरी को धन,वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता हैं। इनकी कृपा से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं और जीवन में धन की कमी नहीं होती हैं।

अष्टमी-नवमी पर देवी को प्रसन्न करने के लिए करें 5 काम?

1 .देवी को प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन 10 साल तक की कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें आदर पूर्वक सात्विक भोजन कराएं एवं उन्हें कुछ जरूरत की चीजें भेंट करें। 

2 .महाअष्टमी के दिन तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं, इससे मां महागौरी प्रसन्न होती हैं और इंसान के जीवन में सुख, समृद्धि आती हैं। 

3 .इस दिन अगर आपने अपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें।

4 .अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी को प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन अपने घर में दुर्गा पाठ कर सकते हैं। इससे घर में सुख, शांति बनी रहेगी। 

5 .महाअष्टमी के दिन देवी माता के मंदिर में जा कर लाल रंग की साड़ी और श्रृंगार का सामान भेंट देने से घर में सुख-सौभाग्य आता है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत सभी जिलों में ऐसे बनाये जाति, आय, निवास

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत सभी जिलों में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय, निवास  प्रमाणपत्र बना सकते हैं। इसके लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार की MPeDistrict पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश में जाति, आय, निवास समेत कई तरह के प्रमाणपत्र बनाने के लिए MPeDistrict पोर्टल बनाया गया हैं। इस पोर्टल पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और अपना प्रमाणपत्र बना सकते हैं।

आपको बता दें की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी आदि के लोग जाति की पहचान के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। वहीं स्थायी पता के लिए निवास और फिर सलाना आय के लिए आय प्रमाणपत्र बना सकते हैं। 

जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र की जरुरत सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान करने, स्कूल/कॉलेजों में फीस में छूट प्राप्त करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किया जाता हैं। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/MPL/Index.aspx पर जा कर इन प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुंबई से अहमदाबाद के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, किराया 1200 रुपये

न्यूज डेस्क: मुंबई से अहमदाबाद जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस 6 दिन चलेगी। रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं।

आपको बता दें की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,460 रुपये तय किया गया है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है की यह ट्रेन 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती हैं। 

खबर के अनुसार यह ट्रेन आधुनिक तकनीक से बनाई गई हैं। इस ट्रेन में स्लाइडिंग फुटस्टेप्स, टच-फ्री स्लाइडिंग दरवाजे और स्वचालित प्लग दरवाजे भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन की चर्चा भारत समेत दुनिया के कई देशों में किया जा रहा हैं। 

ट्रेन का शेड्यूल। 

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. 

यह दोपहर 2.05 बजे गांधीनगर से रवाना होगी और शाम को 8 बजकर 35 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी

नोट : आपको बता दें की मुंबई से अहमदाबाद तक का सफर तय करने में इस ट्रेन को 5 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा।

दिल्ली और चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

न्यूज डेस्क: त्योहारों के इस सीजन में घर जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने दिल्ली और चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

आपको बता दें की दिवाली और छठ पर्व पर लोगों को घर जानें में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए इन ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

दिल्ली और चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल?

ट्रेन नंबर 01656 : चंडीगढ-गोरखपुर साप्‍ताहिक ए.सी. स्‍पेशल ट्रेन प्रत्‍येक रविवार 20 अक्टूबर 22 से 10 नवंबर 22 तक संचालित होगी। यह ट्रेन अम्‍बला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ,गोंडा, बस्‍ती स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

ट्रेन नंबर 01655 : गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्‍ताहिक ए.सी. स्‍पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को 21.10.22 से 11.11.22 तक  संचालित की जाएगी।

ट्रेन नंबर 04488 : आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर  साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शनिवार 22.10.22 से 12.11.22 तक गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली छावनी, सीतापुर छावनी, गोंडा, बस्‍ती स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 04487 : गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्‍येक रविवार 23.10.22 से 13.11.22 तक वातानुकूलित एवं शयनयान चलेगी।