क्या है तेजस मार्क-2?
तेजस मार्क-2, भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस का उन्नत और भारी वर्जन है। इसकी डिजाइन हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा की गई है। यह 4.5 पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर जेट होगा, जो भारत की वायुसेना की जरूरतों को देखते हुए विकसित किया जा रहा है।
रणनीतिक बढ़त
तेजस मार्क-2 की सबसे बड़ी ताकत है, इसका पूरी तरह से स्वदेशी होना। यह भारत को विदेशी लड़ाकू विमानों पर निर्भरता से मुक्त करेगा। साथ ही, इसकी तकनीक और डिज़ाइन भारत को निर्यातक देश बनने का अवसर भी दे रही है। आने वाले समय में यह विमान न केवल भारतीय वायुसेना की रीढ़ बनेगा, बल्कि अन्य मित्र देशों के लिए एक आकर्षक विकल्प भी होगा।
आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक
तेजस मार्क-2 न केवल एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की आत्मनिर्भरता की असली उड़ान है। यह देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मविश्वास भरता है, युवाओं को प्रेरणा देता है, और "डिफेंस इम्पोर्टर से डिफेंस एक्सपोर्टर" बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
तेजस मार्क-2 की मुख्य विशेषताएँ:
इंजन: जनरल इलेक्ट्रिक का GE-F414 इंजन
रेंज: करीब 3,000 किलोमीटर की उड़ान क्षमता
सुपरक्रूज़ क्षमता: बिना आफ्टरबर्नर के तेज़ गति से उड़ान भरने में सक्षम
एडवांस एवियोनिक्स: AESA रडार, IRST (Infrared Search & Track), और डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम।
स्मार्ट हथियार प्रणाली: अत्याधुनिक मिसाइलें, लेजर गाइडेड बम और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ इंटरफेस

0 comments:
Post a Comment