कब्ज और गैस के कारण
कब्ज तब होती है जब आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे मल जमा हो जाता है। वहीं, गैस तब बनती है जब भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता और आंतों में गैस भर जाती है। इसके पीछे गलत खानपान, पानी की कमी, तनाव, और शरीर की सुस्ती मुख्य कारण हैं।
पेट की इस समस्या में ये 4 चीजें देंगी तुरंत राहत:
1 .अदरक: अदरक में पाए जाने वाले तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं और गैस बनना कम करते हैं। गर्म पानी में अदरक का रस या कटा हुआ अदरक डालकर पीने से पेट की सूजन और गैस में तुरंत आराम मिलता है।
2 .हींग: हींग को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे थोड़ा-सा गर्म पानी या दही के साथ लेने से गैस और कब्ज की समस्या तुरंत कम होती है। खासतौर पर रसोई में तेल या घी के साथ हींग डालकर खाना बनाना भी फायदेमंद रहता है।
3 .नींबू पानी: गर्म पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। नींबू का एसिड पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और गैस बनने से बचाता है।
4 .सेंधा नमक: सेंधा नमक में पाचन को बढ़ावा देने वाले मिनरल्स होते हैं। इसका इस्तेमाल दाल, सब्जी या गर्म पानी में करके करने से कब्ज दूर होती है और पेट हल्का महसूस होता है।
पेट की देखभाल के लिए सामान्य सुझाव:
दिन में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीएं। तली-भुनी, मसालेदार और भारी चीजों से बचें। नियमित रूप से व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भोजन के बाद हल्की सैर करना भी पाचन के लिए लाभकारी होता है।

0 comments:
Post a Comment