1. बेसिक पगार में वृद्धि: फिटमेंट फैक्टर का प्रभाव
पुरानी बेसिक सैलरी ₹47,600 थी, जो 7वें वेतन आयोग के तहत निर्धारित थी। अब 8वें वेतन आयोग के अनुमानित फिटमेंट फैक्टर को 1.92 मानते हुए, बेसिक पगार की गणना कुछ इस प्रकार होगी: नई बेसिक पगार = पुरानी बेसिक × फिटमेंट फैक्टर = ₹47,600 × 1.92 = ₹91,392, यह एक बड़ी छलांग है, जो कर्मचारियों की मासिक आय में स्पष्ट बढ़ोतरी का संकेत देती है।
2. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और यात्रा भत्ता (TA)
सैलरी के साथ जुड़े भत्ते भी कर्मचारियों की जेब में आने वाले कुल पैसों को प्रभावित करते हैं। HRA (30%): ₹91,392 का 30% = ₹27,418, TA (यात्रा भत्ता): अनुमानित ₹3,600 (यह हायर टीपीटीए के तहत माना गया है)
3. कुल ग्रॉस सैलरी
ग्रॉस सैलरी का मतलब बेसिक पे, HRA और TA का कुल योग होता है। = ₹91,392 + ₹27,418 + ₹3,600 = ₹1,22,410
4. कटौतियाँ: NPS और CGHS
सैलरी से कुछ कटौतियाँ भी होती हैं, जिनमें सबसे प्रमुख हैं NPS (नैशनल पेंशन सिस्टम) और CGHS (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य सेवा)। ये कटौतियाँ कर्मचारियों की भविष्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए होती हैं। कटौती (NPS + CGHS) = लगभग ₹9,789
5. नेट सैलरी (हाथ में मिलने वाली सैलरी)
नेट सैलरी को जानना सबसे जरूरी होता है क्योंकि यह वह राशि है जो कर्मचारी के खाते में आती है। नेट सैलरी = ग्रॉस सैलरी - कटौतियाँ = ₹1,22,410 - ₹9,789 = ₹1,04,621 (लगभग ₹1,04,972 के आस-पास), हालांकि ये एक अनुमानित सैलरी हैं, सही सैलरी सरकार के घोषणा के बाद सामने आएगी।

0 comments:
Post a Comment