केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार का तोहफा!

नई दिल्ली। सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र और केरल राज्यों में आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवांस वेतन और पेंशन की व्यवस्था की है, जिससे कर्मचारी और पेंशनभोगी समय से पहले अपने वित्तीय इंतजामों को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे। इस कदम से न केवल कर्मचारियों को राहत मिली है, बल्कि त्योहारों की खुशी में भी इजाफा हुआ है।

महाराष्ट्र में गणपति उत्सव से पहले एडवांस वेतन

साल 2025 में गणेश चतुर्थी, यानी गणपति उत्सव 27 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन पहले ही जारी कर दिया है। इस फैसले से रक्षा, डाक, दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

केरल में ओणम से पहले वेतन और पेंशन की अग्रिम राशि

केरल राज्य में भी ओणम के त्योहार (4 और 5 सितंबर, 2025) को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, मजदूरी और पेंशन एडवांस देने का निर्णय लिया है। इस कदम से राज्य के कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक सहूलियत मिल रही है, जो उनकी खुशी और उत्साह को बढ़ाने में सहायक होगा।

वित्त मंत्रालय का स्पष्टीकरण, एडवांस वेतन या पेंशन पूरे महीने के

बता दें की वित्त मंत्रालय ने इस भुगतान को एडवांस माना है, जिसका मतलब है कि यह अग्रिम राशि बाद में समायोजित की जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह एडवांस वेतन या पेंशन पूरे महीने के वेतन या पेंशन के खिलाफ दिया जाएगा, और महीने के अंत में इसका समायोजन होगा। यह व्यवस्था पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए अपनाई गई है।

0 comments:

Post a Comment