नवरात्रि 2025: माँ दुर्गा लाएंगी 5 राशियों के लिए खुशियों की बहार

धर्म डेस्क। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत अत्यंत शुभ योगों के संयोग में होने जा रही है। 22 सितंबर से प्रारंभ हो रही नवरात्रि में देवी दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी मानी जा रही है। इस बार अमृत सिद्धि योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का प्रभाव 5 विशेष राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन राशियों के जातकों को धन, करियर, पारिवारिक सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

1. मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि नई शुरुआत का संकेत लेकर आई है। जो लोग नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे थे, उनके लिए उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस नवरात्रि आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। निवेश से जुड़े फैसले लाभकारी हो सकते हैं। साथ ही, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

3. कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि और मानसिक शांति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

4. तुला राशि 

तुला राशि के लिए यह नवरात्रि शुभ समाचार लेकर आ सकती है। विशेष रूप से विवाह, संतान और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए संपर्क और मित्रता भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

5. मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए माँ दुर्गा की कृपा से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धन की आवक बढ़ेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि जगेगी।

0 comments:

Post a Comment