कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली टॉप 5 कंपनियां, लिस्ट में 1 सरकारी भी शामिल

नई दिल्ली। भारत में कॉरपोरेट जगत में कर्मचारियों पर होने वाला खर्च किसी कंपनी की क्षमता, विस्तार और मानव संसाधन पर उसके भरोसे को दर्शाता है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि देश की पांच बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन पर सबसे ज्यादा खर्च करती हैं। खास बात यह है कि इस सूची में चार कंपनियां आईटी सेक्टर से हैं, जबकि एकमात्र सरकारी कंपनी बैंकिंग क्षेत्र की है।

1. Tata Consultancy Services (TCS)

आईटी क्षेत्र की दिग्गज टीसीएस कर्मचारियों के वेतन पर लगभग 1,45,788 करोड़ रुपये खर्च करती है। कंपनी में करीब 5.93 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। टीसीएस वैश्विक स्तर पर आईटी सेवाओं की अग्रणी कंपनी है और अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों व स्किल डेवलपमेंट पहलों के लिए जानी जाती है। बड़ी कार्यबल और विविधता इसकी खास पहचान है।

2. Infosys

इंफोसिस कर्मचारियों के वेतन पर करीब 85,950 करोड़ रुपये खर्च करती है। कंपनी में 3.30 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। डिजिटल सेवाओं और कंसल्टिंग में तेजी से विस्तार कर रही यह कंपनी भारत के आईटी सेक्टर की मजबूत स्तंभ मानी जाती है।

3. State Bank of India (SBI)

टॉप-5 में शामिल एकमात्र गैर-आईटी और सरकारी कंपनी एसबीआई है। यह बैंक कर्मचारियों के वेतन पर लगभग 70,395 करोड़ रुपये खर्च करता है। मार्च 2025 तक बैंक में 2.36 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। मजबूत वेतन ढांचा और उच्च नौकरी सुरक्षा इसे बैंकिंग क्षेत्र का प्रमुख नियोक्ता बनाते हैं।

4. HCL Technologies

एचसीएल टेक्नोलॉजीज वेतन मद में करीब 66,755 करोड़ रुपये खर्च करती है। कंपनी में 2.26 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। नोएडा मुख्यालय वाली यह कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आईटी सेवाओं में तेजी से विस्तार कर रही है।

5. Wipro

विप्रो कर्मचारियों की सैलरी पर लगभग 53,347 करोड़ रुपये खर्च करती है। 2 लाख से अधिक कर्मचारियों वाली यह कंपनी एंट्री-लेवल अवसरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कर्मचारी सुविधाओं के लिए जानी जाती है।

0 comments:

Post a Comment