यूपी में 8 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी नई स्कॉलरशिप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के 38 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसमें अब 8 लाख नए छात्र शामिल होंगे। इससे पहले प्रदेश में करीब 30 लाख छात्रों को ही यह छात्रवृत्ति मिलती थी।

बढ़ी आय सीमा, बढ़ा लाभ

1 .सरकार ने आय सीमा बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी है। इसके चलते अधिक छात्र अब पात्रता प्राप्त कर पाएंगे।

2 .पिछड़ा वर्ग के पूर्व दशम अभ्यर्थियों को अब 3,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जबकि पहले यह राशि 2,500 रुपये थी।

3 .पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लखनऊ में इसका औपचारिक ऐलान किया और कहा कि सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति समय पर दी जाएगी।

तकनीक से मिलेगी सुविधा

योगी सरकार छात्रों को सुविधा देने के लिए विशेष मोबाइल एप लाने की तैयारी में है। इसके जरिए छात्र आसानी से: सेमेस्टर वाइज स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकेंगे। पढ़ाई के दौरान लगातार वित्तीय सहायता सुनिश्चित कर पाएंगे।

सरकार का उद्देश्य

पिछड़ा वर्ग के छात्रों की शैक्षिक सहायता को बढ़ाना। छात्रों को आर्थिक बोझ से राहत देना। तकनीक आधारित सिस्टम के जरिए स्कॉलरशिप वितरण में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करना।

सामाजिक कल्याण विभाग, जनजाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल सभी पात्र छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप दी गई। अब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि नए ढांचे में कोई भी पात्र छात्र छूटा नहीं रह जाए।

0 comments:

Post a Comment