बिहार में LL.B वालों के लिए बंपर वैकेंसी, 18 मार्च तक आवेदन

पटना। बिहार में एलएल.बी. डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर: BPSC ने 173 सिविल जज पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (Bihar Public Service Commission) द्वारा आयोजित की जा रही है और उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद और योग्यता

इस भर्ती के तहत कुल 173 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद का नाम सिविल जज (जूनियर डिविजन) है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से LL.B. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास न्यूनतम 3 साल की लगातार वकालत का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क: 

बता दें की General/OBC के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया, जबकि SC/ST के लिए 100/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है।

नौकरी का प्रकार

यह पूर्णकालिक (Full-Time) नौकरी है।

बिहार में न्याय व्यवस्था में योगदान देने का यह एक शानदार मौका है। जो लोग LL.B. कर चुके हैं और वकालत का अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह भर्ती अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर साबित हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment