Vitamin B12 के फायदे
1 .ऊर्जा बढ़ाता है: शरीर में B12 की कमी होने पर जल्दी थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
2 .हृदय स्वास्थ्य: यह हॉर्मोन हॉमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
3 .रक्त निर्माण में मदद: B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है।
4 .नसों और मस्तिष्क के लिए जरूरी: यह न्यूरॉन्स के लिए जरूरी है और याददाश्त और मानसिक स्पष्टता बनाए रखने में मदद करता है।
Vitamin B12 की कमी के संकेत
अगर आपके शरीर में B12 की कमी है, तो यह संकेत हो सकते हैं:
1 .थकान और कमजोरी: रोजाना पर्याप्त नींद के बावजूद शरीर में ऊर्जा का अभाव महसूस होना।
2 .सिरदर्द और चक्कर आना: कभी-कभी चक्कर और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना।
3 .तंत्रिका समस्याएं: हाथ-पैर में झुनझुनी, सुई-सी चुभन या तंत्रिकाओं में परेशानी महसूस होना।
4 .मसूड़ों और त्वचा में बदलाव: मसूड़ों से रक्तस्राव, होंठों के कोनों में दरार या त्वचा पर पीलापन।
5 .याददाश्त और मानसिक समस्या: ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, भूलने की आदत और चिड़चिड़ापन।
B12 के स्रोत
Vitamin B12 मांस, मछली और अंडे में सबसे ज्यादा पाया जाता हैं। वहीं, दूध, दही और पनीर जैसे कुछ fortified खाद्य पदार्थ में पाया जाता हैं। शाकाहारी लोगों को अक्सर B12 की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स लेना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment