HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

अभी अभी LIVE: लॉकडाउन पर हो सकता है बड़ा फैसला, PM मोदी कर रहें है मीटिंग

न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा हैं। जिसे लेकर पीएम मोदी आज मीटिंग कर रहे हैं। भारत में कोरोना की रफ़्तार पिछले कुछ दिनों में बढ़ने लगी हैं। जिसके कारण ऐसे संकेत मिल रहे हैं की पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज के बैठक में रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। सभी के बीच लॉकडाउन को लेकर ही चर्चा हो रही हैं। लेकिन लॉकडाउन को लेकर अंतिम निर्णय पीएम मोदी ही लेंगे। 

कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी कुछ ढील के साथ लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की हैं। अब देखना होगा की इस मीटिंग से क्या फैसला होता हैं। आपको बता दें की पंजाब ने पहले से ही 3 मई के बाद कर्प्यू जारी रखने का फैसला लिया हैं। 

फारेस्ट डिपार्टमेंट में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: फारेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की कर्नाटक फारेस्ट डिपार्टमेंट ने वन रक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। अगर आप नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2020 

पदों का नाम : वन रक्षक

पदों की संख्या : 339 

योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं पास होना जरुरी हैं तभी वो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा। 
उम्मीदवार की आयु नियमानुसार निर्धारित हैं। पूरी जानकारी या आयु में छूट के लिए आप नोटिफिकेशन जरूर देखें। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर चयन एग्जाम के अनुसार होगा। 

आवेदन प्रक्रिया। 
कर्नाटक फारेस्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार के इन 2 जिलों पर टूटा कोरोना का कहर, हालात हुए खराब

न्यूज डेस्क: बिहार में में कोरोना का कहर जारी हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। प्रतिदिन कई कोरोना पॉजिटिव मिलने से बिहार सरकार की नींद उड़ गयी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के दो ऐसे जिलों के बारे में जिन जिलों पर कोरोना का कहर टुटा हुआ हैं। जिससे वहां के लोगों की हालत खराब हो गए हैं। 
2 जिलों में हालत सबसे ज्यादा हैं खराब। 
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई हैं। वहीं 2 जिलों में हालत फिलहाल सबसे ज्यादा खराब दिख रहा है। जिससे सरकार का टेंशन बढ़ा हुआ हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट अनुसार बिहार के  2 जिले मुंगेर और पटना की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही हैं। 

अगर आप मुंगेर की करें तो यहां 95 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं पटना में कुल 45 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अप्रैल महीने में इन दोनों जिलों की स्थिति कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के मामले में सबसे ज्यादा खराब है। यहां प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। 

वहीं बिहार के 4 जिलों बक्सर ,रोहतास ,मुंगेर और पटना में कोरोना लगातार  एक्टिव हो रहा हैं। आपको बता दें की राज्य के 4 जिले जहां मरीजों की संख्या स्थिर है वह है गया, भागलपुर, सारण और लखीसराय. यहां अभी हालात सामान्य हैं। 

मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों की घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी सरकार

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट को दूर करने के लिए अचानक से लॉकडाउन लगाया गया  हैं। जिसके कारण मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश लिया था की वो अपने राज्यों के नागरिकों को ले जा सकते हैं। लेकिन बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी। 
आपको बता दें की कई राज्यों के मांग पर केंद्र सरकार स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग कर रही हैं। ताकि दूसरे राज्यों में फसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर पहुंचाया जाएं। आपको बता दें की मिली अगर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से हां मिलती है तो एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक की ट्रेनें चलेंगी. 

लेकिन मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को घर जाने से पहले उन्हें अपने राज्य में तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा और उनका चेकअप करने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत मिलेगी। साथ ही ट्रेन में अतिरिक्त सावधानी  भी बरती जाएगी ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में ना आएं। 

केंद्र सरकार ने जारी की सूची, बिहार के पांच जिले रेड जोन में शामिल

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए देश को रेड, ऑरेंज और  ग्रीन जोन में बाटा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लॉकडाउन भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रहेंगे. अभी भी ये सारे महानगर रेड जोन में हैं। यहां लॉकडाउन के नियम पहले की तरह  ही जारी रहेंगे। 
वहीं केंद्र सरकार ने बिहार के 5 जिलों को रेड जोन में रखा गया हैं।  इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं। 

केंद्र सरकार के द्वारा जारी सुचना के अनुसार बिहार के पांच जिले अभी भी रेड जोन में शामिल हैं. जबकि 20 जिले को ऑरेंज जोन में और 13 जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है. बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 400 से अधिक हो गयी है. बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का संकट गहरा होता जा रहा हैं। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। 

कोरोना के खतरनाक जोन में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल

न्यूज डेस्क: आज बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भले ही कोरोना के मामले और राज्यों के मुकाबले कम हैं। लेकिन चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएससी) ने चेताया है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना की सुनामी आ सकती हैं। इसलिए यहां की सरकार को सचेत रहने की ज़रूरत हैं। क्यों की ये राज्य कोरोना  खतरनाक जोन में आ गए हैं। 
आपको बता दें की यह दावा एक कंप्यूटर मॉडल से किए गए हालिया विश्लेषण से लिया गया हैं। यहां कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। अगर तुरंत इसे रोका नहीं गया तो यहां के हालात बहुत ख़राब हो सकते हैं। 

दो दिन पहले पश्चिम बंगाल में कोरोना के 696, बिहार में 383 और झारखंड में 107 पुष्ट मामले दर्ज किए गए थे। भारत में कुल संक्रमितों में तीनों राज्यों की हिस्सेदारी चार फीसदी से भी कम थी। लेकिन अब इसमें काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं। यहां लॉकडाउन को और सख्त बनाने की ज़रूरत हैं। ताकि कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके। 

बिहार STET एग्जाम की आंसर-की होगी जारी, यहां करें चेक

न्यूज डेस्क: अगर आपने बिहार STET का एग्जाम दिया था तो यह खबर आपके लिए हैं। क्यों की  STET एग्जाम का आंसर-की आज जारी किया जाएगी।  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बीएसईबी या बिहार बोर्ड ) ने 26 फरवरी, 2020 को बिहार एसटीईटी री-एग्जाम करवाया था। अब इसका आंसर की जारी होगा।
]
यहां करें चेक :
बिहार STET की आंसर-की बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी की जाएगी। छात्र 4 मई तक इसे चेक कर सकेंगे।

अगर आपको इस आंसर-की में कोई परेशानी दिखाई देती हैं। तो आप उसे 1 मई से 4 मई के बीच ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकता है।

आपको बता दें की बिहार एसटीईटी परीक्षा 2019 का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 28 जनवरी को किया गया था लेकिन परीक्षा चार केंद्रों पर रद्द कर दी गई थी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी की संस्तुति पर एलपी शाही कॉलेज मुजफ्फरपुर, महिंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज और आरएम कॉलेज सहरसा केंद्र की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी थी। एएन कॉलेज पटना केंद्र की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द की गयी थी। 

भारत में बेकाबू हो रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 2000 नए मामले

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। फिर भी भारत में कोरोना बेकाबू होता जा रहा हैं। पिछले 24 घंटे में 2000 नए मामले सामने आने से सरकार की होश उड़ गयी हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 35043 हो गए हैं और इस खतरनाक कोरोना वायरस से अब तक 1147 लोगों की मौत हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 12730 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जबकि दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब तक 4668 हो गयी हैं। 

गुजरात में कोरोना  तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा हैं। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 5222 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 3279 और तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3608 हो गई है। 

भारत में बेकाबू होते कोरोना को देखते हुए कम ही चांस हैं की मोदी सरकार 3 मई को लॉकडाउन खोल दें। लेकिन सरकार देश के कुछ इलाकों में लॉकडाउन में छूट दे सकती हैं। ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े।  

पटना समेत कई जिलों में होगी तेज आंधी और बारिश, अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में मौसम अपना रंग बदलना शुरू कर दिया हैं। मौसम विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दो मई को पटना समेत बिहार के कई  तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले से अलर्ट जारी कर दिया हैं। 
मौसम विभाग के द्वारा जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से पर एक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से होकर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आ रहा है। जिसके कारण पटना समेत कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ तापमान में भी गिराबट देखने को मिल सकती हैं। 

आपको बता दें की बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से एक मई को दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भभुआ, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में मौसम सामान्य रहेगा। साथ ही साथ पटना से लगे हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। 

देखें यूपी के प्रमुख शहरों में कितने लोग हैं कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में कोरोना कुछ हद तक कंट्रोल में हैं। लेकिन यूपी में बहुत से शहर ऐसे भी हैं जहां कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। अगर बात आगरा शहर की की जाएं तो यहां कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं और यहां प्रतिदिन एक ना एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे यूपी के सभी प्रमुख शहरों के बारे में की यूपी के किस शहर में कितने कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
यूपी के प्रमुख शहरों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या। 
आगरा = 425

लखनऊ= 219

कानपुर= 206

नोएडा= 134

मेरठ = 103

गाजियाबाद = 66

वाराणसी = 60

अलीगढ़ = 37

औरैया = 12

बिहार में 22 और मिले कोरोना पॉजिटिव, तेजी से बढ़ता जा रहा ग्राफ

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कोहराम मचा हुआ हैं। जिससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ती जा रही हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बिहार में 22 और कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें पटना के मीठापुर और मजिस्ट्रेट कॉलोनी के दो लोग शामिल हैं। इन मुहल्लों को पूरी तरह से सील कर दिया गया हैं। 
सरकार द्वारा जारी किये गए आंकड़ें के अनुसार पटना के अलावा रोहतास में 11, सीतामढ़ी में चार, मुंगेर में तीन और सारण में दो नये केस मिले हैं. इससे बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 425 हो गयी है। साथ ही साथ कोरोना का ग्राफ यहां तेजी के साथ बढ़ता जा रहा हैं। 

बिहार में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बिच एक अच्छी खबर ये भी हैं गुरुवार को 24 घंटे में 22 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक ठीक हुए. अब तक राज्य में 87 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने दी।  

पीएम मोदी के फैसले को नीतीश कुमार ने ठुकराया, कहा बदलाव मंजूर नहीं

न्यूज डेस्क: बिहार ने बिजली निजीकरण को लेकर पीएम मोदी के फैसले को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया हैं। जिससे ये साफ हो गया हैं की बिहार में बिजली का निजीकरण नहीं होगा। बिहार सरकार ने आपत्ति जताते हुए ऊर्जा मंत्रालय को विधिवत पत्र भी भेज दिया है।  
आपको बता दें कि बिहार पावर सेक्टर में निजीकरण के  साथ-साथ रेगुलेटरी कमीशन के अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति के मौजूदा प्रावधानों में केंद्र सरकार बदलाव चाहती थी। सरकार बिहार में बिजली को निजीकरण करना चाहती थी। जिस पर राज्य सरकार ने आपत्ति जताते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। बिहार सरकार को केंद्र का ये फैसला मंजूर नहीं हैं।  

बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया है कि जो संशोधित प्रस्ताव राज्य हित में नहीं थे उस पर बिहार ने आपत्ति दर्ज कराया है और केंद्र को इसके बारे में भी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा की बिहार में निजीकरण जैसे सवालों पर हम पहले भी अपनी आपत्ति जता चुके हैं क्योंकि बिजली संविधान की समवर्ती सूची में है। इसमें केंद्र और राज्य दोनों की सहमति होना जरुरी हैं। 

बिहार BPSC ने कई पदों पर निकाली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार BPSC ने कई पदों के लिए बहाली निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
पदों की संख्या। 
आपको बता दें की बीपीएससी के द्वारा नगर विकास आवास विभाग में 255 अभियंताओं की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 255 इंजीनियरों की बहाली में 192 सिविल इंजीनियर 17 मैकेनिकल 2 विद्युत अभियंता के पद पर बहाली होनी है।

वहीं दूसरी तरफ वाहन निरीक्षक के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया गया है ।मोटरयान निरीक्षकों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 से 26 मई तक की है । इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आप BPSC के वेबसाइट को विजिट करें। 

कैसे करें आवेदन। 
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप  www.bpsc.bih.nic.in पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

बृहस्पति का होगा उदय, जानें किन राशियों पर दिखेगा असर

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो बहुत दिनों के बाद बृहस्पति का उदय होने वाला हैं। जिसका असर कुछ राशियों के लोगों पर दिख सकता हैं। इससे उनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। साथ ही साथ उनके सपने साकार हो सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जिन राशियों के लोगों पर बृहस्पति के उदय का असर दिख सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
धनु और कुंभ राशि, बहुत दिनों के बाद बृहस्पति का उदय होने वाला हैं। जिसका असर धनु और कुंभ राशि के लोगों पर हो सकता हैं। इससे इनकी जिंदगी बदल सकती हैं तथा इनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। बिजनेस व्यापार में सफलता मिल सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिल सकता हैं। भगवान विष्णु की कृपा इनपर बनी रहेगी। 

कर्क और वृष राशि, शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति के उदय होने से कर्क और वृष राशि के लोगों की किस्मत खुल सकती हैं। इनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती हैं। लव पार्टनर का साथ मिल सकता हैं। रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। इनके लिए भगवान विष्णु की आराधना करना उत्तम रहेगा। 

मिथुन और तुला राशि, बृहस्पति के उदय होने से मिथुन और तुला राशि के लोगों को लाभ ही लाभ हो सकता हैं। इनकी जिंदगी सफल और कामयाब हो सकती हैं। इनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिल सकता हैं। यह समय इनके लिए बेहद खास हैं। आप भगवान विष्णु की उपासना करें। 

ये महिला नेत्रहीन होने बावजूद बनी IAS, कायम की बड़ी मिशाल

न्यूज डेस्क: इंसान अपने जीवन में ठान लें तो कुछ भी कर सकता हैं और अपने जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे महिला के बारे में जो नेत्रहीन होने के बावजूद आईएएस अफसर बनी। तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
प्रांजल लेहन सिंह पाटिल। 
आपको बता दें की प्रांजल लेहन सिंह पाटिल देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस अफसर हैं। वो केरल के एरनाकुलम के कलेक्ट्रट कार्यालय में उप-कलेक्टर के रूप में अपना पदभार संभाला रही हैं। 

प्रांजल सिर्फ छह साल की थी तब उनके आँख की दृष्टि खराब हो गयी। उस समय डॉक्टर ने उनके माता-पिता को सूचित किया था। प्रांजल लेहन सिंह पाटिल अपनी आंखों से बिल्कुल भी देख नहीं पाती हैं। लेकिन इन्होने अपनी मेहनत और इच्छा शक्ति के कारण आईएएस अफसर बनी। 

प्रांजल ने नेत्रहीन स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की और 12वीं में चाँदीबाई कॉलेज में कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आपको बता दें की 28 साल की प्रांजल महाराष्ट्र के उल्हासनगर से ताल्लुक रखती हैं। साल 2016 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की, जिसमें उनकी 773 वीं रैंक थी।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 4 मई से मिलने जा रही बड़ी राहत

न्यूज डेस्क: भारत में 3 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा हैं। लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी हुई हैं की क्या 4 मई से लॉकडाउन बढ़ेगा या भी लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। इसी बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 4 मई से लोगों को बड़ी राहत देने की बात कही हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार वैसे इलाके जो ऑरेंज जोन या ग्रीन जोन में हैं उन्हें राहत मिलेगी तथा कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। लेकिन यहां अगर कोई संक्रमण मिलता हैं तो फिर से राहत को वापस ले लिया जाएगा और लॉकडाउन लगा दिया जायेगा। 

आपको बता दें की ऐसे इलाके जहां 14 दिनों से अधिक समय तक कोई ताजा कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है.  ऐसे इलाकों को खोला जा सकता हैं और लॉकडाउन में छूट दी जा सकती हैं। लेकिन जो इलाके ‘रेड’ जोन में  होंगे उन्हें केवल कुछ राहत देखने को मिली सकती है. 

मोदी सरकार ने बताया की यह छूट हॉटस्पॉट में आने वाले इलाकों को नहीं मिलेगी. ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोविड-19 के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं या पिछले 28 दिनों से कोई नया केस दर्ज नहीं किया गया है. ऐसे इलाको में लोगों को आने जाने की छूट मिल सकती हैं। साथ ही साथ लोग अपने काम कर सकते हैं। 

मुंगेर में 92, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सीवान में 30, बक्सर में 28 कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा हैं। पछले कुछ दिनों में कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा हैं। जिससे लोगों में खौफ बना हुआ हैं। अगर कोरोना के इस बढ़ते मामले को रोका नहीं गया तो ये बिहार के लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। हालांकि सरकार इसे रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार अबतक मुंगेर में 92, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सीवान में 30, बक्सर में 28,  कैमूर और गोपालगंज में 18-18 कोरोना के संक्रमित मरीज की मिल चुके हैं. इन आंकड़ों में लगातार वृद्धि भी हो रही हैं। 

वहीं अगर बिहार के दूसरे जिलों की बात करें तो बेगुसराय और भोजपुर में 11-11, औरंगाबाद में 8, गया, सीतामढ़ी और सारण में 6-6, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और दरभंगा में 5-5, अरवल, नवादा, लखीसराय और जहानाबाद में 4-4, बांका और वैशाली में 3-3, मधेपुरा में कोरोना पॉजिटिव 2 और पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में 1-1 मामले सामने आ चुके हैं. जिससे सरकार की परेशानी बढ़ रही हैं। आपके बता दें की इसमें ज्यादा तर मामले वैसे हैं जो बिहार से बाहर से आये हैं। 

मच्छरों के काटने से होती है ये 3 जानलेवा बीमारियां, जानें इसके संकेत

न्यूज डेस्क: मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। क्यों की मच्छरों के काटने से कई तरह की खतरनाक बीमारियां होती हैं। लोगों को इन बीमारियों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .चिकनगुनिया
मच्छरों के काटने से चिकनगुनिया की बीमारी होती हैं जो बहुत खतरनाक मानी जाती हैं। यह बीमारी चिकनगुनिया वायरस ले जाने वाले मच्छरों के काटने के कारण होता है। शरीर को बेहद कमजोर कर देने वाली इस बीमारी से मरीज को भयानक जोड़ों का दर्द होता है जो कई हफ्तों तक बरकरार रहता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता हैं। 

2 .मलेरिया
आपको बता दें की मलेरिया की बीमारी मादा मच्‍छर एनाफिलिस के काटने से होता है। मलेरिया होने के बाद चक्कर आना, सांस फूलना, बुखार आदि है इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। तो अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3 .डेंगू
डेंगू संक्रमित मादा एडीज एजीपीटी मच्छर के काटने से होता है जिसने कई लोगों की जान भी चाली जाती हैं । इस बीमारी से ग्रसित मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में कई दिनों का वक्त लगता है। डेंगू होने से पहले मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

बिहार में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा अप्रैल तक का वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया हैं। जिससे शिक्षकों में ख़ुशी दौड़ सकती हैं। आपको बता दें की कोरोना सकंट के बीच बिहार सरकार ने 34540 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है. बहुत जल्द इन शिक्षकों को सैलरी मिल सकती हैं। 
बिहार सरकार ने यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर ये शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र अगर फर्जी पाए जाने की स्थिति में उनकी नियुक्ति को रद्द कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ इन्हे सैलरी भी नहीं दी जाएगी। 

अगर  शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र सही हैं तो इन शिक्षकों को अप्रैल 2020 तक का वेतन दिया जाएगा। ये वेतन बहुत जल्द इनके बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा। वहीं नियोजित शिक्षकों के बारे में सरकार ने कोई बात नहीं की। 

नियोजित शिक्षकों से बात करेगी बिहार सरकार, मांगे कर सकती है पूरी

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट ख़त्म होने के बाद बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों से बात करने का प्लान बना रही हैं। बहुत जल्द सरकार शिक्षक संघ और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता करेगी और उन्हें ड्यूटी पर वापस आने को कहेगी। 
आपको बता दें की इसी सन्दर्भ में बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना से हमारा देश और राज्य गंभीर संकट से गुजर रहा है इसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है और कई स्कूलों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. इन जगहों पर कार्यरत शिक्षक लगातार सहयोग भी कर रहे हैं. ऐसे में हम नियोजित शिक्षकों  से भी अनुरोध करेंगे की संकट के इस समय में आप हमारा साथ दें। 

राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगे पूरी करेगी। हालांकि उन्होंने वेतनमान को लेकर कुछ भी कहने से इंकार किया। कोरोना महामारी के बीच इन शिक्षकों पर सरकार का भी दवाब दिखाई दे रहा हैं और कई शिक्षक ड्यूटी पर लौट रहे हैं। अब देखना होगा की कोरोना संकट के बाद शिक्षक और सरकार के बीच क्या बातचीत होती हैं। 

पटना के IGIMS में फैला कोरोना, अस्पताल को कराया जा रहा खाली

न्यूज डेस्क: पटना के IGIMS अस्पताल में कोरोना वायरस का संक्रमण फ़ैल चूका हैं। इस वायरस से कई स्टाफ और नर्स संक्रमित हो चुके हैं। जिसके कारण अस्पताल को खाली कराया जा रहा हैं। इससे अस्पताल के लोगों में हड़कंप मच गया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार पटना के मीठापुर और फाइनेस कॉलनी के रहने वाले दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद अस्पताल के कर्मी लगातार पॉजिटिव मिलने लगे। जिससे लोगों के बीच डर का महौल बन गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि सभी वार्डों को खाली करवाया जाएगा। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। 

आपको बता दें की इस अस्पताल में अभी तक 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव आये थे। इसके बाद यहां कोरोना का चेन सा बन गया। इस अस्पताल में एक रेडियोलॉजी विभाग का कर्मी है जबकि दूसरा अन्य विभाग का अधिकारी है जो कि कैंसर पीड़ित है। वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले उस मरीज से  IGIMS की एक नर्स और एक सफाईकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं. अब प्रशासन अस्पताल को खाली कराकर अस्पताल की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करेगा। 

लॉकडाउन में बिहार पुलिस बन गई करोड़पति, खूब हो रही कमाई

न्यूज डेस्क: पीएम मोदी के घोषणा के बाद भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। इस लॉकडाउन में बिहार पुलिस करोड़पति बन गयी हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार पुलिस ने जारी की हैं। आपको बता दें की लाॅकडाउन जारी होने की तिथि से अब तक राज्य भर में पुलिस ने आम लोगों से जुर्माने के तौर पर 10 करोड़ 44 लाख 11 हजार 237 रुपये वसूल किये हैं. 
एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस चाहती है कि लोग कानून का उल्लंघन न करें। जब वो इसका उलंघन करते हैं तभी पुलिस क़ानूनी करवाई करती हैं। कुमार का कहना हैं की लॉकडाउन में पुलिस प्रतिदिन औसतन 30 लाख रुपये वसूल रही है। 

इन्होने बताया की जुर्माना या अन्य कार्रवाई करने का मकसद पैसा कमाना नहीं हैं। बल्कि राज्य के लोगों को कानून का पालन कराना है. बिहार पुलिस ने लॉकडाउन में जिस तरह से कार्रवाई कर रही है उससे साबित होता है कि हमारे पुलिसकर्मी मुस्तैदी हैं और किसी भी चुनौती को सही तरीकों से निपट सकती हैं। 

आपको बता दें की बिहार पुलिस ने लॉकडाउन में 1449 वाहन जब्त कर 29 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया़ वहीं ,रविवार तक 1812 वाहन जब्त कर 39 लाख 36 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया था. बिहार पुलिस लॉकडाउन में 3 मई तक और सख्ती दिखा सकती हैं। 

डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को 31 मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा हैं। जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने 31 मई तक डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी हैं। अब इन कर्मियों को 31 मई तक छुट्टी नहीं मिलेगी और इन्हे ड्यूटी करनी होगी। 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विशेष चौकसी और मॉनिटरिंग को देखते हुए सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, कंट्रेक्ट चिकित्सक से लेकर निदेशक प्रमुख तक की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. इन लोगों को ड्यूटी करना अनिवार्य होगा। 

आपको बता दें की सरकारी आदेश के अनुसार बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्य, अधीक्षक, जूनियर रेजिडेंट, निदेशक, स्वास्थ्य प्रिशिक्षक, पारामेडिकल, जीएनएम, एएनएम, ओटी असिस्टेंट, लैब टेक्निशियन और सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की छुट्टी को 31 मई तक रद्द कर दिया गया है. इन लोगों को अब छुट्टी नहीं मिलेगी। 

हालांकि सरकार ने इससे अध्ययन अवकाश व मातृत्व अवकाश को अलग रखा गया है. जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें छुट्टी मिल सकती हैं। इसके सारे में सरकार ने पूरी सूचि तैयार की हैं। 

बिहार में 3 मई से आगे बढ़ेंगे लॉकडाउन, सरकार ने दिए संकेत

न्यूज डेस्क: बिहार में जिस रफ़्तार से कोरोना के मामले बढ़े हैं वो राज्य के लिए चिंताजनक हैं। बिहार के गांव तक कोरोना वायरस पांव पसार चूका हैं। जिससे लोगों में डर बना हुआ हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है की बिहार सरकार 3 मई से आगे भी लॉकडाउन बढ़ा सकती हैं। 
हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से कहा था की केंद्र जो निर्णय लेगी बिहार उसे अपने राज्य में लागू करेगा। आपको बता दें की केंद्र ने बुधवार को यह स्पष्ट संकेत दिये कि देशभर में जारी लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से भी आगे बढ़ाया जा सकता है. 

लेकित जो जिले ग्रीन जोन में हैं ऐसे कई जिलों में सेवाओं और लोगों को पर्याप्त ढील भी दी जा सकती हैं. गृह मंत्रालय ने कहा कि तीन मई तक सख्ती से बंद लागू करने की जरूरत थी, ताकि संक्रमण को रोका जा सकें. लेकिन बिहार में संक्रमण के मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। जिससे बिहार सरकार टेंशन में हैं। 

खुशखबरी! बिहार में 82 लोग हुए कोरोना संक्रमण से ठीक

न्यूज डेस्क: पिछले कुछ दिनों से बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया हैं। लेकिन इसी बीच जो खबर आई हैं वो बिहारियों को ख़ुशी देती हैं। क्यों की बिहार में अब तक 82 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं और पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक आंकड़े के अनुसार कल तक बिहार में कुल 409 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है. वहीं, 82 लोगों ने कोरोना को हरा चुके है. ये लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इन्हे पूरी तरह से जांचा और परखा गया हैं। 

ये बिहार के लिए बड़ी कामयाबी है की यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो चुकी हैं। बिहार में अब तक 82 लोग ठीक हो चुके हैं और लोगों को ठीक होने की सम्भावना जताई जा रही हैं।कल NMCH से 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर वापस घर जा रहे है. इससे लोगों में काफी ख़ुशी और उत्साह हैं। 

बिहार सरकार ने बताया किस जिले में कितने कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना रफ़्तार पकड़ किया हैं और इसकी एक चेन बनती जा रही हैं। जिससे बिहार की जनता काफी परेशान हैं। अगर इस बढ़ते संक्रमण को ना रोका गया तो ये बहुत खतरनाक साबित होगा। इसी बिच बिहार सरकार ने सभी जिलों के मरीजों की लिस्ट जारी की हैं ताकि लोगों को ये पता चल जाएं की किस जिले में कितने कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
किस जिले में कितने कोरोना मरीज ?
मुंगेर = 92

पटना = 42

बक्सर = 40

नालंदा = 35

रोहतास= 34

सीवान = 30

कैमूर = 18

गोपालगंज = 18

बेगूसराय= 11

भोजपुर = 11

औरंगाबाद= 08

गया = 06

पूर्वी चंपारण = 05

पश्चिमीचंपारण = 05

भागलपुर = 05

मधुबनी = 05

दरभंगा = 05

अरवल = 04

नवादा = 04

सारण = 04

लखीसराय = 04

जहानाबाद = 04

बांका = 03

वैशाली = 03

मधेपुरा = 02

पूर्णिया = 01

अररिया = 01

शेखपुरा= 01

सीतामढ़ी = 02

पटना, मुंगेर, बक्सर में कोरोना हुआ बेकाबू, जिलों को सील करने का आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना सहित मुंगेर और बक्सर में कोरोना बेकाबू हो गया हैं। जिससे लोगों में खलबली मची हुई हैं। कल बक्सर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने 12 लोगों को संक्रमित कर दिया हैं। साथ ही साथ कोरोना की एक लंबी चेन बना दी जिससे कोरोना वायरस की तफ्तार बढ़ गई। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक  रिपोट के अनुसार बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 425 पर पहुंच गई है। इन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जो बिहार के लिए चिंताजनक हैं। 

संक्रमित मरीज बिहार के मुंगेर के सदर बाजार जमालपुर के रहने वाले हैं सदर बाजार इलाके में पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक मरीजों की उम्र 14साल दूसरे मरीजों की उम्र 16 साल और तीसरे मरीजों की उम्र 40 साल है। ये सभी संक्रमित मरीज पुरुष हैं ।

वहीं अगर पटना की बात करें तो कल पटना के दो नए इलाकों में को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  पटना के मीठापुर और फाइनेंस कॉलोनी इसके साथ ही पटना के 14 इलाकों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इन जिलों की सीमाएं सील करने का आदेश दिया हैं। ताकि कोरोना की रफ़्तार को रोका जा सके।