HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

पटना, पूर्णिया और कटिहार में 50 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया और कटिहार में 50 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .बिहार महादलित विकास मिशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : इंजीनियर।

 योग्यता : B.Tech/B.E

 पदों की संख्या : कुल 2 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : पटना।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.mahadalitmission.org

2 .मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : ट्रेनर, फैसिलिटेटर। 

 योग्यता : स्नातक, बीएड, एमएड।

 पदों की संख्या : कुल 48 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : पूर्णिया, कटिहार।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.manuu.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप पटना, पूर्णिया और कटिहार में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में इन 14 चीजों पर लगा प्रतिबंध

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश पर पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में 14 चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में आज से प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक शीट, पैकेजिंग सामग्री, कैरी बैग, थर्मोकोल, इससे उत्पादित कप, प्लेट, ग्लास, चम्मच, कटोरी आदि की खरीद बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया हैं।

बता दें की केंद्र सरकार के आदेश के बाद बिहार सरकार के द्वारा भी इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। अगर कोई आम व्यक्ति सरकार के इस आदेश का पालन नहीं करता हैं तो उसपर 500 से 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा।

वहीं अगर कोई आद्यौगिक स्तर पर ऐसा करता हैं तो उसपर 20 हजार से एक लाख तक का जुर्माना लगाया जायेगा। साथ ही साथ पांच साल की जेल भी हो सकती हैं। सरकार ने प्लास्टिक से बनी सभी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। यहां तक प्लास्टिक के झंडे पर भी प्रतिबंध हैं।

अररिया और किशनगंज के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, पूर्णिया-कटिहार में भी खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। लगातार हो रही बारिश से कई नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हैं और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बिहार के अररिया और किशनगंज के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं।

खबर के अनुसार सीमांचल और कोसी के जिलों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से अररिया जिले के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया हैं। वहीं किशनगंज जिले में बाढ़ से आधा दर्जन से अधिक सड़क और दो पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो गया है।

वहीं महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण पूर्णिया-कटिहार में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद हैं तथा नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि पर नजर रखी जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से सहरसा जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं कटिहार जिले में भी महानंदा, गंगा, कोसी और बरंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही हैं। जिससे यहां भी बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें पटना, नालंदा, मुंगेर, सुपौल, बक्सर, पूर्णिया में रेट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने बिहार समेत देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में 198 रुपये की कटौती की हैं। हालांकि ये कटौती कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई हैं।

खबर के अनुसार पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा हुआ हैं। इसके रेट में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं।

बता दें की कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी होने से होटल, रेस्टोरेंट संचालक आदि लोगों को फायदा होगा। हालांकि जो लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें पहले द्वारा तय किये गए रेट से ही घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें पटना, नालंदा, मुंगेर, सुपौल, बक्सर, पूर्णिया में रेट?

पटना में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट :1101 रुपये।

नालंदा में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

मुंगेर में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

सुपौल में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1101 रुपये।

बक्सर में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

पूर्णिया में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1101 रुपये।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन खरीदते समय ध्यान रखें 5 बातें

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। बिहार के इन शहरों में ज्यादातर लोग घर बनाने के लिए जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग जमीन खरीदते समय फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के इन शहरों में आये दिन जमीन खरीद बिक्री के दौरान लोगों के साथ फर्जीवाड़ा होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान रख के आप जमीन खरीदते समय फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन खरीदते समय ध्यान रखें 5 बातें?

1 .बिहार के इन शहरों में जमीन खरीद के दौरान आप सबसे पहले जमीन के कागजातों की जांच करें। आप बिहार भूमि की वेबसाइट पर जा कर जमीन की डिटेल्स प्राप्त करें। 

2 .जमीन बेचने वालों से आप जमीन का केवाला, खतियान और नया रसीद की मांग करें और इन कागजों का सत्यापन करें।

3 .अगर आप खुद से जमीन के कागजों का सत्यापन नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी वकील की सलाह लें या फिर नजदीक के निबंधन कार्यालय में जा का इसका सत्यापन करें।

 4 .जमीन अगर किसी कंपनी का फर्म के द्वारा बेचीं जा रही हैं तो उस कंपनी का सत्यापन करें और पता करें की कंपनी रेरा से रजिस्टर है या नहीं।

5 .बता दें की एक जमीन का एक से अधिक मालिक हो सकता हैं। इसलिए जमीन खरीद के दौरान इस बात का ध्यान रखें और जमीन के सभी मालिकों से जमीन की रजिस्ट्री कराये।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

न्यूज डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई महीने में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। साथ ही साथ इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी ऐलान कर दिया गया हैं।

पहले T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान।

दूसरे और तीसरे T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, आवेश खान। 

वनडे मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जे बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

टी20 शेड्यूल।

7 जुलाई 2022: पहला टी20 मैच (द रोज बाउल, साउथम्पटन)

9 जुलाई 2022: दूसरा टी20 मैच (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

10 जुलाई 2022: तीसरा टी20 मैच (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

वनडे शेड्यूल।

12 जुलाई 2022: पहला वनडे मैच (केनिंगटन ओवल)

14 जुलाई 2022 : दूसरा वनडे मैच (लॉर्ड्स, लंदन)

17 जुलाई 2022 : तीसरा वनडे मैच (अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

AIIMS गोरखपुर में ग्रुप-A के पदों पर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए AIIMS गोरखपुर में ग्रुप-A के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर ने Non-Faculty Group A Post के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://aiimsgorakhpur.edu.in/current-notices/

नौकरी करने का स्थान : गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पूर्णिया और कटिहार में 48 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पूर्णिया और कटिहार में 48 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने Trainer, Facilitator के 48 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार Graduate, B.Ed, M.Ed, MSW आदि होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://manuu.edu.in/notifications

नौकरी करने का स्थान : पूर्णिया, कटिहार।

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में 20 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में 20 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर ने जूनियर तकनीशियन एसोसिएट के 20 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.Sc, B.Tech/B.E, Diploma आदि होनी चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 जुलाई 2022 

नौकरी करने का स्थान : गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पटना समेत पूरे बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, गिरेगा ठनका

न्यूज डेस्क: मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना समेत पूरे बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ राज्य के कई इलाकों में ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट किया हैं। वहीं प्रदेश के लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है। जिसके कारण बिहार के सभी 38 जिलों में माध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश होगी। कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

बता दें की आज बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर जिले में भारी बारिश हो सकती हैं। 

वहीं  पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण गोपालगंज जिले के अनेक स्थानों पर भी भारी बारिश के आसार है। जबकि पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं।

बिहार से चलने वाली 17 ट्रेनें 3 जुलाई को रहेगी रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 3 जुलाई को बिहार से चलने वाली 17 ट्रेनें रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। 

खबर के अनुसार भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर नाथनगर-अकबरनगर के बीच ब्रिज नंबर 164 में गार्डर बदलने का काम किया जायेगा। जिसके कारण ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया हैं। इसलिए आप यात्रा से पहले IRCTC की वेबसाइट से ट्रेनों की डिटेल्स जान लें। 

बिहार से चलने वाली 17 ट्रेनें 3 जुलाई को रहेगी रद्द, देखें लिस्ट?

3 जुलाई को जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर रद्द रहेगी। 

3 जुलाई को रामपुरहाट-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 

3 जुलाई को जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

3 जुलाई को जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

3 जुलाई को जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 

3 जुलाई को 03406 एवं 03405 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 

3 जुलाई को भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द रहेगी। 

3 जुलाई को 03037 एवं 03038 साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर और 4 जुलाई को चलने वाली गया-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 

2 जुलाई को जयनगर से रवाना होने वाली जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस और 3 जुलाई को भागलपुर से रवाना होने वाली भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 

पटना : बिहार सिविल कोर्ट में 8801 पदों पर निकली वैकेंसी

पटना न्यूज : बिहार सिविल कोर्ट में 8801 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

पदों का नाम :  पदों की संख्या :

Clerk:       कुल 4,434 पद। 

Peon :     कुल 1,673 पद।

Stenographer: कुल 1,562 पद।

Court Reader Cum Depositer Writer: कुल 1.132 पद।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : बिहार सिविल कोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के मध्यम से किया जायेगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : http://patnahighcourt.gov.in/

वेतनमान : 5200-20200 in pay band-1 with Grade Pay Rs.2400

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार।

लखनऊ और बनारस में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: लखनऊ और बनारस में 10वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने-अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .किंग जोर्जेस मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : चपरासी।

 योग्यता : 10वीं पास।

 चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : लखनऊ।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.kgmu.org

2 .टाटा मेमोरियल सेंटर, वाराणसी में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : आया 

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या :कुल  4 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : बनारस। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के माध्यम से।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.tmc.gov.in

ऐसे करें अप्लाई : लखनऊ और बनारस में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फटाफट आवेदन करें।

इंदौर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंदौर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.E/B.Tech, CS/ IT/ M.SC आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 से लेकर 10 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://mppsc.mp.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : इंदौर, मध्य प्रदेश।

नालंदा, दरभंगा, गोपालगंज समेत 7 जिलों में नए डीटीओ की तैनाती

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार परिवहन विभाग ने नालंदा, दरभंगा, गोपालगंज समेत 7 जिलों में नए डीटीओ की तैनाती की हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं।

नालंदा, दरभंगा, गोपालगंज समेत 7 जिलों में नए डीटीओ की तैनाती?

1 .दरभंगा के जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार को नालंदा पदस्थापित किया गया है।

2 .समस्तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को ट्रांसफर कर दरभंगा भेजा गया है। 

3 .मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल को नवादा पदस्थापित किया गया है। 

4 .कैमूर के डीटीओ रामबाबू को स्थानांतरित कर रोहतास का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। 

5 .बक्सर के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को स्थानांतरित कर गोपालगंज का डीटीओ बनाया गया है।

6 .नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार को जहानाबाद पदस्थापित किया गया है, साथ ही अरवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

7 .गोपालगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार को मोतिहारी पदस्थापित किया गया है। साथ ही इन्हे बेतिया का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

मुजफ्फरपुर-भागलपुर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें पटना समेत अन्य शहरों का रेट

न्यूज डेस्क: तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी करती हैं। उसी नए रेट के तहत राज्य में पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जाती हैं। आज बिहार के मुजफ्फरपुर-भागलपुर में पेट्रोल-डीजल का रेट कल के मुकाबले महंगा हुआ हैं।

आपको बता दें की राज्य के कई जिलों में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले आप ये जान लें की बिहार के अलग-अलग शहरों में आज यानि की 30 जून को पेट्रोल-डीजल का रेट कैसे चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर में आज पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा हो गया है। जबकि पूर्णिया में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे और डीजल में 36 पैसे की गिरावट आई है। वहीं गया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं।

मुजफ्फरपुर-भागलपुर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें पटना समेत अन्य शहरों का रेट?

भागलपुर में पेट्रोल 108.31, डीजल 94.01 रुपये।

बक्सर में पेट्रोल 108.76, डीजल 95.46 रुपये।

दरभंगा में पेट्रोल 107.91, डीजल  94.65 रुपये।

गया में पेट्रोल 108.31, डीजल  95.04 रुपये।

गोपालगंज में पेट्रोल 108.77, डीजल 95.46 रुपये।

लखीसराय में पेट्रोल 108.24, डीजल 95.97 रुपये।

मुंगेर में पेट्रोल 108.82, डीजल 95.50 रुपये।

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 108.06, डीजल 94.78 रुपये।

नालंदा में पेट्रोल 107.65, डीजल 94.42 रुपये।

नवादा में पेट्रोल 108.24, डीजल 95.97 रुपये।

पटना में पेट्रोल 107.24, डीजल 94.04 रुपये।

पूर्णिया में पेट्रोल 108.72, डीजल 95.40 रुपये।

समस्तीपुर में पेट्रोल 107.60, डीजल 94.35 रुपये।

सारण में पेट्रोल 107.39, डीजल 94.11 रुपये।

सीवान में पेट्रोल 108.46, डीजल 95.17 रुपये।

सीतामढ़ी में पेट्रोल 108.44, डीजल 95.14 रुपये।

पटना, बक्सर, दरभंगा, मुंगेर समेत 27 जिलों में मिले कोरोना के नए मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, बक्सर, दरभंगा, मुंगेर समेत 27 जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि बिहार स्वास्थ्य विभाग ने की हैं।

खबर के अनुसार पटना में सबसे अधिक 102, दरभंगा में 10 और गया में 8 नए मरीज मिले हैं। जबकि अररिया में 1, अरवल में 1, औरंगाबाद में 1, बांका में 7, बेगूसराय में 5, भागलपुर में 4, भोजपुर में 1, बक्सर में 1, जहानाबाद में 1 और कटिहार में 2 कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं खगड़िया में 4, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 1, मुंगेर में 2, मुजफ्फरपुर में 3, नालंदा में 1, पूर्णिया में 1, रोहतास में 2, सहरसा में 3, समस्तीपुर में 2, सारण में 2, शिवहर में 1, सुपौल में 1 और वैशाली में कोरोना के 1 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 

बता दें की बिहार में विगत 24 घंटे में कुल 1,31,912 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे कोरोना के 178 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 933 हो गई हैं। इस दौरान 130 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

पटना : बिहार में दो जगहों पर अपनी जमीन बेचेगा BSNL

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक घाटे से उबरने के लिए BSNL पटना में दो जगहों पर अपनी जमीन बेचेगा। वहीं करीब पंद्रह जगहों पर भवनों को किराये पर दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में अपनी जमीन बेचने के लिए BSNL को केंद्रीय मुख्यालय से इसकी हरी झंडी मिल गई हैं। बहुत जल्द जमीन बेचने की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। इससे घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी BSNL के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

बता दें की बिहार में बीएसएनएल कंपनी घाटे में चल रही हैं। जिसके कारण कर्मचारियों का वेतन भुकतान भी नहीं हो पा रहा हैं। जिसके कारण कई कर्मचारी कंपनी छोड़ कर जा रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए बीएसएनएल अब अपनी जमीन बेचेगा।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार बिहार के पटना में ट्रांसपोर्ट नगर की 18 हजार वर्ग फीट जमीन और किदवईपुरी की 27 हजार वर्ग फीट जमीन जो बीएसएनएल की हैं इन दोनों भूखंडों के अलावा अन्य आठ खाली प्लॉट को भी बेचने की तैयारी की जा रही है।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 83300 शिक्षकों की बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 83300 शिक्षकों की बंपर भर्ती होने वाली हैं। इसकी जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी हैं। 

शिक्षा मंत्री ने बिहार विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है की राज्य में जल्द ही 83 हजार 300 शिक्षक, प्रधान शिक्षक व शारीरिक अनुदेशकों की बहाली होगी। कुछ पदों पर बहाली की प्रक्रिया जुलाई महीने में ही पूरी हो जाएगी।

बता दें की बिहार के अलग-अलग जिलों में छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया के तहत अब तक 42 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। अब सिर्फ तीन हजार और शिक्षकों की बहाली 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद सातवें चरण की बहाली शुरू होगी।

वहीं सरकार ने राज्य में 40 हजार से अधिक प्रधान शिक्षक के पद सृजित किए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से इनकी बहाली भी जल्द की जाएगी। बता दें की राज्य के सरकारी स्कूलों में अबतक तीन हजार शारीरिक शिक्षक अनुदेशक बहाल हुए हैं। बाकी पांच हजार की बहाली जल्द की जाएगी।

मुजफ्फरपुर, भोजपुर, समस्तीपुर समेत 7 जिलों में ठनका से 10 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताज रिपोर्ट के मुताबिक एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल रहा हैं तो वहीं दूसरी ओर ठनका से लोगों की जान जा रही हैं और काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

खबर के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर, भोजपुर, समस्तीपुर समेत 7 जिलों में ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।

बता दें की बिहार के मुजफ्फरपुर, भोजपुर व रोहतास के दो-दो लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई हैं। जबकि औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर व नवादा के एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका से हुई हैं। इसतरह से वज्रपात लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के सकरा व मड़वन प्रखंड में ठनका गिरने से दो व्यक्ति की जान गई हैं। वहीं भोजपुर के तरारी में ठनका गिरने से दो की जान चली गई। जबकि समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड की सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में ठनके की आवाज से एक महिला की मौत हुई हैं।

UP : बागपत, मथुरा, इटावा, आगरा समेत 33 जिलों में तैनात किए गए नए बीएसए

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने 33 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती की हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

बागपत, मथुरा, इटावा, आगरा समेत 33 जिलों में तैनात किए गए नए बीएसए?

कीर्ति - बीएसए, बागपत

विपिन कुमार - बीएसए औरैया

प्रिंसी मौर्या - बीएसए, बांदा

दीपिका गुप्ता -  बीएसए, मैनपुरी

सचिन कुमार - बीएसए जालौन

रिद्धि पाण्डेय- बीएसए, कानपुर देहात

कमलेन्द्र कुशवाहा - बीएसए, कुशीनगर

सुरजीत कुमार सिंह - बीएसए, कानपुर नगर

नीलम यादव - बीएसए, झांसी

शुभम शुक्ला - बीएसए, मुजफ्फरनगर

शैलेश कुमार - बीएसए, इटावा

अमिता सिंह -  बीएसए, श्रावस्ती

वीके शर्मा - बीएसए, बुलंदशहर

संतोष पाण्डेय - बीएसए, बाराबंकी

दीवान सिंह - बीएसए, मथुरा

चंद्र शेखर - बीएसए, संभल

हरिश्चन्द्र नाथ - बीएसए, देवरिया

अजीत सिंह -  बीएसए, महाराजगंज

संदीप कुमार - बीएसए, हाथरस

प्रवीण तिवारी - बीएसए, आगरा

अतुल तिवारी - बीएसए, संत कबीर नगर

लव यादव -  बीएसए, चित्रकूट

अजय मिश्र - बीएसए, महोबा

ऐश्वर्य लक्ष्मी - बीएसए, गौतमबुद्ध नगर

आनंद प्रकाश शर्मा - बीएसए, बदायूं

दीपिका चतुर्वेदी - बीएसए, सुलतानपुर

संतोष राय -बीएसए, अयोध्या

विनोद मिश्र - बीएसए, गाजियाबाद

कौस्तुभ सिंह  - बीएसए, कन्नौज

मनिराम सिंह -बीएसए, बलिया

अमित कु सिंह  - बीएसए, पीलीभीत

गीता वर्मा -बीएसए, अमरोहा

इन्द्रजीत प्रजापति - बीएसए, बस्ती

अखण्ड प्र.सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, प्रतापगढ़

राघवेन्द्र सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, मथुरा

शिव नारायण - व.प्रवक्ता, डायट, प्रयागराज

कमल सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, एटा

प्रेम चन्द्र यादव - व.प्रवक्ता, डायट, बाराबंकी

राजीव रंजन मिश्र - व.प्रवक्ता, डायट, वारणसी

बृजभुषण चौधरी -  व.प्रवक्ता, डायट, खीरी

चंदना राम - व.प्रवक्ता, डायट, अमरोहा

पवन कुमार तिवारी - व.प्रवक्ता, डायट,  उन्नाव

वेदराम - व.प्रवक्ता, डायट,    कन्नौज

मायाराम - एसो.प्रो. राज्य आंग्ल भाषा, प्रयागराज

धमेन्द्र सक्सेना - व.प्रवक्ता, डायट,    हापुड़

ओम प्रकाश यादव - व.प्रवक्ता, डायट,    सीतापुर

संजीव कुमार - विधि अधिकारी, लखनऊ

राजेश कुमार सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, हापुड़

शाहीन - व.प्रवक्ता, डायट, बुलंदशहर

महेन्द्र प्र सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, बरेली

दिनेश कुमार - व. प्रवक्ता, डायट, हमीरपुर

उमानाथ - व.प्रवक्ता, डायट,    प्रयागराज

रेखा सुमन - व.प्रवक्ता, डायट,    सहारनपुर

प्रभुराम चौहान - व.प्रवक्ता, डायट, गाजीपुर

वरुण कुमार - व.प्रवक्ता, डायट,    मेरठ

चन्द्रकेश सिंह -व.प्रवक्ता, डायट, शाहजहांपुर

सूर्यभान -व .प्रवक्ता, डायट, बहराइच

रामपाल सिंह - व.प्रवक्ता, डायट,     ललितपुर

संगीता सिंह - व.प्रवक्ता, डायट, कानपुर नगर

वर्चस्वनी जौहरी - प्रवक्ता, सीटीई, प्रयागराज

जगदीश प्रसाद शुक्ला - प्रो. राज्य विज्ञान संस्थान, प्रयारागज

जयपुर : राजस्थान में 272 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में 272 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए राजस्थान संस्कृत शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : राजस्थान संस्कृत शिक्षा निदेशालय ने नॉनटीएसपी क्षेत्र के लिए 209 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 63 पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2022 से लेकर 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन विभाग की वेबसाइट http://rajsanskrit.nic.in/ या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : राजस्थान।

पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोसी और महानंदा के बाद बागमती और कमला बलान नदियां खतरे के निसान को पार कर गई हैं। जिससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मडरा रहा हैं। 

खबर के अनुसार बागमती, अधवारा, गंडक भी अगले कुछ घंटों में खतरे के निसान को पार कर सकती हैं। जिससे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस सकता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। 

बता दें की नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने से पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। वहीं बिहार के किशनगंज और अररिया जिले में कई एप्रोच रोड सहित पुल-पुलिया और बांध का कटाव भी शुरू हो गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोसी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में भी बाढ़ की आशंका बढ़ने लगी है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस सकता हैं। उत्तर बिहार की कई नदियों में बारिश की बजह से जल स्तर में वृद्धि हो रही हैं।

लखनऊ : यूपी में ग्रुप, ए, बी और सी के 1489 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में ग्रुप, ए, बी और सी के 1489 पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार जल निगम प्रबंधन में समूह ‘क’ के 37, ‘ख’ के 172 व समूह ‘ग’ के 1289 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई हैं। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद संबंधित आयोगों को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा और फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें की  जल निगम प्रबंधन को अभियंताओं और तकनीकी पदों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों के न होने से काम कार्य में बाधा आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने फैसला किया हैं की जितने भी खाली पद हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर शासन से हरी झंडी मिलने के बाद चयन आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे जाएंगे और खाली पदों को भरा जायेगा।

सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कई पदों पर वैकेंसी, 7 जुलाई अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर कोई युवा यहां नौकरी करना चाहते हैं तो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : सैनिक स्कूल रेवाड़ी में  Counsellor, Music Teacher, Lower Division Clerk समेत कुल 6 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.A, Diploma, 10TH, M.A आदि होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : सैनिक स्कूल रेवाड़ी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल रेवाड़ी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.ssrw.org

नौकरी करने का स्थान : रेवाड़ी।

पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार बुधवार को बिहार के पटना, नालंदा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत सभी 38 जिलों में बारिश हुई हैं। वहीं सात जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत हुई हैं। आज भी बिहार के सभी जिलों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेशभर में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया हैं। वहीं कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हैं। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील किया हैं की बिना काम के बाहर न निकले।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। जिससे राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ राज्य के सभी जिलों के तापमान में भी गिरावट आएगी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर समेत 12 रेलवे स्टेशन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर समेत 12 रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार रेलवे ने सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं बरौनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए उसका चयन किया हैं। जबकि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी का चयन किया गया हैं। दानापुर मंडल के राजेंद्रनगर एवं बक्सर स्टेशन का चयन किया गया हैं।

वहीं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं सिंगरौली स्टेशन का चयन किया गया हैं। साल 2024 तक इन रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट के तर्ज पर विकसित किया जायेगा तथा यात्रियों को यहां वर्ल्ड क्लास आधुनिक सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एक्सेस कंट्रोल गेट लगाया जायेगा तथा प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाये जायेंगे। साथ ही साथ यहां एटीएम और इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रीन ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल का प्रावधान भी किया जायेगा।