बिहार में नेत्र सहायक के 220 पदों पर निकली भर्ती

पटना। बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तहत नेत्र सहायक के 220 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS), बिहार द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम समय-सीमा आज शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी shs.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

नेत्र सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्न में से कोई एक योग्यता होनी अनिवार्य है: आईएससी (बायोलॉजी या गणित) या 10+2 (बायोलॉजी या गणित) के साथ ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा। या फिर एनपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसी सरकारी अस्पताल में दो वर्ष की नेत्र सहायक के रूप में ट्रेनिंग।

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार भिन्न है: सामान्य / EWS (पुरुष) - 37 वर्ष, ओबीसी / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) - 40 वर्ष, सामान्य / EWS (महिला) - 40 वर्ष, SC/ST (पुरुष एवं महिला) - 42 वर्ष (आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।)

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क देना होगा: सामान्य / पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा / EWS  के लिए ₹500, SC / ST (बिहार के निवासी) के लिए ₹125, सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारें (केवल बिहार निवासी) के लिए ₹125, दिव्यांग (40% या अधिक विकलांगता वाले) के लिए ₹125, अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार SHS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर 'Careers' सेक्शन में उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment