योग्यता ग्रेजुएट? बिहार में 2400+ सरकारी पदों पर करें आवेदन

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) और बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए 2400 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियाँ Assistant Branch Officer, Auditor, Assistant Education Development Officer समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

BSSC भर्ती 2025: 1481 पदों पर अवसर

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने वर्ष 2025 के लिए 1481 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों में Assistant Branch Officer, Auditor एवं अन्य शामिल हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, बीसीए, बी.कॉम, बी.एससी, पीजीडीसीए जैसी शैक्षिक योग्यताएं रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSC भर्ती 2025: 935 पदों पर भर्ती

वहीं बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने भी 935 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें Assistant Education Development Officer के पद शामिल हैं। इसके लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है। BPSC की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 है। आवेदन bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर ही ऑनलाइन किए जाएंगे।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

दोनों आयोगों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार विस्तृत सूचना पढ़ सकते हैं और निर्धारित योग्यता एवं आयु सीमा की पुष्टि कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखें ताकि मौका हाथ से न जाए।

0 comments:

Post a Comment