योग्यता 10वीं-12वीं? बिहार में 4000+ पदों पर करें आवेदन

पटना। बिहार में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC), पटना हाई कोर्ट और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHS Bihar) ने कुल 4000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSSC भर्ती 2025: ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पद

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (मैट्रिक) रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पटना हाई कोर्ट भर्ती 2025: स्टेनोग्राफर के 111 पद

पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।

SHS बिहार भर्ती 2025: ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 220 पद

स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHS Bihar) द्वारा ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 220 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित फील्ड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 है। आवेदन shs.bihar.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment