योग्यता और शैक्षिक आवश्यकताएँ
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने B.Arch, B.Tech/B.E, या MCA की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त की हो।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को जूनियर एक्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी: E-1 लेवल) पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां वेतनमान ₹40,000 - 3% - ₹1,40,000 निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है। SC/ST/PwBD, महिला उम्मीदवार, एवं AAI में एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप पूरा कर चुके उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Career” सेक्शन में उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025

0 comments:
Post a Comment