आपको बता दें की इस बहाली के तहत कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी, जिसकी विस्तृत जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें।
महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
पद का नाम: जिला खेल पदाधिकारी
पदों की कुल संख्या: कुल 33 पद।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
आयु सीमा (As on 01.08.2025)
इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार निम्नानुसार तय की गई है: अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला व पुरुष): 40 वर्ष, SC/ST (महिला व पुरुष): 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 2 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: www.bpsc.bihar.gov.in
.png)
0 comments:
Post a Comment