NHPC भर्ती 2025: 248 पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) ने 248 गैर-कार्यकारी (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। B.Tech या B.E. डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया और वेबसाइट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹600 + कर (कुल ₹708 प्रति आवेदन), एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों के लिए: निःशुल्क

आयु सीमा 

1 अक्टूबर 2025 के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।

पात्रता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से B.Tech या B.E. की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता और पदों की जानकारी NHPC की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 सितंबर 2025 (सुबह 10:00 बजे)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे)

0 comments:

Post a Comment