भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और दस्तावेज़ों की जानकारी अवश्य पढ़ लेनी चाहिए।
भर्ती का विवरण
पद का नाम: सहायक अभियोजन अधिकारी (अभियोजन पदाधिकारी)
कुल पद: 300
वेतन: वेतन स्तर-9
योग्यता: विधि स्नातक (LLB) और अधिवक्ता पंजीकरण के लिए पात्र।
आयु सीमा: 01 अगस्त 2026 को 21 से 37 वर्ष (यूआर पुरुष), नियमानुसार छूट लागू।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।
क्यों है यह अवसर खास?
सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवार राज्य के विभिन्न अभियोजन कार्यालयों में कार्य करेंगे और न्यायिक मामलों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह न केवल सरकारी नौकरी का स्थिर अवसर है, बल्कि कानून क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अनुभव और प्रतिष्ठा का जरिया भी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment