डीए बढ़ोतरी का विवरण
सरकार के फैसले के अनुसार, डीए को 3% बढ़ाकर 58% कर दिया गया है और यह वृद्धि जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
नकद भुगतान: संशोधित डीए इस महीने से सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।
बकाया भुगतान: जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक का बकाया मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के अवसर पर वितरित किया जाएगा। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक का बकाया अलग आदेश के जरिए जारी किया जाएगा।
इन कर्मचारियों को लाभ
इस फैसले से राज्य के लगभग 5.16 लाख कर्मचारियों और लगभग 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। यह कदम कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए वित्तीय राहत का काम करेगा, खासकर महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत के समय।
कर्मचारियों के लिए क्या मायने रखता है?
आपको बता दें की डीए में यह 3% की वृद्धि सीधे कर्मचारियों की आमदनी बढ़ाएगी और उन्हें महंगाई का सामना करने में मदद करेगी। साथ ही, बकाया राशि का एक साथ नकद भुगतान भी कर्मचारियों के लिए उत्सव के समय में आर्थिक राहत देगा।

0 comments:
Post a Comment