क्या है मुख्य आदेश
मुख्यालय ने फॉर्मेट जारी किया है जिसमें शिक्षकों की संख्या, कार्यस्थल और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई सहित विवरण मांगा गया है। साथ ही यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि वर्तमान में कितने शिक्षक सेवा में हैं। निर्देशों में चेतावनी भी दी गई है कि समय पर रिपोर्ट न भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
डिप्लोमा आधारित शिक्षकों की स्थिति
पूर्व में भेजी गई सूची के अनुसार राज्य भर में 114 डिप्लोमा आधारित कंप्यूटर शिक्षकों की पहचान की गई थी। बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के उल्लंघन को सहन नहीं किया जाएगा।
बीपीएससी से बहाल शिक्षकों की भी होगी जांच
होली के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से बहाल सभी 6,653 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। जिले में यह प्रक्रिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से पूरी की जाएगी। प्रत्येक शिक्षक के सर्टिफिकेट नंबर का विवरण अनिवार्य रूप से लिया जाएगा और इसके आधार पर जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
इन शिक्षकों ओर आगे की कार्रवाई क्या हो सकती है?
मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी शिक्षक की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षक और अधिकारी दोनों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment