सरकार ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी। पोस्ट में लिखा गया कि "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।"
ग्रुप A में भारत-पाक का मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप A में हैं। इस ग्रुप में नामिबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें भी शामिल हैं। 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबला होना था। पाकिस्तान के इनकार के बाद अब आईसीसी का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें हैं।
पाकिस्तान ने क्यों किया इनकार
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया। इससे पहले अफवाहें थीं कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी, सिवाय भारत के खिलाफ मैच के।
बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर
बांग्लादेश ने सुरक्षा के हवाले से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। आईसीसी ने इसे स्वीकार नहीं किया और बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उनकी जगह अब स्कॉटलैंड की टीम को ग्रुप में शामिल किया गया है।

0 comments:
Post a Comment