HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर समेत 12 रेलवे स्टेशन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर समेत 12 रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार रेलवे ने सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं बरौनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए उसका चयन किया हैं। जबकि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी का चयन किया गया हैं। दानापुर मंडल के राजेंद्रनगर एवं बक्सर स्टेशन का चयन किया गया हैं।

वहीं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं सिंगरौली स्टेशन का चयन किया गया हैं। साल 2024 तक इन रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट के तर्ज पर विकसित किया जायेगा तथा यात्रियों को यहां वर्ल्ड क्लास आधुनिक सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एक्सेस कंट्रोल गेट लगाया जायेगा तथा प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाये जायेंगे। साथ ही साथ यहां एटीएम और इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रीन ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल का प्रावधान भी किया जायेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में डेंगू ने दी दस्तक, गोरखपुर के अस्‍पतालों में 13 मरीज भर्ती

न्यूज डेस्क: पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में डेंगू ने दस्तक दे दी हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से सावधान रहने की जरूरत हैं ताकि डेंगू के कहर से बचा जा सके।

खबर के अनुसार गोरखपुर के सरकारी अस्‍पतालों में अब तक डेंगू के 13 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। हालांकि इसमें से पांच मरीज बिहार के रहने वाले हैं। वहीं यूपी के देवरिया के चार, कुशीनगर व संतकबीर नगर के एक-एक मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हुई हैं।

जानकारों की मानें तो अभी डेंगू की ये शुरूआत हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश से डेंगू मरीजों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए तथा घरों में मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सकें। 

डेंगू रोग के लक्षण : डेंगू की शुरुआत लक्षणों में मरीजों को तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, मितली, उल्टी भूख ना लगने जैसे लक्षण होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी परेशानी होती हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

कुल्लू, कांगड़ा, शिमला में कई पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कुल्लू, कांगड़ा, शिमला में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अगल-अलग संस्थानों के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स कुल्लू में कई पदों पर निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : वर्कर।

 योग्यता : 10TH

 पदों की संख्या : कुल 8 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : कुल्लू।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.ecourts.gov.in

2 .सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हिमाचल प्रदेश में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, प्रोफ़ेसर, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 63 पद।

 नौकरी करने का स्थान : कांगड़ा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 जुलाई 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.cuhimachal.ac.in

3 .हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : आचार्य

 योग्यता : स्नातक।

 पदों की संख्या : कुल 12 पद।

 नौकरी करने का स्थान : शिमला।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.hppsc.hp.gov.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप कुल्लू, कांगड़ा, शिमला में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

सावधान ! बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा समेत 7 जिलों में गिरेगा ठनका

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग ने सावधान किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा समेत 7 जिलों में ठनका गिर सकता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार आज दोपहर बाद तक बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया जिले में ठनका गिरने के साथ तेज बारिश होने की आशंका जताई गई हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों से पक्के घर में रहने की अपील की गई हैं। 

बता दें की मंगलवार को बिहार के कई जिलों में ठनका गिरने से लोगों की जान गई हैं। इसलिए अगर मौसम खराब हो तो आप घर से बाहर ना निकले। साथ ही साथ बिजली के तार और बिजली के खंभे से दूर रहे। बारिश-आंधी के दौरान पेड़-पौधें के पास ना जाये।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार मे मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।

पटना में मिले कोरोना के 124 नए मरीज, चौथी लहर आने का खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के 124 नए मरीज मिले हैं। जिससे यहां चौथी लहर आने का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। पटना में प्रतिदिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं।

सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार के पटना जिले में 24 घंटे में हुई जांच में कुल 140 नये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 124 पटना के और बाकी 16 मरीज प्रदेश के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

आपको बता दें की पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। फिलहाल पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 534 हो गयी है। इसमें से 519 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और अपना ध्यान रख रहे हैं।

जबकि पटना में कोरोना के 11 मरीज पीएमसीएच व पटना एम्स में भर्ती हैं। जबकि दो मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए शुरू होगी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए फ्लाइट जल्द ही शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइन्स ने तैयारी पूरी कर ली हैं।

खबर के अनुसार देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया हैं। दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग 2 जुलाई से शुरू हो सकती हैं। इंडिगो द्वारा जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी किया जायेगा।

बता दें की इंडिगो के बाद स्पाइसजेट की पैसेंजर फ्लाइट भी जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। इसके लिए स्पाइसजेट ने भी देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अप्रवूल दिया हैं। जल्द ही इसे भी हरी झंडी मिल सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सावन मेला लगने से पहले ही देवघर एयरपोर्ट से विमान का संचालन शुरू कर दिया जायेगा और यात्रीगण भगवान शिव का दर्शन करने फ्लाइट से देवघर आ सकेंगे और बाबा का दर्शन कर सकेंगे। इसको लेकर तैयारी कर ली गई हैं।

चेन्नई : रेल कारखाना में 10वीं पास के लिए 876 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: रेल कारखाना में 10वीं पास के लिए 876 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां भारतीय रेल की उत्पादन इकाई सवारी डिब्बा कारखाना, चेन्नई के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : भारतीय रेल की उत्पादन इकाई सवारी डिब्बा कारखाना, चेन्नई ने अप्रेंटिस के 876 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं पास, आईटीआई आदि होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : रेल कारखाना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं लिया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन :  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आप आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

नोटिश के लिए वेबसाइट लिंक : https://pb.icf.gov.in/act/notification.pdf

नौकरी करने का स्थान : चेन्नई। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2022

भारतीय डाक विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं।  अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

पदों का विवरण : भारतीय डाक विभाग ने डाक सहायक, छंटनी सहायक, डाकिया, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 17 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इसकी जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

वेतनमान : Level 4 Pay Matrix (25500 – 81100) 

नौकरी करने का स्थान : गुवाहाटी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई। 

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://dopsportsrecruitment.in/

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वोकेशनल कोर्स के रूप में ब्यूटीशियन, सुरक्षा, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट एवं आटोमोबाइल आदि की पढ़ाई कराई जाएगी। इन्हे कार, बाइक बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एक कोर्स में 25 छात्रों का नामांकन किया जायेगा।

बता दें की बिहार के सरकारी स्कूलों में नौवीं व 10वीं में यह एक ऐच्छिक विषय होगा। जबकि 11वीं व 12वीं में इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 33 जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नौवीं में ऐच्छिक विषय में सत्र 2022-23 में नामांकन करना सुनिश्चित किया गया हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। साथ ही साथ स्कूलों का चयन भी किया जा रहा हैं। हालांकि पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण जिले इस कोर्स में नहीं जुड़ेंगे।

कोटा, उदयपुर, अजमेर, प्रतापगढ़ समेत 17 जिलों में होगी बारिश, चलेगी तेज हवाएं

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, प्रतापगढ़ समेत 17 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, करौली, धोलपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद में तेज हवाएं चलेगी और बारिश होगी। 

बता दें की राजस्थान के इन जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने से इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को इस तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की अपील की हैं।

आइएमडी की माने तो देश के कई राज्यों में 27 जून से बारिश का दौर शुरू हो गया हैं। राजस्थान के कई जिलों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। कुछ जिलों में आंधी भी आ सकती हैं और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 52 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष या सदस्य के खाली पदों पर भर्ती को लेकर निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : कल्याण विभाग बिहार सरकार ने अध्यक्ष या सदस्य के 52 खाली पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : कल्याण विभाग बिहार सरकार के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 30 से 65 साल के बिच होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : कल्याण विभाग बिहार सरकार के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल्याण विभाग बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 जुलाई 2022 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://182.72.68.43:85/JJBREC/Registration.aspx

नौकरी करने का स्थान : पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में।

मुजफ्फरपुर और उतर बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों में बदलाव, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर और उतर बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किये गए हैं। इसको लेकर रेलवे द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार यूपी के खुर्जा-सिकंदरपुर स्टेशन के बीच रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किये गए हैं। इसलिए यात्रा से पहले आप इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

मुजफ्फरपुर और उतर बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों में बदलाव, देखें लिस्ट?

1 जुलाई को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटावा-भंडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलाई जाएगी।

2 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलाई जाएगी। 

2 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

2, 4, 6, 7, 10, 11 और 13 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-जयनगर क्लोन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

3, 5, 6, 9 और 13 जुलाई को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस टुण्डला से खुर्जा के बीच 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

4, 6, 7, 10 और 13 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से 70 मिनट लेट से चलाई जाएगी।

भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अन्य शहरों का रेट

न्यूज डेस्क: बिहार में कार-बाइक चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 29 जून को बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल का रेट कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता हुआ हैं। जबकि कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिली हैं।

बता दें की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर हैं। जबकि गया, नालंदा और बेतिया समेत कुछ शहरों में इसके दाम बढ़े हैं। इसलिए अगर आप घर से बाहर निकलने वाले हैं तो आप सबसे पहले जान लें की आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट क्या चल रहा हैं। 

भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अन्य शहरों का रेट?

पटना : पेट्रोल 107.24, डीजल 94.04

पूर्णिया: पेट्रोल109.11, डीजल95.76

भागलपुर: पेट्रोल 108.02, डीजल 94.75

मुजफ्फरपुर: पेट्रोल 107.98, डीजल94.70

नालंदा: पेट्रोल 108.06, डीजल94.80

नवादा : पेट्रोल 108.43, डीजल95.15

बांका : पेट्रोल 108.84, डीजल 95.51

बेगूसराय: पेट्रोल 106.05, डीजल 93.83

अररिया: पेट्रोल 109.23 , डीजल 95.88

अरवल : पेट्रोल 107.81, डीजल 94.57             

औरंगाबाद: पेट्रोल 108.56, डीजल 95.27

भोजपुर: पेट्रोल 107.89, डीजल 94.65

बक्सर: पेट्रोल 108.57, डीजल 95.28

दरभंगा : पेट्रोल 107.91, डीजल 94.65

पू. चंपारण: पेट्रोल 108.56, डीजल 95.25

गया: पेट्रोल 108.61, डीजल  95.31

गोपालगंज: पेट्रोल 108.24, डीजल 95.98

जहानाबाद : पेट्रोल 107.74, डीजल94.51

खगड़िया: पेट्रोल 107.59, डीजल94.34

किशनगंज: पेट्रोल 109.35, डीजल95.99

लखीसराय : पेट्रोल108.24, डीजल 95.97

मधेपुरा : पेट्रोल 108.25, डीजल95.96

मुंगेर: पेट्रोल 108.82, डीजल 95.50

जमुई: पेट्रोल 108.96, डीजल95.65

कैमूर : पेट्रोल109.08, डीजल 95.76

कटिहार: पेट्रोल108.83, डीजल95.50

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल का रेट। 

इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजे।

एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजें। 

बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज SMS भेज कर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं।

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर समेत 44 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे एक्टिव होने लगा हैं। जिसके कारण लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर समेत 44 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार 28 जून से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, सोनभद्र, वाराणसी में मानसून एक्टिव हो चूका हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी बदल का आना-जाना शुरू हो गया हैं। मौसम विभाग ने 29 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया हैं। 

वहीं मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं। क्यों की मंगलवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात के कारण 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं आज भी राज्य के कुछ जिलों में वज्रपात हो सकता हैं।

आज इन जिलों में होगी बारिश।

लखनऊ, वाराणसी, कानपूर, गोरखपुर, प्रयागराज,  अयोध्या, रायबरेली, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद,  कन्नौज, हरदोई, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, उन्नाव, बाराबंकी, हमीरपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर,फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, मिर्जापुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली,  फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट। 

बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया हैं। 

खबर के अनुसार आज बिहार के पटना, गया, भोजपुर, दरभंगा,  मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधुबनी, सीवान, सारण, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका गिर सकता हैं।

बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोगों से अपील की हैं की आप खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले। साथ ही साथ बिजली के तार और बड़े पेड़-पौधे से दूर रहें ताकि आपको किसी नुकसान का सामना करना ना पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से 22 लोगों की मौत हुई हैं। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं ताकि उन्हें किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़े।

यूपी व उत्तराखंड में कब और कहां होंगी अग्निवीर भर्ती रैली, यहां देखिए

न्यूज डेस्क:  देशभर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने वाला हैं। इसके लिए भारतीय सेना के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2022 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली

फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल:  शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत,

मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली। 

आगरा में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस, कासगंज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़। 

कानपुर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : ओरैया, बाबंकी, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महौबा, चित्रकूट, कन्नौज, गोंडा, बांदा। 

फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : अमेठी, अंबेडकर नगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर। 

वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल :  वाराणसी, गाजीपुर, सत रवि दास नगर, मिर्जापुर, चंदोली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, बलिया, जौनपुर, सोनभद्र। 

लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक। 

ये जिले होंगे शामिल : यूपी उत्तराखंड के सभी जिले – अग्निवीर (महिला एमपी)

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली।

कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त, 2022 तक। 

ये जिले होंगे शामिल : चमौली, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल,

रानीखेत में 20 से 31 अगस्त 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर। 

पिथौड़ागढ, चंपावत  में 5 से 12 सितंबर 2022 तक।

ये जिले होंगे शामिल : पिथौड़ागढ, चंपावत। 

बिहार में पहली बार बनेगी सुरंग वाली एक्सप्रेस-वे, तैयार होगा डीपीआर


न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पहली बार सुरंग वाली फोरलेन एक्सप्रेस-वे सड़क का निर्माण होने जा रहा हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के बिहार वाले एलायनमेंट में पांच किमी सुरंग (टनल) वाली सड़क का निर्माण किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरंग वाली फोरलेन एक्सप्रेस-वे सड़क बिहार के कैमूर जिले में बनाया जायेगा।

हालांकि इस सुरंग वाली सड़क के निर्माण को लेकर मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना है। इस प्रमाणपत्र के मिल जानें के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जायेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम होगा और यात्रा के दौरान यह सुरंग लोगों को रोमांचित करेगा।

बता दें की वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण करीब 16,142 करोड़ रुपये में होगा। यह सड़क बिहार के कैमूर जिले में 52 किलोमीटर, रोहतास में 36.5 किलोमीटर,  औरंगाबाद में 38 और गया जिले में 32.9 किलोमीटर का होगा।

बिहार में सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षामंत्री ने दी जानकारी

पटना न्यूज: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर बिहार के शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने अहम जानकारी दी हैं। साथ ही साथ कहा है की छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खबर के अनुसार एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा की राज्य में छठे चरण की भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। इस प्रक्रिया के खत्म होने के तुरंत बाद सातवें चरण का नियोजन शुरू किया जायेगा और सातवें चरण के तहत शिक्षक की भर्ती की जाएगी। 

बता दें की बिहार में छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया चल रही हैं। इस नियोजन प्रक्रिया में कई पद खाली रह गए हैं। इन खाली पदों को सातवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में भरा जायेगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में खाली पड़े पदों की संख्या जारी की जाएगी।

वहीं बिहार के शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षक नियोजन में भाग लेना चाहिए। उनके चयन के लिए मैं शुभकामना देता हूं। 

जयपुर, जोधपुर और अलवर में 62 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अलवर में 62 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप राजस्थान के इन शहरों में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट स्टडीज जयपुर में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Book Attendant

 योग्यता : स्नातक।

 नौकरी करने का स्थान : जयपुर। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.idsj.org

2 .एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोधपुर में कई पदों पर वैकेंसी।

 पद का नाम : Senior Research Fellow, Field Assistant

 योग्यता : 12वीं, बीएससी, एमएससी।

 पदों की संख्या : कुल 4 पद।

 नौकरी करने का स्थान : जोधपुर।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.aujodhpur.ac.in

3 .एम्प्लाइज स्टेट इन्शुरन्स कारपोरेशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Assistant Professor, Associate Professor अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 57 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : अलवर।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.esic.nic.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप जयपुर, जोधपुर और अलवर में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

बिहार में अब मोबइल से निकालें जमीन का नया रसीद, जानें पूरी प्रोसेस

पटना न्यूज : बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले लोग अब अपने मोबाइल फोन से जमीन का नया रसीद निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जमीन के लगान जमा करने और रसीद निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। 

बता दें की बिहार में पहले लोगों को जमीन रसीद के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत लोग अब अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा करके जमीन का रसीद निकाल सकते हैं।

बिहार में अब मोबइल से निकालें जमीन का नया रसीद, जानें पूरी प्रोसेस?

1 .बिहार में जमीन का नया रसीद निकालने के लिए आप अपने मोबाइल फोन के गूगल में जाये और वहां बिहार भूमि वेबसाइट को सर्च करें।

2 .आपके सामने वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/ ओपन होगा। इस वेबसाइट में जा कर आप भू-लगान पर क्लिक करें। 

3 .जैसे ही आप भू लगान पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक अलग वेबसाइट ओपन होगी।

4 .यहां आपको दो ऑप्शन मिलेगा। इसमें आपको ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक करना हैं।

5 .अब आप जमीन से संबंधित सभी जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें। 

6 .जमीन पर कितना लगान हैं वो दिखाई देगा। उसे ऑनलाइन के द्वारा जमा करें। 

7 .अब आप जमीन का नया रसीद डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

बिहार में घर-मकान बनाना हुआ महंगा, बालू-गिट्टी के दाम दोगुना

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना समेत तमाम जिलों में घर-मकान बनाना लोगों के लिए महंगा हो गया हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने के अंदर बिहार के कई जिलों में बालू-गिट्टी के दाम दोगुना हो गया हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में सीमेंट और सरिया की कीमतों में तो गिरावट हुई हैं। लेकिन बालू और गिट्टी ने लोगों को परेशान कर रखा हैं। बालू खनन बंद होने से बालू की कीमतों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं और खरीदार को समय पर बालू नहीं मिल पा रहा हैं। 

बता दें की पटना में बालू की कीमतें 3200 रुपये टेलर (100 सीएफटी) हुआ करती थी। लेकिन इस बालू की कीमत अब सात हजार रुपये टेलर से पार कर गई हैं। वहीं बक्सर में भी बालू की कीमत सात हजार तक पहुंच गई हैं। जबकि अन्य जिलों में भी इसके दाम बढ़ रहे हैं।

बालू के बाद गिट्टी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। झारखंड से बिहार में गिट्टी कम आ रही हैं। जिसके कारण इसके दामों में भी बढ़ोत्तरी हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है की बिहार में बालू और गिट्टी के दाम आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे।

पटना, नालंदा, समस्तीपुर समेत 23 जिलों में होगी बारिश, वज्रपात का भी खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, समस्तीपुर समेत 23 जिलों में आज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

वहीं बिहार के पूर्वी और पश्चमी चंपारण में भारी बारिश को लेकर रेट अलर्ट जारी किया गया हैं। जबकि गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा बना हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए समुद्रतल से गुजर रही हैं। जिससे बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून सक्रिय होता जा रहा हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी रहनी चाहिए। क्यों की बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ साथ वज्रपात की संभावना दिखाई दे रही हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 23 जिलों में मिले 213 कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से साथ बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 23 जिलों में कोरोना के 213 नए मरीज मिले हैं। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में सबसे अधिक 124 नए मरीज मिले हैं। जबकि मुजफ्फरपुर में 13 रोहतास में 11 और भागलपुर में 10 नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई हैं। वहीं अरवल में 1, बांका में 8, दरभंगा में 5 नए मरीज मिले हैं।

जबकि पूर्वी चंपारण में 2, गया में 1, जहानाबाद में 2, कैमूर में 1, कटिहार में 1, किशनगंज में 2, मधुबनी में 5, मुंगेर में 6, नालंदा में 1, पूर्णिया में 1, सहरसा में 3, समस्तीपुर में 1, सारण में 1, शिवहर में 1, सिवान में 1 और सुपौल में 1 नए मरीज मिले हैं।

बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,31,994 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 211 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 885 हो गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज पटना में 534 हैं।

पटना, गया और गोपालगंज में कई पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, गया और गोपालगंज में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने-अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

1 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Various Coach

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 7 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : पटना। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.iitp.ac.in

2 .सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिहार में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Research Associate

 योग्यता : एमए, पीजी, पीएचडी आदि।

 नौकरी करने का स्थान : गया। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 जून 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.cusb.ac.in

3 .सैनिक स्कूल गोपालगंज में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Lower Division Clerk, Upper Division Clerk

 योग्यता : 10वीं पास, स्नातक।

 पदों की संख्या : कुल 2 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : गोपालगंज।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.ssgopalganj.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप पटना, गया और गोपालगंज में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

यूपी में 11 आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी लखनऊ से खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 11 आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हैं। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी हैं। 

यूपी में 11 आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला?

नीलम उप आवास आयुक्त लखनऊ से सचिव नेडा बनाये गए हैं। 

गजल भारद्वाज सीडीओ रामपुर से नगर आयुक्त सहारनपुर बनाये गए हैं।

पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से सीडीओ बिजनौर बनाए गए हैं। 

सुधीर कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा से सीडीओ अंबेडकरनगर बनाये गए हैं।

बृजेश कुमार सिंह एसडीएम शामली से सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाये गए हैं। 

राजीव कुमार राय एसडीएम वाराणसी से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी बनाये गए हैं। 

नंद किशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से सीडीओ रामपुर बनाये गए हैं।

राजेश कुमार संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास से अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाये गए हैं। 

अमित कुमार द्वितीय सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं से एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाए गए हैं। 

धनश्याम मीना सीडीओ अंबेडकरनगर से नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर भेजे गए हैं।

ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर से संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाए गए हैं। 

देवेंद्र पाल सिंह एसडीएम मथुरा से सचिव खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलंदशहर बनाये गए हैं। 

महेंद्र प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयक्त मेरठ मंडल बनाये गए हैं।

अमर पाल सिंह एडीएम (प्रशासन) लखनऊ से अपर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा बनाये गए हैं। 

प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा भेजे गए हैं।

खेमपाल सिंह एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारित बनाए गए हैं।

प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा कानपुर नगर भेजे गए हैं।

प्रियंका एसडीएम भदोही स्थानांतरणाधीन एडीएम (न्यायिक) अंबेडकरनगर से एडीएम (न्यायिक) बुलंदशहर बनाई गई हैं।

अनिल कुमार सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग से प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ बनाये गए हैं। 

शुभी काकन एसडीएम लखनऊ से उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ और कामता प्रसाद सिंह सीडीओ बिजनौर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं।

बृजेश कुमार त्रिपाठी एसडीएम लखनऊ से ट्रांसफर सिटी मजिस्ट्रेट झांसी किया गया तबादला रद्द करते हुए सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। 

बिहार के 6 जिलों में ठनका गिरने से 19 लोगों की मौत, कई जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बेतिया, सारण, अररिया समेत 6 जिलों में ठनका गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई हैं। इससे बिहार के इन जिलों में हड़कंप मच गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के बेतिया और मोतिहारी में मंगलवार को ठनका गिरने से दो बच्चों समेत 6 लोगों की जान गई हैं। जबकि सारण में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं अररिया में ठनका गिरने से तीन की मृत्यु हो गई। 

मंगलवार को ही बिहार के भोजपुर में चार और नवादा में ठनका गिरने से एक इंसान के मौत होने की सुचना हैं। मौसम विभाग ने राज्य के और भी कई जिलों के लिए अलर्ट किया हैं तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार व्रजपात से मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक वक्त किया हैं। साथ ही साथ सरकार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख देने का ऐलान किया है। वही लोगों से मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने को कहा गया हैं।

चतरा में 48 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क: झारखण्ड के चतरा में 48 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। बता दें की यह वैकेंसी नेशनल हेल्थ मिशन के द्वारा संविदा पर निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : नेशनल हेल्थ मिशन ने Staff Nurse, ANM, Pharmacist, Store Keeper समेत कुल 48 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन शुल्क : Gen / OBC के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपया, जबकि SC / ST के लिए 200/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चतरा जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

 वेबसाइट : https://chatra.nic.in/notice_category/recruitment/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2022

नौकरी करने का स्थान : चतरा, झारखण्ड।