HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

नालंदा, पटना, भागलपुर, गया, मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के नालंदा, पटना भागलपुर, गया, मुंगेर, नवादा, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा,जहानाबाद, वैशाली, अरवल और औरंगाबाद जिले भारी बारिश हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 29 और 30 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की भी सम्भावना हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

आपको बता दें की बिहार के गया, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, नालंदा और भोजपुर जिले 30 और 31 जुलाई को भी बहुत ज्यादा भारी होने की सम्भावना हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की हैं।

दरअसल बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का एक चित्र बना हुआ है। जिसके कारण उत्तरी पश्चिमी विश्व की स्थिति बनी हुई है। इससे बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना हैं। इसके मौसम विभाग ने राज्य सरकार को भी सूचित किया हैं। 

सावधान! बिहार में बढ़ रहे हैं कोरोना केस, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। जिससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की टेंशन भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहना ज़रूरी हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 26 जुलाई को 59 कोरोना संक्रमित मिले थे। लेकिन 27 जुलाई को इसकी संख्या बढ़कर 67 हो गई हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 76 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसतरह से कोरोना में वृद्धि देखि जा रही हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में बिहार के 13 जिले ऐसे भी हैं जिसके एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। ये बिहार के लोगों को राहत देने वाली बात हैं। लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

बिहार में बढ़ रहे हैं कोरोना केस, जानें अपने जिले का हाल। 

बेगूसराय में 11, 

दरभंगा में छह,

मधुबनी, समस्तीपुर, पटना व पूर्णिया में पांच-पांच, 

भागलपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, रोहतास व सहरसा में तीन-तीन,

मधेपुरा, औरंगाबाद, बांका नालंदा, शेखपुरा व सीतामढ़ी में दो-दो, 

मुंगेर, अरवल, सुपौल, जमुई, जहानाबाद, लखीसराय में एक-एक, 

कटिहार व किशनगंज में तीन-तीन,

इन जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले : पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, कैमूर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, सारण,शिवहर, सीवान, अररिया, भोजपुर, बक्सर, 

अब 13 अगस्त को होगी बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा

न्यूज डेस्क: बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 11 अगस्त को आयोजित होने वाली सीइटी-बीएड 2021 परीक्षा अब 13 अगस्त को आयोजित होगी।

खबर के अनुसार बोर्ड ने 11 अगस्त को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड) 2021 को रद्द कर दिया हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

बता दें की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राज्य नोडल अधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने भी इसके बारे में जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा है की बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के 11 शहरों में 13 अगस्त को आयोजित किया जायेगा।

कब आएगा एडमिड कार्ड : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी चार अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

एग्जाम की तिथि : 13 अगस्त 2021

हिमाचल प्रदेश में 12वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

पदों का नाम :  पदों की संख्या :

 वन रक्षक:    कुल 386 पद। 

योग्यता : हिमाचल प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : हिमाचल प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट के इन पदों पर आप 19 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : हिमाचल प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के द्वारा होगा। पूरी जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://hpforest.nic.in/

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

वेतनमान : हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमानुसार।

नौकरी का स्थान : Bilaspur, Chamba, Hamirpur, Mandi, Shimla

1 अगस्त से गया से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा शुरू, जानें शेड्यूल

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण गया एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर इस एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन शुरू होने जा रहा हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

खबर के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनियों ने सारी तैयारी पूर कर ली है। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। आपको बता दें की इंडिगो के साथ साथ एयरइंडिया की फ्लाइट का संचालन भी शुरू किया जायेगा।

एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली के लिए गया एयरपोर्ट से रवाना होंगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। यह फ्लाइट दिल्ली से पहले गया फिर वाराणसी होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

फ्लाइट का टाइम :  मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से एयरइंडिया की फ्लाइट दोपहर 12:10 पर गया के लिए उड़ान भरेगी जो 1: 40 मिनट पर गया एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद यहीं फ्लाइट 2:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 3:30 में यह फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी।

बता दें की इससे पहले इंडिगो ने भी दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू कर दी हैं। काफी मात्रा में यात्री टिकट भी बुक किये हैं। अगर आप गया एयरपोर्ट से दिल्ली या कोलकाता जाना चाहते हैं तो टिकट बुक करें। 

पटना, समस्तीपुर, दरभंगा में जमीन मापी के समय इन बातों का रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, समस्तीपुर, दरभंगा समेत किसी भी शहर में जमीन खरीद रहें हैं तो आप जमीन मापी के दौरान कुछ बातों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखें बरना आपको भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

पटना, समस्तीपुर, दरभंगा में जमीन मापी के समय इन बातों का रखें ध्यान।

1 .पटना, समस्तीपुर, दरभंगा में जमीन मापी आप हमेसा सरकारी अमीन से कराये। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा।

2 . सरकारी अमीन से जमीन नापी करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि आपको कम खर्चा में जमीन की सही नापी होगा।

3 .सरकारी अमीन से जमीन नापी का सबसे बड़ा फायदा यह है की यदी भविष्य में जमीन नापी से संबंधित कोई मुकदमा दर्ज होता हैं तो ऐसे परिस्थिति में अमीन न्यायालय में जाकर अपना पक्ष रखेगा।

4 .आप जो जमीन खरीदने जा रहे हैं उस उस जमीन के नापी के दौरान यह भी देखें कि कैवाला पर जितना जमीन अंकित है उतना जमीन वास्तव में हैं या नहीं।

5 .यदी वास्तव में जमीन कम हैं और कैवाला पर ज्यादा जमीन अंकित है तो आपको उतना ही जमीन रजिस्ट्री करवाना चाहिए जितना वास्तव में हैं।

AIIMS दिल्ली में 12वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: AIIMS दिल्ली में 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों पर आवेदन के लिए योग्यता स्नातक, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता 12वीं पास निर्धारित हैं।

आवेदन की तिथि : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली के इन पदों पर आप 12 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा।

वेबसाइट : https://www.aiims.edu/images/pdf/recruitment/advertisement/rpc_vacany.pdf

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।

पटना, गया नालंदा में जमीन की रजिस्ट्री कैसिल कैसे करें?

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो धोखे से किसी के जमीन की रजिस्ट्री करा लेते हैं और उस जमीन पर कब्ज़ा जमाना चाहते हैं। आज इसी विषय में कानून के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बिहार के पटना, गया, नालंदा में जमीन की रजिस्ट्री कैंसिल कैसे करें।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना, गया, नालंदा समेत किसी भी जिले में अगर कोई व्यक्ति आपके जमीन को फर्जी कागजात तैयार करके जमीन को बेच देता है या धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करता है तो ऐसे रजिस्ट्री को कैंसिल करवाया जा सकता है।

बता दें की जमीन की रजिस्ट्री को कैंसिल कराने से पहले आपको ये साबित करना होगा की वो जमीन आपकी या आपके पूर्वजों की हैं। इसके लिए आपके पास जमीन का केवाला, खतियान या कोई अन्य दस्तावेज अनिवार्य रूप से होना चाहिए। 

जमीन की रजिस्ट्री कैंसिल कराने के लिए जिला रजिस्टार महोदय के नाम से एक आवेदन देना होगा। उस आवेदन के साथ जमीन के कागजातों की फ़ोटो कॉपी भी जमा करनी होगी, ताकि यह साबित हो सके की वह जमीन आपका ही है। इसके लिए आप एक अच्छे वकील की भी सलाह ले सकते हैं।

रांची में ऑनलाइन बनवा सकेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रांची में रहने वाले लोगों को अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भाग दौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी। लोग अब ऑनलाइन के द्वारा ये प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

खबर के अनुसार रांची नगर निगम राज्य का पहला ऐसा नगर निगम होगा जो ऑनलाइन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इससे लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

बता दें की रांची में जन्म व मृत्यु के 30 दिनों के अंदर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना होगा। वहीं एक माह से अधिक होने के बाद निगम कार्यालय आकर आवेदन देना होगा।

दरअसल रांची में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़े पैमाने पर धांधली होती हैं। दलाल दो-दो हजार लेकर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन किया हैं। इससे लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना आसान हो जायेगा।

रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की सीधी उड़ान, जानें भाड़ा

न्यूज डेस्क: रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए यात्रा करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रांची से इन शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की गई हैं। यात्रीगण चाहें तो यात्रा कर सकते हैं।

बता दें की रांची एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए एयरइंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की विमान प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। जो लोग इन शहरों के लिए यात्रा करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल देख सकते हैं।

रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की सीधी उड़ान, जानें भाड़ा?

रांची से दिल्ली का फ्लाइट भाड़ा : 5319 रुपया, समय 1 घंटा 50 मिनट।

रांची से मुंबई का फ्लाइट भाड़ा : 4176 रुपया, समय 2 घंटा 15 मिनट। 

रांची से बेंगलुरु का फ्लाइट भाड़ा : 6786 रुपया, समय 2 घंटा 15 मिनट।

ऐसे करें टिकट बुक : यात्रीगण वेबसाइट https://www.makemytrip.com/flight/ पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल चेक करें और रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट टिकट को बुक करें। टिकटों की बुकिंग चल रही हैं।

पटना, बक्सर और नालंदा में जमीन का लगान कैसे भरें

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर और नालंदा में रहने वाले लोग अगर अपने जमीन का लगान भरना चाहते हैं तो उन्हें किसी ऑफिस में जानें की ज़रूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा भी अपने जमीन का लगान भर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करना होगा।

पटना, बक्सर और नालंदा में जमीन का लगान कैसे भरें?

1 .पटना, बक्सर और नालंदा में जमीन का लगान भरने के लिए बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।

2 .बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Online Lagan विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प को चुनना होगा।

4 .इसके बाद आप लगान विवरण भरकर खोजें

5 .फिर आप रैयत का नाम देखें। 

6 .अब आपके सामने जमीन लगान की राशि दिखाई देगी। 

7 .आप पेमेंट मोड एवं बैंक सेलेक्ट करें और ऑनलाइन पैसा जमा करें। 

8 .जमीन लगान का पैसा जमा करने के बाद आप रशीद निकाल लें।

बिहार सरकार ने कई जिलों के लिए बालू के रेट किए तय

न्यूज डेस्क: बिहार में बालू की किल्लतों को दूर करने के लिए बिहार सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि बिहार में बालू संकट को दूर किया जा सके। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने कई जिलों में बालू के रेट को तय कर दिया हैं।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने बालू की समस्या को खत्म करने के लिए कई जिलों में संपर्क पदाधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। अगर कोई व्यक्ति बालू खरीदना चाहते हैं वे पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

बता दें की नीतीश सरकार ने पटना जिले में बालू की कीमत प्रति सौ सीएफटी 4027 रुपये निर्धारित की है। वहीं भोजपुर में चार हजार रुपये प्रति सौ सीएफटी बालू के दाम तय किये गए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

वहीं औरंगाबाद और रोहतास में बालू के सौ सीएफटी के लिए 3950 रुपये निर्धारित किया गया हैं। अगर कोई बालू कारोबारी इससे ज्यादा पैसा लेता हैं तो उसपर कारवाई भी की जाएगी। इसके लिए खान एवं भू-तत्व विभाग द्वारा आदेश भी जारी किया गया हैं।

अगर बालू लेने में कोई दिक्कत हो रही हैं तो आप 0612-2215350 व 2215351 पर संपर्क कर बालू की उपलब्धता और कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

दरभंगा के बाद बेगूसराय से भी अब जल्द उड़ेगी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: बिहार के बेगूसराय में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द विमान सेवा का लाभ मिल रहा हैं। क्यों की दरभंगा के बाद बेगूसराय में हवाई अड्डा विकसित करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बेगूसराय में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवा शुरू करने को लेकर बुधवार को राज्यसभा में सांसद राकेश सिन्हा ने मांग की हैं।

उन्होंने कहा की बेगूसराय बिहार का औद्योगिक क्षेत्र हैं। यदि बेगूसराय में हवाई सेवा की सुविधा बहाल हो जाए तो आसपास के चार-पांच जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे लोगों की परेशानियां दूर होगी और उन्हें फ्लाइट के लिए पटना आने की ज़रूरत नहीं होगी।

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नागर विमानन मंत्री से पत्र के माध्यम से यहां एयरपोर्ट विकसित करने की मांग कर चुके हैं। खबर के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी इसपर विचार कर रहा हैं। बहुत जल्द इसपर फैसला लिया जा सकता हैं।

दरअसल बेगूसराय में रिफाइनरी, एनटीपीसी, बरौनी डेयरी व अन्य बड़े औद्योगिक संस्थान मौजूद हैं। जिसके कारण यहां बहुत से लोग आते-जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बेगूसराय से बहुत जल्द विमान सेवा शुरू किया जा सकता हैं।

सावधान रहें! पटना, नालंदा, नवादा में आज बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, नवादा, गया सहित कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती हैं।

खबर के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है की मानसून की ट्रफ रेखा नालंदा और बोकारो से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार में मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकते हैं। 

जबकि मानसून की सक्रियता बढ़ने से दक्षिण बिहार में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हैं तथा बारिश के दौरान सावधान रहने की अपील की हैं। 

बता दें की कल शाम पटना, गया, मुजफ्फरपुर में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन हो गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बारिश भी होगी और तापमान में गिरावट आएगी।

कोलकाता में 12 पदों पर निकली वैकेंसी, इंटरव्यू से होगा चयन

न्यूज डेस्क: कोलकाता में 12 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी भारतीय सांख्यिकी संस्थान के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने रिसर्च एसोसिएट (शोध सहयोगी) के 12 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएट / पीएचडी डिग्री एवं समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

आवेदन की तिथि : भारतीय सांख्यिकी संस्थान के इन पदों पर आप 27 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 30 वर्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : भारतीय सांख्यिकी संस्थान के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

वेतनमान : 49000 रुपये प्रतिमाह।

आधिकारिक वेबसाइट :https://www.isical.ac.in/

नौकरी का स्थान : कोलकाता, पश्चिम बंगाल।

पटना, नालंदा, भागलपुर में घर बैठे मंगा सकते हैं जमीन का नक्शा

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, नालंदा, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 38 जिलों में रहने वाले लोग अब घर बैठे जमीन का नक्शा मंगा सकते हैं। क्यों की बिहार सरकार घर-घर जमीन का नक्शा पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था शुरू करने जा रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार जमीन के राजस्व नक्शे की होम डिलीवरी इस हफ्ते से शुरू करने जा रही है। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। बिहारवासी ऑनलाइन के द्वारा जमीन नक्शा के लिए आवेदन दे सकते हैं। 

आपको बता दें की जमीन नक्शे की होम डिलीवरी के लिए डाक विभाग और बैंक के साथ बिहार सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किया जा चुका है। डाक विभाग द्वारा नक्शे की डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट की सुविधा दी जाएगी। 

कितना लगेगा पैसा : अगर आप घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जमीन का नक्शा मंगाना चाहते हैं तो डाक चार्ज नक्शे के वजन के मुताबिक लगेगा। तीन से अधिक नक्शों के के लिए एक कंटेनर के लिए 150 रुपये देना होगा। आप ऑनलाइन के द्वारा पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : पटना, नालंदा,भागलपुर, दरभंगा समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग भू-अभिलेख और परिमाप निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार में चार इंस्पेक्टर व 14 दाराेगा सस्पेंड, यहां देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में बालू माफियों के साथ साथ बालू माफियों को शरण देने वाले अधिकारियों पर भी ताबड़तोड़ कारवाई चल रही हैं। एसपी, एसडीएम पर कारवाई के बाद अब नीतीश सरकार ने चार इंस्पेक्टर व 14 दाराेगा को सस्पेंड कर दिया हैं।

खबर के अनुसार इन सभी इंस्पेक्टर और दरोगा को बालू के अवैध धंधे में लिप्त पाया गया हैं। जिसके कारण विभाग ने पटना, औरंगाबाद, भोजपुर व रोहतास के चार इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े अधिकारियों पर कारवाई होगी।

बिहार में चार इंस्पेक्टर व 14 दाराेगा सस्पेंड, यहां देखें लिस्ट?

ताजा रिपोर्ट के अनुसार सब इंस्पेक्टर रैंक में संजय प्रसाद, आनंद कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, पंकज कुमार, रहमतुल्लाह, बिजेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार दास, राज कुमार, अशोक कुमार , कृपा शंकर साह, कुंवर प्रसाद गुप्ता, दीपनारायण सिंह, राजेश कुमार चौधरी, और रामपुकार राम को सस्पेंड किया गया हैं।

बता दें की इन सभी लोगों के खिलाफ बालू माफियां से बातचीत के सबूत मिले हैं। जिसके कारण कारवाई की गई हैं। इससे पहले नीतीश सरकार ने बिहार के दो आइपीएस, चार पूर्व एसडीपीओ, एक पूर्व एसडीओ समेत 18 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया था।

बोकारो, धनबाद, रांची में 76 पदों पर वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: बोकारो, धनबाद, रांची में 76 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशल सिक्योरिटी एंड वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

पदों का नाम :   पदों की संख्या :

अध्यक्ष और सदस्य:  कुल 56 पद।

सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य:  कुल 20 पद। 

योग्यता : सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बीए पास होनी चाहिए। जबकि अध्यक्ष और सदस्य के लिए योग्यता B.A, LLB, BSW निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशल सिक्योरिटी एंड वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के इन पदों पर आप 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशल सिक्योरिटी एंड वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

आधिकारिक वेबसाइट : http://socialwelfare.jharkhand.gov.in/

आवेदन प्रक्रिया : आप वेबसाइट http://socialwelfare.jharkhand.gov.in/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

नौकरी का स्थान : Bokaro, Dhanbad, Ranchi, Deoghar, Dumka, Chatra, Pakur.

धनबाद, पटना, रांची में बंपर वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए धनबाद, पटना, रांची में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग विभागों और संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

1 .Indian School of Mines, Dhanbad में भर्तियां।

पदों का नाम : जूनियर असिस्टेंट

पदों की संख्या : कुल 73 पद 

योग्यता : पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स

नौकरी का स्थान : धनबाद

आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2021

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.iitism.ac.in/index.php/Pages/ism_opening_main

2 .बिहार स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी

 पद का नाम : परियोजना अधिकारी, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, वरिष्ठ सलाहकार

 योग्यता : B.A, B.Sc, B.Tech/B.E, CA, MBA/PGDM, M.E/M.Tech

 नौकरी का स्थान : पटना

 पदों की संख्या : 7

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त 2021

 आधिकारिक वेबसाइट : http://bsdma.org/career.aspx

3 .सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पीसाइकाइट्री

 पद का नाम : वरिष्ठ निवासी

 योग्यता :पदों के अनुसार 

 नौकरी का स्थान : रांची

 पदों की संख्या : 11

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 3 अगस्त 2021

 आधिकारिक वेबसाइट : https://cipranchi.nic.in/

अगर आप धनबाद, पटना, रांची में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के द्वारा फटाफट आवेदन करें। आवेदन शुरू हो चूका हैं।

राजस्थान के जयपुर मेट्रो रेल में वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर मेट्रो रेल में वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का नाम :   पदों की संख्या :

निदेशक:  कुल 02 पद।

महाप्रबंधक: कुल 2 पद।

कार्यकारी निदेशक:  कुल 02 पद।

तहसीलदार, कार्यकारी अधिकारी:  कुल 02 पद।

योग्यता :  जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि :  जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर आप 16 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://transport.rajasthan.gov.in/jmrc

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

नौकरी करने का स्थान : जयपुर, राजस्थान।

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में जमीन का केवाला कैसे निकाले

न्यूज डेस्क: बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में रहने वाले लोगों को जमीन केवाला की ज़रूरत हैं तो वो ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। हालांकि जमीन केवाला निकालने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया सबसे आसान माना जाता हैं।

बिहार राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मानें तो ऑफलाइन जमीन केवाला निकालने में आपको कुछ दिनों का समय लग जायेगा। लेकिन ऑनलाइन के द्वारा आप बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर जा कर पांच मिनट में निकाल सकते हैं।

बता दें की समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में जमीन का केवाला ऑनलाइन निकालना चाहते हैं सबसे पहले आपको उस जमीन का खाता,खेसरा, रकवा यह सब मालूम होना चाहिए। अगर खाता,खेसरा, रकवा मालूम नहीं तो फिर उसका DEED NUMBER क्या है मालूम होनी चाहिए।

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में जमीन का केवाला कैसे निकाले। 

1 .समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में जमीन केवल चाहिए तो http://www.bhumijankari.gov.in पर विजिट करें। 

2 .यहां आने के बाद  Advance Search पर क्लिक करें। 

3 .अब आप जिला, सर्किल, मौजा, अंचल आदि सलेक्ट करें। 

4 .अब आपको बचे हुए ऑप्शन में से किसी एक को भरकर search पर Click करना है। 

5 .आपके सामने जमीन का केवाला दिखाई देगा। जिसे आप चाहें तो प्रिंट निकाल सकते हैं।

बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों  के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया हैं। उसी शेड्यूल के द्वारा चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खबर के अनुसार बिहार में दूसरे चरण की काउंसलिंग 2 अगस्त से शुरू की जाएगी, यह काउंसलिंग 13 अगस्त तक चलेगी। आपको बता दें की 2 अगस्त और 4 अगस्त को क्लास 6 से 8 के लिए काउंसलिंग होगी, जबकि पांच अगस्त को क्लास एक से 5 के लिए काउंसलिंग होगी।

वहीं 7 अगस्त, 9 अगस्त और 10 अगस्त को प्रखंड नियोजन इकाइयों की काउंसलिंग जिला मुख्यालय में होगी। जबकि पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसिलिंग 13 अगस्त को क्लास 1 से 5 के लिए प्रखंड मुख्यालय में होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

बता दें की बिहार में 90 हजार टीचरों की भर्ती को लेकर प्रथम चरम की काउंसिलिंग 5 जुलाई से 12 जुलाई के बीच हो चुकी है। वहीं 2 अगस्त से दूसरे चरण की काउंसिलिंग भी शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी इस काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।

पटना-सासाराम और गया-जमालपुर समेत 6 जोड़ी पैसेंजर्स ट्रेनें चलेगी

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना-सासाराम और गया-जमालपुर समेत 6 जोड़ी पैसेंजर्स ट्रेनों का परिचालन एक अगस्त से शुरू हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा सूचना जारी किया गया हैं।

पटना-सासाराम और गया-जमालपुर समेत 6 जोड़ी पैसेंजर्स ट्रेनें चलेगी।

ट्रेन नंबर 03611: पटना-सासाराम पैसेंजर स्पेशल 1 अगस्त से प्रतिदिन पटना से 15.15 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 20.20 बजे सासाराम पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03612: सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल 1 अगस्त से प्रतिदिन सासाराम से 06.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 11.30 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03616: गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल 1 अगस्त से अगली सूचना तक गया से 15.00 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 21.30 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03615: जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशल 2 अगस्त से जमालपुर से 08.15 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 15.00 बजे गया पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03323: सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर स्पेशल 01 अगस्त से अगली सूचना तक सिंदरी टाउन से 08.40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 10.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 03324: धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर स्पेशल 01 अगस्त से अगली सूचना तक धनबाद से 06.50 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 08.10 बजे सिंदरी टाउन पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 03343: गोमो-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गोमो से यह पैसेंजर स्पेशल 05.30 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 20.20 बजे चोपन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03344: बरवाडीह-गोमो पैसेंजर स्पेशल 02 अगस्त से अगली सूचना तक चोपन से 07.25 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 22.30 बजे गोमो पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03311: बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल 02 अगस्त से अगली सूचना तक बरवाडीह से 05.10 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 10.00 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 03312: डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल 01 अगस्त से अगली सूचना तक डेहरी ऑन सोन से 18.45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 00.15 बजे बरवाडीह पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03628: गया-किऊल पैसेंजर स्पेशल 01 अगस्त से प्रतिदिन गया से 19.30 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 00.20 बजे किऊल पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03627: किऊल-गया पैसेंजर स्पेशल 02 अगस्त से प्रतिदिन किऊल से 05.45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 11.15 बजे गया पहुंचेगी।

बिहार पंचायत चुनाव में शिक्षकों की भी होगी तैनाती

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी तेजी के साथ हो रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार पंचायत चुनाव में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की भी सेवा ली जा सकती हैं। इसको लेकर आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अधीन लोकसभा, विधानसभा चुनावों में जिन संस्थाओं के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी ठीक उसी तरह पंचायत चुनाव में भी की जाएगी।

बता दें की बिहार पंचायत चुनाव में पंचायतों, नगरपालिकाओं के कर्मियों, विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को चुनावी ड्यूपी पर लगाया जा सकता हैं। इसको लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अध्यापन कार्य में लगे शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर अपरिहार्य परिस्थितियों में प्रतिनियुक्त किया जा सकता है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश भी जारी किया हैं।

पटना, भागलपुर और दरभंगा में फर्जी जमीन की करें पहचान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर और दरभंगा शहर में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो ये जान लें की जमीन फर्जी है या नहीं हैं। आज इसी विषय में कानून के जानकारों के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की हम किसी फर्जी जमीन की पहचान कैसे कर सकते हैं।

पटना, भागलपुर और दरभंगा में फर्जी जमीन की करें पहचान। 

1 .पटना, भागलपुर और दरभंगा में कोई जमीन फर्जी है या नहीं इसकी जांच के लिए आप सीओ को आवेदन दें। सीओ इसका निष्पादन करेंगे। इसके लिए सीओ को निर्देशित किया गया है।

2 .जमीन का डॉक्यूमेंट्स असली हैं या नकली, यह जांच उस स्थिति में ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, जब प्रॉपर्टी किसी को हो और आपके साथ डील कोई तीसरा व्यक्ति कर रहा हो। 

3 .बता दें की किसी जमीन के फर्जी डॉक्युमेंट बनाने का सबसे आसान तरीका है, मूल व्यक्ति के जाली साइन करना। इसलिए आप इसपर सबसे ज्यादा ध्यान दें।

4 .अगर आप पटना, भागलपुर और दरभंगा में जमीन खरीद रहें हैं तो आप सबसे पहले उस व्यक्ति से जमीन का नया रशीद मांगे और ये देखें की जमीन का रशीद किसके नाम से कट रहा हैं।

5 .पटना, भागलपुर और दरभंगा में किसी कंपनी या फर्म से जमीन ले रहे हैं और वो आपको अपना रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाता हैं तो वो जमीन फर्जी हो सकती हैं।

दरभंगा से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली की सीधी उड़ान, जानें भाड़ा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट आये दिन बड़े-बड़े रिकॉड बना रहा हैं। इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी प्रतिदिन इजाफा देखने को मिल रहा हैं। इसी को देखते हुए कई विमान कंपनियां इस एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू कर रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली की सीधी उड़ान प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। जो लोग दरभंगा से अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं और तय समय पर विमान से सफर कर सकते हैं।

दरभंगा से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली की सीधी उड़ान, जानें भाड़ा?

दरभंगा से अहमदाबाद की फ्लाइट भाड़ा : 4636 रुपया, समय 2 घंटा 15 मिनट।

दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट भाड़ा : 4019 रुपया, समय 2 घंटा 20 मिनट।

दरभंगा से दिल्ली की फ्लाइट भाड़ा : 4019 रुपया, समय 1 घंटा 50 मिनट।

अगर आप दरभंगा से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली की फ्लाइट टिकट लेना चाहते हैं तो आप स्पाइसजेट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल चेक करें, फिर उसी अनुसार फ्लाइट टिकट ऑनलाइन के द्वारा बुक करें। 

ऑनलाइन टिकट करें बुक : https://www.spicejet.com/

आयकर विभाग मुंबई में 153 पदों पर वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: आयकर विभाग मुंबई में 153 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आयकर विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का नाम :  पदों की संख्या :

इंस्पेक्टर :   कुल 08 पद।

टैक्स असिस्टेंट: कुल 83 पद।

मल्टी टास्किंग स्टाफ: कुल 64 पद।

योग्यता : आयकर विभाग मुंबई के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं पास और स्नातक होनी चाहिए।

आयु सीमा :  आयकर विभाग मुंबई के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.incometaxmumbai.gov.in/

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट https://www.incometaxmumbai.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : मुंबई।