HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

बिहार के 6 जिलों में ठनका गिरने से 19 लोगों की मौत, कई जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बेतिया, सारण, अररिया समेत 6 जिलों में ठनका गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई हैं। इससे बिहार के इन जिलों में हड़कंप मच गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के बेतिया और मोतिहारी में मंगलवार को ठनका गिरने से दो बच्चों समेत 6 लोगों की जान गई हैं। जबकि सारण में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं अररिया में ठनका गिरने से तीन की मृत्यु हो गई। 

मंगलवार को ही बिहार के भोजपुर में चार और नवादा में ठनका गिरने से एक इंसान के मौत होने की सुचना हैं। मौसम विभाग ने राज्य के और भी कई जिलों के लिए अलर्ट किया हैं तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार व्रजपात से मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक वक्त किया हैं। साथ ही साथ सरकार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख देने का ऐलान किया है। वही लोगों से मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने को कहा गया हैं।

चतरा में 48 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क: झारखण्ड के चतरा में 48 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। बता दें की यह वैकेंसी नेशनल हेल्थ मिशन के द्वारा संविदा पर निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : नेशनल हेल्थ मिशन ने Staff Nurse, ANM, Pharmacist, Store Keeper समेत कुल 48 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन शुल्क : Gen / OBC के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपया, जबकि SC / ST के लिए 200/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चतरा जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

 वेबसाइट : https://chatra.nic.in/notice_category/recruitment/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2022

नौकरी करने का स्थान : चतरा, झारखण्ड।

आरा, बक्सर समेत 7 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबकि मौसम विभाग ने बिहार के आरा, बक्सर समेत 7 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। आज इन जिलों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं। 

बता दें की पूर्णिया और किशनगंज जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही हैं। जिससे तामपान में गिरावट आई हैं तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। वहीं मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सीवान, सारण, आरा, बक्सर में भी दोपहर बाद बारिश हो सकती हैं।

खबर के अनुसार बिहार में फिलहाल मॉनसून की स्थिति काफी कमजोर हैं जिसके कारण जून महीने में औसतन कम बारिश हुई हैं। लेकिन 2 जुलाई के बाद राज्य में मानसून की गति सक्रिय होगी और सभी जिलों में बारिश होना शुरू हो जायेगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जुलाई महीने के शुरूआती दिनों से राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए बरना वज्रपात से नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 45 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 45 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने अस्थायी संकाय के 45 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 15 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://nith.ac.in/

नौकरी करने का स्थान : हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।

बिहार में नियोजित शिक्षकों के तबादले पर सरकार का ऐलान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। आज रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार विधानसभा में नियोजित शिक्षकों के तबादले पर ऐलान करते हुए सरकार ने कहा है की राज्य में जल्द दी नियोजित शिक्षकों का तबादला किया जायेगा। 

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है की मौजूदा नियोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेब पोर्टल के माध्यम से अंतर नियोजन इकाई में ऐच्छिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

बता दें की बिहार में नियोजित शिक्षकों लंबे समय से ऐच्छिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा-बार वेब पोर्टल बनाने की बात कहकर इसे टाल दिया जा रहा हैं। जिससे नियोजित शिक्षकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही हैं। 

हालांकि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज विधानसभा में साफ कर दिया हैं की टीचरों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद राज्य में नियोजित शिक्षकों का तबादला किया जायेगा। इसको लेकर वेब पोर्टल तैयार किया जा रहा हैं।

पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, समस्तीपुर में आज इस रेट से मिल रहे LPG सिलेंडर

न्यूज डेस्क: हर महीने के एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर का रेट जारी किया जाता हैं। बता दें की दो दिन बाद एक जुलाई को गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव किया जा सकता हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी होने के चांस कम दिखाई दे रहे हैं। 

जानकारों की मानें तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा या फिर पुराने रेट पर ही मिलेगा यह तो 1 जुलाई को ही पता चलेगा। लेकिन चांस हैं की इसके दामों में फिलहाल स्थिरता बनाई रखी जाये। ताकि आम आदमी पर महंगाई का बोझ ना बढ़े।

वहीं आज बिहार के पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, समस्तीपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम एक हजार के पार कर गए हैं। राजधानी पटना में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1101 रुपये हैं। वहीं अन्य शहरों का रेट भी इसके आस-पास ही दिखाई दे रहा हैं।

पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, समस्तीपुर में आज इस रेट से मिल रहे LPG सिलेंडर?

पटना में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1101 रुपये। 

भागलपुर में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1031 रुपये।

बक्सर में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1031 रुपये।

नालंदा में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1031 रुपये।

समस्तीपुर में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट 1101 रुपये।

रांची : JSSC ने 452 पदों पर निकाली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

रांची न्यूज: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए JSSC ने 452 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आज से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार JSSC के इन पदों पर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया आज यानि की 28 जून को शुरू हो गई हैं जो 27 जुलाई 2022 तक चलेगी।

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय स्टेनोग्राफर के 452 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे  हैं।

योग्यता : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, एससी एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू हो चूका हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://www.jssc.nic.in/

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

पटना के बेउर जेल में 37 कैदी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के बेउर जेल में 40 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे यहां हड़कंप मच गया हैं तथा वार्ड को प्रशासन ने 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। 

खबर के अनुसार पटना में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। सोमवार को पटना के करीब 40 इलाकों में कोरोना के 80 नए मरीज मिले थें। वहीं आज यानि की मंगलवार को बेउर जेल के 37 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दें की पटना के साथ साथ राज्य के अन्य जिलों के हालात भी कुछ ठीक नहीं हैं। प्रतिदिन राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की टेंशन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार में प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इससे राज्य में चौथी लहर की आशंका नजर आ रही हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

जयपुर : राजस्थान में बनेंगे 25 नये बायपास, ब्लू प्रिंट तैयार

जयपुर न्यूज : राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के अलग-अलग जिलों में करीब 5000 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे पर 25 नये बायपास बनाये जाएंगे। इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया हैं। 

खबर के अनुसार सोमवार को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान की 1357 करोड़ रुपये की लागत से 243 किलोमीटर लंबे 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

इस दौरान उन्होंने राज्य में 25 नये बायपास बनाने की घोषणा की साथ ही साथ गडकरी ने राजस्थान सरकार से नये निमार्णों के लिए सहयोग भी मांगा। राजस्थान में इन बायपास के बन जानें के बाद लोगों का आवागवन सुगम हो जाएगा और उन्हें किसी तरह के जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के शहरों में जाम की समस्या को दूर करने के लिए ये बायपास बनाये जाएंगे। बहुत जल्द इसका डीपीआर तैयार किया जायेगा। इन बायपास के बन जानें से बड़े से लेकर छोटे गाड़ियों को जाम में घंटों फसना नहीं पड़ेगा।

बिहार से गुजरने वाली 12 ट्रेन 15 जुलाई तक रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक असम में भीषण बाढ़ के हालात को देखते हुए रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 12 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया गया हैं। 

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार से गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन 15 जुलाई तक रद्द रहेगा। इसलिए अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेनों की डिटेल्स चेक कर लें।

बिहार से गुजरने वाली 12 ट्रेन 15 जुलाई तक रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट?

ट्रेन नंबर 15626 अगरतला-देवघर। 

ट्रेन नंबर 15625 देवघर-अगरतला। 

ट्रेन नंबर 15611 गुवाहाटी-सिलचर। 

ट्रेन नंबर 12504 अगरतला-बेंगलुरु कैंट। 

ट्रेन नंबर 12503 बेंगलुरु कैंट-अगरतला। 

ट्रेन नंबर 15641 सिलचर-न्यू तिनसुकिया। 

ट्रेन नंबर 15642 न्यू तिनसुकिया-सिलचर। 

ट्रेन नंबर 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला।

ट्रेन नंबर 20502 आनंद विहार-अगरतला। 

ट्रेन नंबर 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट। 

ट्रेन नंबर 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 15615/16 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी। 

ट्रेन नंबर 12507 तिरुवनंतपुरम-सिलचर एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 15887/88 गुवाहाटी-बदरपुर-गुवाहाटी टूरिस्ट एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 13175/76 सियालदह-सिलचर-सियालदह (सिलचर-लामडिंग के बीच रद्द)

ट्रेन नंबर 12515/16 सिलचर-कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस (सिलचर-गुवाहाटी के बीच रद्द)

ट्रेन नंबर 13173/74 सियालदह-अगरतला-सियालदह एक्सप्रेस (अगरतला और लामडिंग के बीच रद्द)

जयपुर : राजस्थान में आंगनबाड़ी के 88 पदों पर वैकेंसी, योग्यता 10वीं पास

जयपुर न्यूज : राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आंगनबाड़ी के 88 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं राजस्थान जयपुर ने आंगवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशुपालना गृह कार्यकर्ता व सहायिका के 88 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आंगनबाड़ी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसकी पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 जुलाई 2022 

नौकरी करने का स्थान : राजस्थान।

आधिकारिक वेबसाइट : 

https://wcd.rajasthan.gov.in/content/dam/wcd-cms/icds/vacancies/Vigypati%2030.pdf

मुंबई : महाराष्ट्र में खुला नौकरियों का पिटारा, कई संस्थानों में वैकेंसी

मुंबई न्यूज : महाराष्ट्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल चूका हैं। यहां के कई विभागों में संस्थानों में वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक लिमिटेडमें निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक

 योग्यता : स्नातक, बीटेक, पीजी, एमबीए आदि।

 पदों की संख्या : कुल 226 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.idbibank.in

2 .महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : बिजली मिस्त्री

 योग्यता : आईटीआई पास।

 पदों की संख्या : कुल 6 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 जुलाई 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.mahatransco.in

3 .भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : आशुलिपिक, चालक, अन्य पद।

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या : कुल 89 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2022

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.barc.gov.in

4 .महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : सहायक प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी

 योग्यता : स्नातक।

 पदों की संख्या : 24 पद।

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2022

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.mpsc.gov.in

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, यहां देखिए

न्यूज डेस्क: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बात भारतीय टीम तीन टी20 और तीन वनडे की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जाएगी।

बता दें की भारत के न्यूजीलैंड दौरा की शुरुआत 18 नवंबर से होगी, वहीं आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। इसको लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। फिलहाल भारतीय टीम आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं।

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, यहां देखिए?

तीन मैचों की टी20 सीरीज। 

पहला टी20  : 18 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

दूसरा टी20  : 20 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

तीसरा टी20 :  22 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

तीन मैचों की वनडे सीरीज। 

पहला वनडे :  25 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

दूसरा वनडे :  27 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

तीसरा वनडे : 30 नवंबर 2022 को खेला जायेगा।

लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद समेत 73 जिले कोरोना की चपेट में, मिले 450 मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद समेत 73 जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां कोरोना के 450 नए मरीज मिले हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटे में 67,682 लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 450 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1025 हो गई हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के चित्रकूट व महोबा को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ में 138 मिले हैं। इसके बाद गौतम बुद्ध नगर में 76 और गाजियाबाद में 49, जबकि गोरखपुर में 20 और वाराणसी में 11 मरीज मिले हैं।

जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एकबार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चहिये और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

बिहार में बन रहे हैं 4 नए एक्सप्रेस-वे, 28 जिलों को होगा फायदा

न्यूज डेस्क: बिहार में सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों में स्टेट हाईवे के साथ साथ चार नए एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण हो रहा हैं। कुछ एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे किया जा रहा हैं तो कुछ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में इन चार एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से 28 जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा तथा इससे राज्य के विकास में भी तेजी आएगी। साथ ही साथ इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से यहां के लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

औरंगाबाद से जयनगर के लिए एक्सप्रेस-वे : बता दें की यह एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद के मदनपुर से शुरू होकर दरभंगा एयरपोर्ट के नजदीक से होते हुए जयनगर जाकर समाप्त होगा। यह बिहार के औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा और दरभंगा से होकर गुजरेगा।

रक्सौल से हल्दिया के बीच एक्सप्रेस-वे : बता दें की रक्सौल से हल्दिया तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे होगा। यह पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुज्जफरपुर, पटना, बिहारशरीफ, सारण, शेखपुरा, जमुई और बांका से होकर गुजरेगा।             

बक्सर से भागलपुर के बीच एक्सप्रेस-वे : बता दें की यह बिहार का तीसरा एक्सप्रेस-वे होगा जो बक्सर से भागलपुर तक जायेगा। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जायेगा।      

गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच एक्सप्रेस-वे : यह बिहार का चौथा एक्सप्रेस-वे होगा जो यूपी के गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जायेगा। यह एक्सप्रेसवे गोपालगंज, सीवान, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज से होते हुए सिलीगुड़ी तक जायेगा। इसके निर्माण को लेकर सर्वे शुरू हो गया हैं।

बेंगलुरु : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 43 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

बेंगलुरु न्यूज : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 43 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने परियोजना अभियंता के 43 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक आदि होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसलिए आप आज ही आवेदन को पूरा करें।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट :  www.bel-india.in 

नौकरी करने का स्थान: बेंगलुरु।

उत्तर प्रदेश में एएनएम व स्टाफ नर्स के 8037 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में एएनएम व स्टाफ नर्स की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एएनएम व स्टाफ नर्स के 8037 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गवर्निंग बॉडी की बैठक में अधिकारियों को कहा की राज्य के सभी अस्पतालों में खाली पड़े एएनएम और स्टाफ नर्स के 8037 पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती की जाएं।

बता दें की मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के इस निर्देश से ये साफ हो गया हैं की राज्य में बहुत जल्द एएनएम व स्टाफ नर्स के 8037 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर जल्द से जल्द भर्ती से सन्दर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता हैं।

इसके अलावे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की कि राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में आने वाले रोगियों से स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं के बारे में फीड बैक के लिए सर्वे कराया जाए और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाये।

बनारस, गौतम बुद्ध नगर और झांसी में कई पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बनारस, गौतम बुद्ध नगर और झांसी में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने नोटिश जारी किये हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

1 .टाटा मेमोरियल सेंटर में निकली वैकेंसी। 

 पद का नाम : ANM और Nurse

 योग्यता : GNM, ANM

 पदों की संख्या : कुल 12 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : वाराणसी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.tmc.gov.in

2 .नेशनल फर्टिलिजेर्स लिमिटिड में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : इंजीनियर, सहायक प्रबंधक, लेखा अधिकारी, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 41 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : गौतम बुद्ध नगर।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.nationalfertilizers.com

3 .एक्ससर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम में निकली वैकेंसी। 

 पद का नाम : Clerk, Dental Officer, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 9 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : झांसी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.echs.gov.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप बनारस, गौतम बुद्ध नगर और झांसी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पटना, पूर्णिया, दरभंगा समेत 20 जिलों में मिले कोरोना के 133 मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, पूर्णिया, दरभंगा समेत 20 जिलों में कोरोना के 133 नए मरीज मिली हैं। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं।

खबर के अनुसार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट हो गई हैं तथा लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। ताकि कोरोना के होते फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सकें। 

आपको बता दें की राज्य में कोरोना के 133 नए संक्रमित मरीज मिलने से कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 774 हो गयी है जिसमें 751 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज पटना जिले में मौजूद हैं।

किस जिले में मिले कितने कोरोना मरीज। 

पटना जिले में सर्वाधिक 80 नये संक्रमित मिले हैं। 

अरवल में चार, औरंगाबाद में एक, बांका में चार मरीज मिले हैं। 

भागलपुर में नौ, भोजपुर में एक, दरभंगा में दो, पूर्वी चंपारण में एक मरीज मिले हैं। 

गया में 11, गोपालगंज में एक, जहानाबाद में एक, कटिहार में दो नए मरीज मिले हैं। 

मधेपुरा में एक, मधुबनी में एक, मुंगेर में दो, मुजफ्फरपुर में एक, पूर्णिया में एक मरीज मिले हैं। 

रोहतास में तीन, सहरसा में तीन और समस्तीपुर जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

पटना, भागलपुर, गया समेत सभी जिलों में रद्द किए जा रहे हैं ऐसे राशन कार्ड

न्यूज डेस्क: बिहार में राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, गया समेत सभी जिलों में अपात्र राशन कार्ड को रद्द किया जा रहा हैं। इसको लेकर सभी जिलों में विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में गरीब वर्ग के लोगों को राशन कार्ड का लाभ दिया जाता हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हैं तथा नौकरी कर रहे हैं और ऐसे लोग भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। अब इन लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। 

बता दें की गया में 1374 परिवारों के राशन कार्ड रद्द भी किए जा चुके हैं। वहीं कई लोगों के राशन कार्ड की जांच की जा रही हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी राशन कार्ड की जांच चल रही हैं और अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। 

ऐसे लोगों का रद्द हो रहा राशन कार्ड। 

सरकारी नौकरी करने वाले। 

आयकर भरने वाले।

खेत-जमीन और ट्रेक्टर-ट्रक वाले। 

कार-बाइक के मालिकों या फिर सरकारी नौकरी।

सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि वाले।

बिहार में तेजी से फैल रहा कोरोना, गया और भागलपुर में दो की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। प्रतिदिन सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गया और भागलपुर से एक-एक मरीज की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं रोजाना सबसे अधिक कोरोना मरीज पटना में मिल रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में भी कोरोना का फैलाव हो रहा हैं।

बता दें की सोमवार को भागलपुर में मुंगेर के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई हैं। जबकि गया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार यहां सोमवार को 11 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक शख्स की मौत होने की खबर है।

जानकारों की मानें तो बिहार में जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा हैं। इससे राज्य में चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

बिहार में जाति आधारित गणना की तैयारी, जुलाई से होगी गिनती

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जाति आधारित जनगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर सरकार ने सभी जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जुलाई महीने से गिनती प्रारंभ कर दी जाएगी।

खबर के अनुसार बिहार में जो जाति आधारित जनगणना होगी उसके नोडल अधिकारी सभी जिले के डीएम होंगे। उनके देख रेख में जनगणना कराई जाएगी। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) इस जनगणना की पूरी मॉनिटरिंग करेगी।

बता दें की जाति आधारित जनगणना के लिए विभाग में संयुक्त सचिव रैंक के पदाधिकारी की भी तैनाती की गई है। साथ ही साथ सामान्य प्रशासन विभाग में सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों के करीब आधा दर्जन पद का सृजन किया गया हैं।

जनगणना के दौरान अगर कही पर दिक्कत हो रही हैं तो सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के द्वारा इस समस्या को दूर किया जायेगा। जीएडी के द्वारा सभी जिलों में होने वाली गणना कार्य की मॉनिटरिंग होगी और समय समय पर सरकार को इसकी सूचना दी जाएगी।

शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा में भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा में भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा में भारी वर्षा होने के आसार नजर आ रहे हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं और तेज बारिश हो सकती हैं।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत पूरे प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की वर्षा का अनुमान है। बता दें की पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग के द्वारा कई बार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। लेकिन लोगों को बारिश का इंतजार अब भी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून की गति कमजोर हो गई हैं। जिसके कारण झमाझम बारिश नहीं हो रही हैं। लेकिन 2 जुलाई से मानसून में मजबूती आएगी और राज्य के सभी जिलों में झमाझम बारिश होना शुरू हो जायेगा।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 125 नए मरीज

न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 125 नए मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई हैं। 

खबर के अनुसार सोमवार को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कोरोना के 125 नए मरीज मिले हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 757 पहुंच गई है। इसतरह से राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण अपना पैर पसार रहा हैं।

बता दें की सोमवार को रायपुर में 26 मरीज मिले हैं। जबकि दुर्ग में 28, बेमेतरा व सरगुजा में 9-9, बिलासपुर में 8, बलौदाबाजार में 7, कोरिया में 6, महासमुंद में 5, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव, सूरजपुर में 4-4, मुंगेली में 3, पेंड्रा-मरवाही, कवर्धा, बलरामपुर में 2-2, बालोद, कांकेर जिले में 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं।

जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं। वहीं एयरपोर्ट एवं दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करने के आदेश दिए गए हैं और लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। 

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर में ऐसे करें फर्जी जमीन की पहचान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत किसी भी शहर में अगर आप जमीन खरीदने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले जमीन के कागज की पहचान आवश्य करें। बरना आप किसी फर्जीवाड़े में फस सकते हैं और आपका पैसा भी डूब सकता हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के इन शहरों में कई लोग ऐसे एक्टिव हैं जो जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर उसे बेचने की कोशिश करते हैं। इसलिए अगर आप बिहार के इन शहरों में जमीन खरीद रहें तो क़ानूनी स्तर पर इसकी जांच पड़ताल आवश्य करें। 

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर में ऐसे करें फर्जी जमीन की पहचान?

1 .बिहार में जमीन खरीदने से पहले आप जमीन बेचने वाले से जमीन के कागजात की मांग करें और इस कागजात की जांच आप निबंधन कार्यालय में जा कर करा सकते हैं।

2 .जमीन की सही पहचान के लिए आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये और जमीन का खसरा-खतौनी, खतियान निकालें और चेक करें की जमीन किसके नाम से हैं।

3 .बिहार में कई लोग सरकारी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसे बेचते हैं। इसकी पहचान के लिए आप वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर जा कर जमीन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

4 .कई बार जमीन पर केस चल रहा होता हैं और कुछ लोग उस जमीन को बेच देते हैं। इसकी जानकारी के लिए आप कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर किसी वकील से सलाह ले सकते हैं।

5 . जमीन पर कोई लोन तो नहीं निकाला गया हैं। इसकी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://land.bihar.gov.in/Encumbrances पर जा कर जमाबंदी नंबर डालें और इसे चेक करें।

बिहार में जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करें जमीन की डिटेल्स

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो आप जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन के द्वारा जमीन की पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं और जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा कुछ महीने पहले एक नया वेबसाइट रिकॉर्डिंग ऑफ  एन्कम्ब्रन्सेस ( Recording of Encumbrances on Land) पोर्टल जारी किया गया था। जिस पोर्टल के माध्यम से जमीन की डिटेल्स प्राप्त की जाती हैं।

खबर के अनुसार इस पोर्टल के माध्यम से लोग ऑनलाइन के द्वारा ये जान सकते हैं की वो जो जमीनों खरीदने जा रहे हैं क्या उस पर किसी तरीके का लोन या वह जमीन बंधक तो नहीं है। साथ ही साथ ये भी पता लगा सकते हैं की उस जमीन का असली मालिक कौन हैं।

बिहार में जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करें जमीन की डिटेल्स?

==> राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Encumbrances पर जाये और यहां आपसे कंप्यूटराइज जमाबंदी नंबर मांगा जाएगा जो आपको देकर सर्च करना होगा। इसके बाद आपके सामने जमीन मालिक का नाम और जमीन पर बैंक लोन या जमीन गिरवी तो नहीं उसकी पूरी डिटेल्स सामने आ जाएगी।

लखनऊ : यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नए नियम से लोग परेशान


न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की नई व्यवस्था से लोग परेशान नजर आ रहे हैं और लोगों को परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।

आपको बता दें की नए नियम के अनुसार उत्तर प्रदेश में आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कहीं से बनवा सकते हैं लेकिन स्‍थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको उसी जिले से अप्‍लाई करना होगा जहां से आपका आधार कार्ड बना हुआ हैं। 

एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नई व्यवस्था में लर्निंग लाइसेंस कहीं से जारी हो सकता है। लेकिन स्थाई लाइसेंस आधार के पते वाले जिले के आरटीओ दफ्तर से जारी होगा। इसके लिए आरटीओ दफ्तर जाना होगा।

बता दें की उत्तर प्रदेश में इस नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी गई हैं। इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रहा हैं जिनका घर तो कैसी दूसरे जिले में हैं लेकिन वो रहते किसी दूसरे शहर में हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपका आधार कार्ड कानपूर का हैं तो आप लखनऊ में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना सकते हैं।