HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

RBI जारी कर चुका है माता वैष्‍णो देवी की तस्वीर वाला सिक्का

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री ने भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर छापने को लेकर पीएम मोदी को एक पत्र लिखा हैं। जिसके बाद से देशभर में इस विषय को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं।

हालांकि स्‍वतंत्र भारत में भारतीय नोटों पर किसी देवी या देवता की तस्‍वीर नहीं छपी है। लेकिन भारतीय रिजर्ब बैंक वैष्णो देवी की तस्वीर को 5 और 10 के सिक्कों पर पहले ही जगह दे चुका है। भारत में पांच रुपये के सिक्के पर मां वैष्‍णो देवी की तस्वीर छपी हैं।

बता दें की साल 2013 में भारतीय रिजर्ब बैंक ने श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड की सिल्‍वर जुबिली मनाने के लिए 5 और 10 का सिक्‍का जारी किया था। इस सिक्के पर माता वैष्‍णो देवी का चित्र छपा है। इस सिक्के के एक तरफ माता वैष्‍णो देवी की फोटो है और सिक्‍के पर देवनागरी में 'श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड' छपा हुआ हैं। 

वहीं इस सिक्के पर अंग्रेजी में 'SHRI MATA VAISHNO DEVI SHRINE BOARD' छपा है। यह सिक्का भारतीय रिजर्ब बैंक ने जारी किया था । हालांकि भारत में अभी तक नोट पर किसी भी देवी-देवता की तस्वीर को नहीं छापा गया हैं।

पटना में छठ पूजा को लेकर अलर्ट, इन 16 गंगा घाटों पर पाबंदी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट को मुताबिक पटना में छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। साथ ही साथ जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई हैं, ताकि लोगों को छठ घाट जानें में किसी तरह की परेशानी ना हो। 

खबर के अनुसार पटना जिला प्रशासन ने गंगा के 16 घाटों को खतरनाक घोषित किया हैं। साथ ही साथ लोगों से इन घाटों पर ना जानें की भी अपील की हैं। वहीं पटना के 89 घाट पर अर्घ्य देने के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई हैं।

आपको बता दें की प्रशासन में सुरक्षित गंगा घाटों के लिए कनेक्टिविटी भी तैयार कर दी है। यहां बैरिकेडिंग से लेकर अन्य तरह के सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। साथ ही साथ जिला प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर पुलिस को भी तैनात किया गया हैं। 

इन 16 गंगा घाटों पर पाबंदी। 

कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्र्घाट, जेपी सेतु पूर्वी घाट, बांसघाट, नुरूद्दीनगंज घाट, भरहरवा घाट,  अदालत घाट, मिश्री घाट, टेढ़ी घाट, गड़ेरिया घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, महाराज घाट, कंटाही घाट, गुरुगोविंद सिंह कॉलेज घाट और किला घाट।

पटना से दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट, शेड्यूल जारी

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर विंटर शिड्यूल जारी किया गया है। 

बता दें की इस बार के विंटर शेड्यूल में पटना से देवघर के लिए भी फ्लाइट स्टॉल मिला हैं। वहीं पटना से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 18 फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया गया हैं। जबकि पटना से रांची के लिए प्रतिदिन 2-2 फ्लाइट का संचालन किया जायेगा।

वहीं इस विंटर शिड्यूल में पटना से स्पाइसजेट की सूरत के बीच भी सीधी उड़ान शुरू हाेने वाही हैं। यह फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन स्पाइसजेट ने एकबार फिर से इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया हैं। 

विमानों का शेड्यूल।  

पटना-बेंगलुरू-पटना के लिए 4 जोड़ी विमान। 

दिल्ली-पटना- दिल्ली के बीच 18 जाेड़ी विमान।

पटना-अहमदाबाद-पटना के लिए 3 जोड़ी फ्लाइट। 

पटना-मुंबई और पटना-काेलकाता के लिए 6-6 फ्लाइट। 

चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी , पुणे व रांची के लिए 2-2 फ्लाइट। 

देवघर, लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत व अमृतसर के लिए 1-1 फ्लाइट।

यूपी में इस योजना के तहत मिलते हैं 30 हजार रुपये, करें आवेदन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए योगी सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसी योजना के बारे में जिसके तहत सरकार 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती हैं।

खबर के अनुसार अगर किसी परिवार के मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो गई है। ऐसे परिवारों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। 

दरअसल जब किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य की असमय मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार के द्वारा ये योजना चलाई जा रही हैं। 

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही साथ आवेदन करने वाला परिवार गरीबी रेखा या उससे नीचे होना चाहिए। आवेदन करने के लिए आप एसडब्ल्यूडी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी के लखनऊ में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी के लखनऊ में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (RMLIMS) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (RMLIMS) ने Non- Teaching के 534 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक, पीजी, एमएससी, डिप्लोमा, एमबीबीएस आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : UR/ EWS/ OBC Candidates के लिए आवेदन शुल्क 1180/- रुपया, जबकि SC/ ST Candidates: के लिए 708/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (RMLIMS) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (RMLIMS) की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.drrmlims.ac.in/

वेतनमान : लेवल-3, लेवल-4, लेवल-5 के अनुसार।

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे लंबे रेल नेटवर्क वाले देश, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : रेलवे किसी भी देश की रीढ़ होती हैं। रेल नेटवर्क का देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सबसे बड़ा योगदान होता हैं। क्यों की रेलवे के द्वारा ही एक देश के सभी राज्यों को आपस में जोड़ते हुए अधिक से अधिक मात्रा में माल की ढुलाई की जाती हैं। इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए भी होता हैं।

आपको बता दें की दुनिया में पांच देख ऐसे हैं जिनका रेल नेटवर्क सबसे बड़ा हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका का स्थान आता हैं। जो आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे समृद्ध देश हैं। वहीं दूसरे नंबर पर चीन का स्थान हैं।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे लंबे रेल नेटवर्क वाले देश, देखें लिस्ट?

अमेरिका : दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर हैं। इसका रेल नेटवर्क 250,000 किमी से अधिक हैं।

चीन : रेल नेटवर्क के मामले चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं। चीन का रेल नेटवर्क 100,000 किमी से अधिक है। 

रूस : सबसे बड़े रेल नेटवर्क के मामले में रूस तीसरे नंबर पर हैं। रूस का रेल नेटवर्क करीब 86,000 किलोमीटर लंबा हैं।

भारत : रेल नेटवर्क के मामले में भारत चौथे नंबर पर आता हैं। भारत का रेल नेटवर्क करीब 68 हजार किलोमीटर हैं। यहां साल 2020 में करीब 8 अरब लोगों ने रेल से यात्रा की थी।

कनाडा : सबसे बड़े रेल नेटवर्क के मामले में पांचवे नंबर पर कनाडा का नाम आता हैं। इसका रेल नेटवर्क करीब 48 हजार किलोमीटर हैं।

जमशेदपुर : टाटा स्टील के इस कंपनी में निकली भर्ती

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) ने जूनियर एसोसिएट 1ए (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आइटीआइ और डिप्लोमा पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : टीएसडीपीएल कर्मचारी वार्ड के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों की के लिए 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इसकी बारे में पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

नौकरी करने का स्थान : .जमशेदपुर

यूपी के गोरखपुर और लखनऊ में तेजी से फैल रहा डेंगू का प्रकोप

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ में डेंगू का प्रकोप तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को गोरखपुर में एक बच्चे और एक किशोर समेत 7 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। 

खबर के अनुसार गोरखपुर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा शहर से लेकर गांव तक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के दौरान जांच में 11 घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। इसके बाद इन घरों को नोटिस दिया गया हैं।

वहीं अगर बात लखनऊ की करें तो यहां भी डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा हैं। शुक्रवार को लखनऊ में डेंगू के 23 नए मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी नया मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। 

आपको बता दें की लखनऊ के अलीगंज और आलमबाग में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा हैं। यहां पांच-पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। जबकि टूड़ियागंज और कैसरबाग में चार-चार लोग डेंगू की चपेट में आये हैं। वहीं ऐशबाग व इंदिरानगर में दो-दो लोगों डेंगू से संक्रमित हुए हैं।

पटना, पूर्णिया समेत सभी विश्वविद्यालय के कर्मियों को मिलेगा वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया समेत सभी विश्वविद्यालय के कर्मियों को जल्द ही वेतन का लाभ दिया जायेगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को अगस्त से अक्टूबर तक वेतन और पेंशन के लिए 1801 करोड़ रुपए की मंजूरी दे गई हैं। 

खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस सन्दर्भ में महालेखाकार को पत्र लिखा है। विभाग के इस आदेश से इन विश्वविद्यालयों के करीब 28000 कर्मियों को फायदा होगा और उन्हें जल्द से वेतन मिलेगा। 

आपको बता दें की विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन और बकाया महंगाई के लिए 817 करोड़ 89 लाख 23 हजार 545 रुपए की स्वीकृति दी गई हैं। जबकि सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए 983 करोड़ 53 लाख 39 हजार 740 रुपए की मंजूरी मिली हैं।

किस विश्वविद्यालय के लिए कितना पैसा जारी। 

मुंगेर विवि के लिए 42 करोड़ 22 लाख रुपये।

जेपी विवि के लिए 80 करोड़ 46 लाख रुपये। 

टीएमबीयू के लिए 202 करोड़ 73 लाख रुपये। 

केएसडीएस के लिए 45 करोड़ 54 लाख रुपये। 

पूर्णिया विवि के लिए 41 करोड़ 65 लाख रुपये। 

एलएनएमयू के लिए 267 करोड़ 56 लाख रुपये। 

पाटलिपुत्र विवि के लिए 168 करोड़ 36 लाख रुपये। 

बीएन मंडल विवि के लिए 131 करोड़ 39 लाख रुपये।

मगध यूनिवर्सिटी के लिए 272 करोड़ 44 लाख रुपये। 

पटना विश्वविद्यालय के लिए 128 करोड़ 13 लाख रुपये। 

वीर कुंवर सिंह विवि के लिए 141 करोड़ 67 लाख रुपये। 

बीआरए बिहार विवि के लिए 279 करोड़ 23 लाख रुपये। 

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बैंगलोर में 14 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बैंगलोर में 14 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने Monitoring And Evaluation Coordinator, Senior IT Officer, IT Assistant Or Maintenance Officer अदि के 14 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीएससी, एमएससी, बीई, बीटेक, आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बैंगलोर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  http://nimhans.ac.in

वेतनमान : 45000 - 100000(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु।

सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, कानपुर समेत 17 जगहों पर गंगाजल की गुणवत्ता सबसे खराब

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की सफाई के लिए कई तरह के उपाय किये जा रहे हैं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, कानपुर समेत 17 जगहों पर गंगाजल की गुणवत्ता सबसे खराब हैं।

खबर के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में गठित ओवर साइट समिति ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश अपनी रिपोर्ट में तरह इसका खुला किया हैं। जिससे ये पता चलता हैं की यूपी के कई इलाकों में गंगाजल की स्थिति अच्छी नहीं हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर गंगाजल की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए हर माह 30 जगहों से नमूने लेकर जांच की जा रही है। लेकिन अबतक हुए जाँच में कई जगहों पर गंगाजल की गुणवत्ता खराब पाई गई हैं, जो की चिंताजनक हैं। 

जानकार बताते हैं की गंगा नदी की गुणवत्ता खराब होने का सबसे बड़ी बजह गंगा में नालों का गिरना हैं। गंगा में प्रदेश में 301 नालों गिरते हैं। इसमें से 156 नालों से दूषित पानी बिना शोधन के गंगा में गिरते हैं। इससे गंगाजल की गुणवत्ता खराब हो रही हैं। 

इन जगहों पर गंगाजल खराब : यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, कानपुर, फरूखाबाद, कन्नौज समेत 17 जगहों पर गंगाजल की गुणवत्ता खराब स्थिति में हैं।

भारत में नोट की छपाई कहां और कैसे होती हैं, जानिए

नई दिल्ली : भारत में इस समय नोट पर तस्वीर बदलने की चर्चा तेजी से हो रही हैं। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर लगाने की मांग की हैं। साथ ही साथ पीएम मोदी को इसको लेकर पत्र भी लिखे हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में किसी भी नोट पर तस्वीर बदलना इतना आसान नहीं होता हैं। इसके लिए कई तरह के नियम कानून बनाये गए हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की भारत में नोट की छपाई कहां और कैसे होती हैं। 

भारत में नोट की छपाई कहा होती हैं। 

आपको बता दें की भारत में नोट की छपाई भारतीय रिजर्ब बैंक की देख-रेख में नासिक, देवास, मैसूर और सालबोनी में होती हैं। 

कैसे होती है नोट की छपाई : 

भारतीय रिजर्ब बैंक न्यूनतम कोष प्रणाली के तहत नोट की छपाई करती हैं। यह नियम साल 1956 में बनाया गया था। इस नियम के तहत RBI को 200 करोड़ रुपये की विदेशी प्रतिभूतियों एवं स्वर्ण (जिनमें से 115 करोड़ रु. के स्वर्ण रखना अनिवार्य है) इसके बाद नोटों की छपाई की जा सकती हैं।

कौन लेता है नोट छापने का फैसला :

भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और भारत सरकार कई नियमों को ध्यान में रखते हुए नोट छापने का फैसला करती हैं। एक रुपये का नोट वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। जबकि अन्य सभी तरह के नोट भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा जारी की जाती हैं।

सेंट्रल रेलवे मुंबई में क्लर्क सहित 596 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: सेंट्रल रेलवे मुंबई में क्लर्क सहित 596 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : सेंट्रल रेलवे ने स्टेनोग्राफर के 8 पद, गुड्स गार्ड के 46 पद, स्टेशन मास्टर के 75 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट के 150 पद, जूनियर कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क के 126 पद, अकाउंट्स क्लर्क के 37 और सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 154 पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, स्नातक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : सेंट्रल रेलवे के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://rrccr.com/Home/Home

नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

बिहार में मशरूम की खेती के लिए 50% की सब्सिडी, करें आवेदन

पटना : बिहार के किसान अगर मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को मशरूम की खेती के लिए 50% की सब्सिडी दी जाएगी। 

खबर के अनुसार इस योजना के तहत किसानों को मशरूम की खेती के साथ-साथ उसके बीजों का उत्पादन और कंपोस्ट मेकिंग इकाई के लिये सब्सिडी का लाभ मिलेगा। किसान चाहें तो इसका लाभ उठाकर मशरूम की इकाई स्थापित कर सकते हैं। 

आपको बता दें की एक यूनिट की स्थापना के लिए किसानों को अब 14 लाख रुपये की जगह सिर्फ 7.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इससे किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। साथ ही साथ इस बिजनेस को बड़े स्तर पर विस्तार कर सकते हैं। 

अगर आप बिहार में मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं या फिर मशरूम इकाई की स्थापना से जुड़ी अन्य सभी प्रकार की जानकारी के लिए अपने जिले में उद्यान के सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन  : इस योजना का लाभ लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

पटना: बिहार पंचायती राज विभाग में 321 पदों पर भर्ती

पटना : बिहार पंचायती राज विभाग में 321 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप 12 नवंबर से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। क्यों की इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पंचायती राज विभाग में Auditor/Audit Officer के 321 पद भरे जाएंगे। 

उम्मीदवारों की योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित हैं। इसकी पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

उम्मीदवारों की आयु सीमा : आवेदक की आयु 18 साल से 65 साल तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश देख सकते हैं। 

उम्मीदवारों का चयन : बिहार पंचायती राज विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन करने की तिथि : बता दें की पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया हैं।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://onlineservices.bih.nic.in/PRDAUD/Register.aspx

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार।

बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर समेत इन जिलों में डेंगू का कहर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में डेंगू का कहर जारी हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई हैं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट पर हैं। 

खबर के अनुसार शुक्रवार को राजधानी पटना में डेंगू के 214 नये मरीज मिले हैं। जिससे पटना में डेंगू का आंकड़ा 5281 के पार पहुंच गया है। इसे ध्यान में रखते हुए पटना के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

वहीं शुक्रवार को भागलपुर में डेंगू के नौ संदिग्ध मरीज मिले हैं। वहीं जिले के मायागंज में फिलहाल डेंगू के 38 मरीज का इलाज चल रहा हैं। इसमें भागलपुर के 20, मुंगेर के सात, खगड़िया के चार, बांका के तीन, कटिहार के एक, सुपौल के एक मरीज शामिल हैं।

आपको बता दें 48 घंटों में मुंगेर सदर अस्पताल में एलाइजा जांच किये गये कुल 93 सैंपल में 76 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं। इससे मुंगेर में डेंगू मरीजों की आंकड़ा 461 पहुंच गया हैं। यहां डेंगू के प्रसार को देखते हुए लोगों को मच्छरों से सावधान रहने को कहा जा रहा हैं।

मुजफ्फरपुर में 1 नवंबर से अग्निवीर बहाली, 8 जिलों के युवाओं को मौका

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में एक नवंबर से अग्निवीर बहाली शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर यहां तैयारी कर ली गई हैं। युवा इस मैदान में उपस्थित होकर अग्निवीर बहाली में भाग ले सकते हैं। 

खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर में अग्निवीर की ये बहाली 1 नवंबर से शुरू होगी जो 10 दिसंबर तक चलेगी। इस बहाली में 8 जिलों के युवा भाग लेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक नवंबर की सुबह सात बजे से युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा।

आपको बता दें की इस बहाली को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से इस सन्दर्भ में संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। साथ ही साथ जिले के 16 जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

इन जिलों के युवा लेंगे भाग : इस अग्निवीर बहाली में  मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, दरभंगा व मधुबनी के युवा शामिल होंगे। इसके बारे में और आधिकारिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

यूपी के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत 12 जिलों में बनेंगे नये ओवरब्रिज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत 12 जिलों में नये ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार यूपी के 12 जिलों में रेलवे क्रासिंगों पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सड़क, परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश के 12 जिलों में 13 रेलवे फाटकों पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी दे दी हैं।

आपको बता दें की 832 करोड़ 13 लाख 40 हजार रुपये की लगत से उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में 13 नये ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा। इस ब्रिज के निर्माण होने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही साथ उनका आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

यूपी के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत 12 जिलों में बनेंगे नये ओवरब्रिज?

प्रयागराज जिले में एलसी नंबर 76 आईईआरटी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

गोरखपुर जिले में आनंदनगर रेलखंड पर एनसी नंबर 14सी पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

जौनपुर जिले में वाराणसी मार्ग पर स्थित एलसी नंबर 4ए पर फोर लेन ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

वाराणसी जिले में जंसा-रामेश्वर मार्ग पर एलसी नंबर 13 पर दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

बरेली जिले में फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर एनसी नंबर 344सी पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

मुरादाबाद जिले में मुरादाबाद-चंदौली मार्ग स्थित एलसी नंबर 01ए पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

सीतापुर जिले में बिस्वां-सीतापुर स्टेसन के बीच दो लेन एलसी नंबर 58बी पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

सीतापुर जिले में नऊपलापुर-कासराला मार्ग पर दो लेन एलसी नंबर 89बी पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

लखनऊ जिले में गोसाईंगंज-बनी-मोहन मार्ग पर चार लेन एलसी नंबर 188 पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

चंदौली जिले में चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर पर एनसी नंबर 102 पर दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

शाहजहांपुर जिले में कटरा-निगाही मार्ग पर स्थित एलसी नंबर 341 पर दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

कानपुर देहात जिले में रायपुर-सरवनकसेड़ा मार्ग स्थित एलसी नंबर 227सी (2ई) पर ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

यूपी के कानपुर में 35 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: यूपी के कानपुर में 35 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने प्रयोगशाला सहायक, प्रशिक्षक आदि के 35 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुएट्स, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया :  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://csjmu.ac.in/

वेतनमान : 20000 - 65000 प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : कानपुर, उत्तर प्रदेश।

Chhath Puja 2022: जानें पटना, पूर्णिया, भागलपुर में फलों के दाम

न्यूज डेस्क: छठ पूजा के मौके पर पटना, पूर्णिया, भागलपुर में फलों का बाजार सजा हुआ हैं। इन शहरों में फल की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन इस साल कई फलों की कीमत आसमान छू रही हैं। हालांकि लोग छठ व्रत के नाम पर महंगी फल की खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना की मंडियों में इस साल 400 से ज्यादा ट्रक फल पटना आये हैं। इसमें सबसे ज्यादा केला और सेब हैं। वहीं भागलपुर, पूर्णिया और प्रदेश के अन्य शहरों में भी फलों से भरा हुआ ट्रक देश के अन्य इलाकों से यहां आये हैं। 

फल कारोबारी बताते हैं की इस साल बिहार में अधिक मात्रा में लोग छठ व्रत कर रहे हैं। ऐसे में फल की बिक्री अच्छी होने का अनुमान हैं। इस साल सेब और पानीफल का भाव थोड़ा कम हैं, लेकिन अन्य फलों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोत्तरी हुई हैं।

जानें पटना, पूर्णिया, भागलपुर में फलों के दाम? 

अनार 180 रुपये प्रति किलो। 

अंगूर 200 रुपये प्रति किलो।

अनानास 60-80 रुपये प्रति पीस। 

पानीफल में 30 से 50 रुपये प्रति किलो।

केला 400 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति कांधी। 

संतरा 1000-1100 रुपये प्रति पेटी (लगभग 25 किग्रा)

सेब 550 रुपये से लेकर 650 रुपये प्रति पेटी(8 से 9 किलो)

बेंगलुरु में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1048 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1048 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कर्नाटक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कर्नाटक ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1048 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 27 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कर्नाटक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कर्नाटक के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://sslc.onlineexamsoftware.in/pdf/Circular.pdf

वेतनमान : नियमानुसार।

नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु, कर्नाटक।

पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों में अर्घ्य देने का समय है अलग, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में नहाय-खाय के बाद छठ की शुरूआत हो गई हैं। आज यानि की 29 अक्टूबर को छठ करने वाले लोग खरना करेंगे। जबकि 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। जबकि 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा, इसके साथ ही छठ व्रत की समाप्ति हो जाएगी।

आपको बता दें की बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों में अर्घ्य देने का समय अलग-अलग हैं। क्यों की प्रदेश के जिलों में रविवार को सूर्य के डूबने का समय अलग हैं। जबकि सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय अलग हैं।

पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों में अर्घ्य देने का समय है अलग, जानिए?

पटना 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.10 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.57

गया 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.11 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.56

भागलपुर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.03 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.49

नवादा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.09 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.54

भभुआ 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.17 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.02

किशनगंज 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 4.58 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.46

सिवान 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.12 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.01

लखीसराय 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.07 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.53

जहानाबाद 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.11 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.57

पूर्णिया 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.00 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.48

अरवल 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.12 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.58

मधेपुरा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.03 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.51

सहरसा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.04 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.51

मुंगेर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.05 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.51

नालंदा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.09 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.55

पश्चिमी चंपारण 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.11 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.01

मुजफ्फरपुर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त  5.08 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.5

रोहतास  30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.15 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.01

मधुबनी 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.05 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.54

पूर्वी चंपारण 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.10 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.59

शेखपुरा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.08 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.53

गोपलगंज 30 अक्टूबर को सूर्यास्त  5.12 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.01

जमुई 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.06 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.52

बक्सर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.15 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 6.01

शिवहर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त  5.08 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.57

भोजपुर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.12 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.59

समस्तीपुर 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.07 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.55

वैशाली 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.09 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.56

सीतामढ़ी 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.07 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.57

औरंगाबाद 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.14 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.59

बेगूसराय 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.06 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.53

खगड़िया 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.05 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.51

सारण 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.11 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.59

दरभंगा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.06 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.55

सुपौल 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.03 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.52

अररिया 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.00 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.48

बांका 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.04 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.49

कटिहार 30 अक्टूबर को सूर्यास्त 5.00 बजे और 31 अक्टूबर को सूर्योदय 5.47

UP में शिक्षकों को तोहफा, शहर में होगा तबादला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे सहायक अध्यापकों का नगर क्षेत्र के स्कूलों में तबादला किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 10 वर्ष तक की सेवा दे चुके शिक्षकों को नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि जहां दो या उससे कम शिक्षक हैं। वो स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें की इन टीचरों को ट्रांसफर करने के लिए एनआइसी की मदद से वेबसाइट पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे जाएंगे। 

तबादला के लिए ऐसे बनेगा मेरिट लिस्ट?

एकल अभिभावक होने पर 10 अंक मिलेंगे।

अध्यापक अगर महिला है तो पांच अंक मिलेंगे। 

राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अध्यापकों को पांच अंक मिलेंगे। 

राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को तीन अंक मिलेंगे।

शिक्षक स्वयं दिव्यांग है या उनके पति व अविवाहित बच्चे दिव्यांग हैं तो 10 अंक मिलेंगे। 

शिक्षक जिनके पति या पत्नी सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात हैं तो उन्हें 10 अंक मिलेंगे। 

असाध्य रोगों से ग्रस्त शिक्षक स्वयं या उनके पति व अविवाहित बच्चे हैं तो 15 अंक मिलेंगे। 

शिक्षक को सेवा के प्रत्येक वर्ष पूर्ण करने पर एक अंक मिलेगा। इसके अधिकतम 15 अंक होंगे। 

दिल्ली और पटना के बीच विशेष राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन

न्यूज डेस्क: छठ के मौके पर ट्रेनों में भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के लिए विशेष राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इस ट्रेन का परिचालन दिल्ली और पटना के बीच में शुरू हो गया हैं। यात्रीगण इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। 

बता दें की छठ के मौके पर बिहार जानें वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही हैं। वहीं छठ बाद भी बिहार से दिल्ली या अन्य शहरों में जानें के लिए भीड़ देखने को मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा कई स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच विशेष राजधानी एक्सप्रेस (02250/02249) 22, 25 और 27 अक्टूबर को भी नई दिल्ली से पटना के बीच चलाने की घोषणा की थी। रेलवे के द्वारा अब 2 नवंबर को भी इसका परिचालन किया जायेगा।

दिल्ली से पटना के लिए विशेष राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन?

1 .नई दिल्ली से यह विशेष राजधानी एक्सप्रेस दो नवंबर को शाम 07.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे पटना पहुंचेगी। 

2 .पटना से यह विशेष राजधानी एक्सप्रेस तीन नवंबर को रात्रि 08.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन का स्टॉपेज :  कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन।

पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में जिलाधिकारी का ट्रांसफर

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के हामी के बाद उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया हैं। वहीं हरिद्वार और चमोली में पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर आदेश जारी किये हैं। वहीं गृह विभाग ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह रावत और चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के स्थानांतरण के आदेश दिए हैं। 

इन जिलाधिकारियों का ट्रांसफर। 

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे आशीष चौहान को पौड़ी के डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई हैं। 

पौड़ी के निवर्तमान डीएम विजय कुमार जोगदंडे को बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

बागेश्वर की डीएम रीना जोशी को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल बागेश्वर की नई जिलाधिकारी होंगी।

इन पुलिस कप्तान का तबादला। 

चमोली की एसपी रही चौबे को पौड़ी के एसएसपी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। 

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे यशवंत सिंह रावत को बाध्य सूची में रखा गया है। 

पटना सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 1562 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: पटना सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 1562 पदों पर भर्ती होने जा रही हैं। इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://districts.ecourts.gov.in/patna पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : सिविल कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 1562 पदों पर भर्ती को लेकर ऑफलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

चयन प्रक्रिया : बता दें की बिहार सिविल कोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के आधार पर होगा। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://districts.ecourts.gov.in/patna

वेतनमान : 25500 - 81100 प्रतिमाह।

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार 

रांची, चतरा और पाकुड़ में 77 पदों पर निकली भर्ती

न्यूज डेस्क: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची, चतरा और पाकुड़ में 77 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने-अपने वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

1 .झारखण्ड स्पेस ऍप्लिकेशन्स सेंटर रांची में निकली भर्ती।

 पद का नाम : Research Associate, Junior Scientist, अन्य पद।

 योग्यता : बीटेक, एमएससी, एमटेक आदि।

 पदों की संख्या : कुल 11 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : रांची।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 नवंबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.jsac.jharkhand.gov.in

2 .छात्र डिस्ट्रिक्ट झारखण्ड में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Nutritionist, Data Entry Operator MIS Expert, अन्य पद।

 योग्यता : 8TH, स्नातक, पीजी, डिप्लोमा आदि।

 पदों की संख्या : कुल 15 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : चतरा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 नवंबर 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.chanda.nic.in

3 .पाकुड़ जिला झारखण्ड में कई पदों पर निकली भर्ती।

 पद का नाम : Various Coordinator

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 51 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : पाकुड़।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 नवंबर 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.pakur.nic.in

ऐसे करें अप्लाई : रांची, चतरा और पाकुड़ में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।