40 की उम्र के बाद पुरुषों को चाहिए ये सुपरफूड्स – जानिए क्यों

हेल्थ डेस्क: उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आते हैं। खासकर 40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है, टेस्टोस्टेरोन स्तर घटता है, हड्डियों की मजबूती कम हो सकती है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में रोज़मर्रा की डाइट में कुछ खास ‘सुपरफूड्स’ को शामिल करके इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

1. पालक – आयरन और फाइबर का भंडार

पालक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने और पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करता है।

2. अखरोट – दिमाग और दिल के लिए रामबाण

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दिमागी क्षमता को भी बेहतर बनाता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है।

3. ब्रोकली – कैंसर से बचाव में मददगार

ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है।

4. अंडा – प्रोटीन और विटामिन D का उत्तम स्रोत

40 की उम्र के बाद मांसपेशियों की सेहत बनाए रखना ज़रूरी होता है, जिसके लिए अंडा एक संपूर्ण आहार है। इसमें मौजूद विटामिन D हड्डियों की मजबूती के लिए भी जरूरी है।

5. दही – आंतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, जबकि कैल्शियम और विटामिन B12 हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

6. हल्दी – प्राकृतिक सूजनरोधी गुणों से भरपूर

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। दूध के साथ इसका सेवन बहुत फायदेमंद हैं

7. ओट्स – दिल और ब्लड शुगर दोनों के लिए अच्छा

ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। यह वजन नियंत्रित रखने में भी उपयोगी है।

0 comments:

Post a Comment