क्या है ‘प्रोजेक्ट विष्णु’?
‘प्रोजेक्ट विष्णु’ भारत का एक गुप्त रक्षा कार्यक्रम है, जो आने वाले वर्षों में देश की युद्धक रणनीति को पूरी तरह से बदल सकता है। इस परियोजना का उद्देश्य ऐसा मिसाइल प्लेटफॉर्म विकसित करना है जो दुश्मन की सीमाओं को पार कर, उसकी गहराई में सटीक और अत्यधिक विनाशकारी हमला करने में सक्षम हो।
ET-LDHCM: हाइपरसोनिक युग
ET-LDHCM सिर्फ एक मिसाइल नहीं, बल्कि एक रणनीतिक क्रांति है। यह हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल 1,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है। इसकी स्पीड मैक 8 (11,000 किमी/घंटा) है – यानी यह ध्वनि की गति से आठ गुना तेज़ है। इतनी रफ्तार पर यह मिसाइल लगभग 1 सेकंड में 3 किमी तय कर सकती है, जिसे रोक पाना वर्तमान रडार और एयर डिफेंस सिस्टम्स के लिए लगभग असंभव है।
दुश्मन के रडार को चकमा देने वाली तकनीक
ET-LDHCM उड़ान के दौरान पैंतरेबाज़ी कर सकती है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बच निकलती है। इसका निर्माण गर्मी प्रतिरोधी विशेष सामग्री से किया गया है, जो 2,000 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकती है। इसे जमीन, समुद्र और हवा – तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है, जिससे भारत को अभूतपूर्व रणनीतिक विकल्प मिलते हैं। इस मिसाइल में 1,000 से 2,000 किलोग्राम तक का पारंपरिक या परमाणु वारहेड लगाया जा सकता है, जो किसी भी लक्ष्य को ध्वस्त करने में सक्षम है।
.png)
0 comments:
Post a Comment