यूपी होमगार्ड को कितनी सैलरी मिलती हैं? जानें पूरी डिटेल्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आ रहा है। यूपी सरकार जल्द ही होमगार्ड के खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार ने इस भर्ती को हरी झंडी दे दी है और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू हो सकती है, जिसके अंतर्गत 44,000 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा।

यूपी होमगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी?

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन ड्यूटी के आधार पर भुगतान किया जाता है। वर्तमान में होमगार्ड को रोजाना औसतन ₹670 से ₹700 तक भुगतान किया जा रहा है। अगर कोई जवान महीने में लगभग 25 दिन ड्यूटी करता है तो उसकी मासिक सैलरी ₹16,750 से ₹17,500 के आसपास बनती है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह स्थायी नौकरी नहीं होती, बल्कि यह "कार्य आधारित भुगतान" प्रणाली पर आधारित होती है। यदि ड्यूटी नहीं है, तो भुगतान नहीं होता। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड जवान लंबे समय से नियमितीकरण और स्थायी वेतनमान की मांग करते रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास (हाईस्कूल) होना अनिवार्य है। यह योग्यता पिछले वर्षों की भर्तियों के आधार पर अनुमानित है। अंतिम जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेगी।

आयु सीमा: होमगार्ड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की जाती हैं। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है। यदि आप होमगार्ड की नौकरी करना चाहते हैं तो तैयारी में जुड़ जाये, क्यों की जल्द ही भर्ती आने वाली हैं।

0 comments:

Post a Comment