1. गौतमबुद्धनगर (10.30%)
गौतमबुद्धनगर, जिसे आमतौर पर नोएडा के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र बनकर उभरा है। IT, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट, शिक्षा और फिल्म सिटी जैसे क्षेत्रों में इसके तीव्र विकास ने इसे राज्य की GDP में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना दिया है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और यमुना एक्सप्रेसवे इसके भविष्य को और भी उज्ज्वल बना रहे हैं।
2. लखनऊ (5.53%)
राज्य की राजधानी लखनऊ न केवल राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि एक उभरता हुआ IT हब, मेडिकल और शिक्षा क्षेत्र का बड़ा नाम भी है। यहां तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना दिया है।
3. गाजियाबाद (4.57%)
दिल्ली से सटे इस जिले ने उद्योग, निर्माण, रियल एस्टेट और शिक्षा के क्षेत्रों में मजबूत पहचान बनाई है। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों की उपस्थिति ने गाजियाबाद को एक आर्थिक शक्ति में तब्दील कर दिया है।
4. आगरा (3.03%)
ताजमहल के कारण प्रसिद्ध यह जिला पर्यटन के साथ-साथ चमड़ा उद्योग और हस्तशिल्प में भी अग्रणी है। विदेशी पर्यटकों की संख्या और निर्यात के कारण आगरा राज्य की GDP में उल्लेखनीय योगदान करता है।
5. कानपुर नगर (3.00%)
उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक शहर, जहां टेक्सटाइल, चमड़ा, केमिकल और इंजीनियरिंग उत्पादों का उत्पादन होता है। IIT कानपुर और अन्य शैक्षिक संस्थानों की उपस्थिति इसे और अधिक प्रभावशाली बनाती है।
6. प्रयागराज (2.90%)
प्रयागराज धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक दृष्टिकोण से समृद्ध जिला है। कुंभ मेला, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, और न्यायिक संस्थानों के कारण यहां पर बड़ी संख्या में आर्थिक गतिविधियां होती हैं।
7. मेरठ (2.43%)
मेरठ खेल सामग्री, कृषि उपकरण, शिक्षा और हथियार निर्माण में अग्रणी है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
8. गोरखपुर (2.23%)
पूर्वांचल का यह जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां AIIMS और खाद कारखाने जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने इसकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया है।
9. गाज़ीपुर (2.02%)
गाज़ीपुर कृषि उत्पादों, खासकर हंसराज जैसी औषधीय फसलों के लिए प्रसिद्ध है। गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यह व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
10. वाराणसी (1.99%)
वाराणसी, भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाती है। बनारसी साड़ी, संगीत, शिल्प और धार्मिक पर्यटन इसके प्रमुख आर्थिक स्रोत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के रूप में भी इसे अतिरिक्त विकास योजनाओं का लाभ मिला है।
0 comments:
Post a Comment