HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

न्यूज डेस्क: झारखंड के देवघर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 12 जुलाई को पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर देवघर एयरपोर्ट पर तैयारी शुरू हो गई हैं। उद्घाटन के बाद विमान सेवा का संचालन भी शुरू हो जायेगा।

खबर के अनुसार गुरुवार को पीएम मोदी के देवघर आने की आधिकारिक सूचना जारी की गई हैं। नरेंद्र मोदी इसी महीने की 12 जुलाई को देवघर आएंगे। इस दौरान वे एयरपोर्ट और एम्स के 250 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

बता दें की 12 जुलाई को पीएम मोदी सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो  देवघर कॉलेज मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

वहीं केन्द्रीय नागरिक विमान सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन के अगले दिन से यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। इंडिगो की फ्लाइट देवघर से इन शहरों के लिए उड़ान भरेगी।

कोलार जिला न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कोलार जिला न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए कोलार जिला न्यायालय (Kolar District Court) की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : कोलार जिला न्यायालय (Kolar District Court) ने Steno, Peon के 32 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए युवाओं को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 1 जुलाई और अंतिम तिथि 26 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोलार जिला न्यायालय (Kolar District Court) के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://districts.ecourts.gov.in/

वेतनमान : 17000-52650 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : कोलार, कर्नाटक।

सरकारी नौकरी : यूपी में 100 पदों पर निकाली भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 100 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट लीड के 100 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता कंप्यूटर साइंस/आईटी/कंप्यूटर अप्लीकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक होनी चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 35 वर्ष और 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.cdac.in/index.aspx?id=ca_noida_walkin_SPE_PE_22

इंटरव्यू की तिथि : 2 जुलाई 2022 

नौकरी करने का स्थान : नोएडा, उत्तर प्रदेश।

आज मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर समेत 25 जिलों में होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून के एक्टिव होने से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर समेत 25 जिलों में आज झमाझम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हैं।

खबर के अनुसार आज बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, सीवान, सारण, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण,  पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में झमाझम बारिश हो सकती हैं।

वहीं बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, भागलपुर, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में भी कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना दिखाई दे रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने लोगों को बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। क्यों की वज्रपात से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। वहीं खराब मौसम के दौरान बड़े पेड़-पौधे और बिजली के तार से दूर रहने की अपील की गई हैं।

पटना : बिहार में फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप पर्षद के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें की साल 2020 में  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भर्ती के लिए फॉरेस्ट कार्ड के 484 और फॉरेस्टर के 236 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। इसके बाद इसके लिए एग्जाम लिया गया था और भी कई प्रक्रिया के बाद अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फॉरेस्ट गार्ड के लिए 472 और फॉरेस्टर के 232 लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया हैं।  शारीरिक परीक्षण/दक्षता परीक्षा/मेडिकल जांच सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट जारी किया गया हैं। 

ऐसे देखें रिजल्ट : आप केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अपने रोल नंबर के द्वारा चेक कर सकते हैं।

यहाँ देखें फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट : https://www.csbc.bih.nic.in/Advt/EFC/Notice-01-30-06-2022.pdf

यहां देखें फॉरेस्टर का रिजल्ट : https://www.csbc.bih.nic.in/Advt/EFC/Notice-02-30-06-2022.pdf

शिमला में 60 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शिमला से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार शिमला में 60 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट अप्लाई करें।

पदों का विवरण : डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी हिमाचल प्रदेश ने Veterinary Officer के 60 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार BVSC निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://www.hpagrisnet.gov.in/

वेतनमान : 56,100 Per Month

नौकरी करने का स्थान : शिमला, हिमाचल प्रदेश।

पटना, भागलपुर, लखीसराय समेत 7 जिलों में CDPO का तबादला

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, भागलपुर, लखीसराय समेत 7 जिलों में CDPO का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार के संबंधित विभागों ने गुरुवार को 1448 विभिन्न कैडर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया हैं। इसमें समाज कल्याण विभाग में 33 अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। जिसमे सात सीडीपीओ शामिल हैं। 

पटना, भागलपुर, लखीसराय समेत 7 जिलों में CDPO का तबादला?

रूबी कुमारी को आइसीडीएस से पश्चिम चंपारण भेजा गया हैं। 

अमृता रंजन को लखीसराय से अररिया भेजा गया हैं। 

जया मिश्रा को फतुहा पटना से भागलपुर भेजा गया हैं। 

सुमन सिन्हा पुनपुन, पटना से किशनगंज भेजा गया हैं। 

शबनम मोईन को पीरो, भोजपुर से कैमूर भेजा गया हैं। 

ममता रानी बारूण, औरंगाबाद से शेखपुरा भेजा गया हैं। 

सीमा कुमारी को अगियाव, भोजपुर से गोपालगंज भेजा गया हैं। 

बेंगलुरु : कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में 31 पदों पर भर्तियां

बेंगलुरु न्यूज : कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में 31 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने मनैजर के 31 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता  : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स, फार्मा आदि होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने के लिए प्रारंभिक तिथि 30 जून, जबकि अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.kaplindia.com

वेतनमान : 26000-45000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु, अन्य शहर।

पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत सभी जिलों के लिए 14 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क : बिहार के पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत सभी जिलों के लिए 14 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां बिहार तकनीकी सेवा आयोग में फूड एनालिस्ट के पदों पर निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने फूड एनालिस्ट के 14 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा ; इन पदो पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://pariksha.nic.in

वेतनमान : 9300-34800 + Grade Pay Rs.5400/-

नौकरी करने का स्थान : पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत सभी जिलों में। 

पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में इंटर पास को मिलेगी छात्रवृत्ति

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में इंटर पास छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृति उन छात्रों को मिलेगी जिन्हे इंटर में 72 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आये हैं।

खबर के अनुसार नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति के तहत सामान्य श्रेणी के विज्ञान संकाय में 375 अंक तक लाने वाले छात्र और छात्राओं को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। जबकि कला संकाय में 372 अंक और वाणिज्य संकाय में छात्र के 378 और छात्रा के 376 अंक लाने वालों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बता दें की शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के बोर्ड के विद्यार्थियों को सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इस साल बिहार इंटर के तीन लाख 50 हजार विद्यार्थियों को नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसको लेकर कट ऑफ जारी कर दिया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने संकायवार छात्रों के नाम, उनके रोल नंबर, अभिभावक के नाम के साथ जारी किया है। जिन छात्र-छात्राओं का नाम इसमें शामिल हैं वो इस नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करेंगे और इसका लाभ उठा सकेंगे।

बेगूसराय, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी का तबादला

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बेगूसराय, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी का तबादला कर दिया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया गया हैं। 

बेगूसराय, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी का तबादला?

कैमूर के कुमार विनोद को अरवल पदस्थापित किया गया है।

कटिहार के विवेक कुमार को मधुबनी पदस्थापित किया गया है। 

दरभंगा के अजय कुमार को बेगूसराय पदस्थापित किया गया है।

औरंगाबाद के मनोज कुमार को वैशाली पदस्थापित किया गया है।

पूर्वी चंपारण के विजय कुमार को दरभंगा पदस्थापित किया गया है।

नालंदा के विकास कुमार को सीतामढ़ी पदस्थापित किया गया है। 

वैशाली के वकील प्रसाद सिंह को कटिहार पदस्थापित किया गया है। 

सीतामढ़ी के विश्वजीत हेनरी को नालंदा पदस्थापित किया गया है। 

मुजफ्फरपुर के मोहम्मद उमर को कैमूर पदस्थापित किया गया है। 

बेगूसराय के संदीप कुमार को किशनगंज पदस्थापित किया गया है।

लखीसराय के परमानंद कुमार को गया पदस्थापित किया गया है।

गोपालगंज के शम्स जावेद को जहानाबाद पदस्थापित किया गया है। 

मधेपुरा के संजय कुमार राय को मुजफ्फरपुर पदस्थापित किया गया है। 

सिवान से संजीव कुमार सिंह को गोपालगंज पदस्थापित किया गया है।

किशनगंज के मोहम्मद राशिद को समस्तीपुर पदस्थापित किया गया है।

मधुबनी के मोहम्मद राजिक को को औरंगाबाद पदस्थापित किया गया है। 

समस्तीपुर के अरविंद कुमार झा को पूर्वी चंपारण पदस्थापित किया गया है। 

शिवहर के भू अर्जन अधिकारी विनोद कुमार को भागलपुर पदस्थापित किया गया है। 

जहानाबाद के जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश को भोजपुर पदस्थापित किया गया है

लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में मिले कोरोना के 439 नए मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का फैलाव एकबार फिर से होने लगा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में मिले कोरोना के 439 नए मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई हैं। 

खबर के अनुसार 24 घंटे के अंदर लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 98 नए मरीज मिले हैं। जबकि नोएडा में 79,  गाजियाबाद में 33, झांसी में 14, वाराणसी में 13, गोरखपुर में 21, लखीमपुर में 6, मरेठ में 12, प्रयागराज में 12 और कानपुर 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी हैं। इससे उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3375 हो गई हैं। वहीं राहत वाली बात यह हैं इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 603 मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं।

जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश में जितने भी कोरोना मरीज मिल रहे हैं उसमे से ज्यादातर मरीज चार से पांच दिन में ठीक हो जा रहे हैं। लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चहिये और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

पटना के 6 ब्लॉक में नए BDO की तैनाती, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक साथ 75 बीडीओ का तबादला कर दिया है। इसको लेकर विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं।

वहीं पटना के 6 ब्लॉक में नए BDO का तबादला किया गया हैं। सभी बीडीओ को आदेश के बात तत्काल प्रभाव से नए जगह पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पटना के अलावे राज्य के सभी जिलों में BDO का तबादला किया गया हैं।

पटना के 6 ब्लॉक में नए BDO की तैनाती, देखें लिस्ट?

रवि कुमार को खुशरुपुर का बीडीओ बनाया गया है। 

संजीव कुमार को पालीगंज का बीडीओ बनाया गया है। 

अशोक प्रसाद को बख्तियारपुर का बीडीओ बनाया गया है। 

अभिषेक कुमार प्रभाकर को मनेर का बीडीओ बनाया गया है। 

 मानेंद्र कुमार सिंह को पुनपुन ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है।

 पंकज कुमार दीक्षित को दुल्हिन बाजार का बीडीओ बनाया गया है। 

चार नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार, डीपीआर भी तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 तक बिहार चार नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे के साथ जुड़ जायेगा। इससे बिहार के विकास में तेजी आएगी और लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार से गुजरने वाली गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए बिहार के कई जिलों में सर्वे का काम शुरू हो गया हैं। साथ ही साथ इस एक्सप्रेस-वे के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। भारतमाला परियोजना 2 के तहत इसका निर्माण किया जायेगा।

वहीं वाराणसी से कोलकाता के बीच भी एक छह लें का एक्सप्रेस-वे बनाया जायेगा जो बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया से होकर गुजरेगा। इसके लिए भी सर्वे का काम चल रहा हैं। बहुत जल्द इसका टेंडर निकाला जा सकता हैं। 

बता दें की रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे रक्सौल, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर और बांका से गुजरेगा। जबकि पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी इसी शाम शुरू किया जा सकता हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

चार नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार?

गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे।

दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में 15 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में 15 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Stenographer Grade I

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 5 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 जुलाई 2022

 आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ; www.niepa.ac.in

2 .टाटा इंस्टिट्यूट फॉर फंडामेंटल रिसर्च में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : क्लर्क, गार्ड।

 योग्यता : 10वीं, स्नातक।

 पदों की संख्या : कुल 7 पद।

 वेतनमान : 39,721 Per Month

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की वेबसाइट लिंक : www.tifr.res.in

3 .सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन होमियोपैथी में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Laboratory Technician, Laboratory Attendant

 योग्यता : बीएससी, आईटीआई पास।

 पदों की संख्या : कुल 3 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : हैदराबाद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.ccrhindia.nic.in

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 325 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क:  बैंक ऑफ बड़ौदा में 325 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर, कॉर्पोरेट और इंस्ट. क्रेडिट, क्रेडिट एनालिस्ट के 325 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार 28, 30 और 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600  ​रुपये। जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवार के लिए 100 ​रुपये निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.bankofbaroda.co.in

पटना, भागलपुर, दरभंगा, सारण समेत 25 जिलों में मिले 186 नए कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा, सारण समेत 25 जिलों में कोरोना के 186 नए मरीज मिले हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर  पटना में सबसे अधिक 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 15, दरभंगा में 4, सारण में 8, गया में 11, अररिया में 1, अरवल में 4, बांका में 1, बेगूसराय में 7, पूर्वी चंपारण में 1 और जहानाबाद में 2 नए मरीज मिले हैं। 

वहीं खगडियां में 7, लखीसराय में 1, मधेपुरा में 3, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 6, नालंदा में 1, पूर्णिया में 4, रोहतास में 6, सहरसा में 1, समस्तीपुर में 1, सीतामढ़ी में 4, सुपौल में 2, वैशाली में 3, पश्चमी चंपारण में 1, नए कोरोना मरीज मिले हैं।

बता दें की पिछले 24 घंटों के अंदर कुल 1,25,179 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 186 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 993 हो गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज पटना में 604 हैं।

लखनऊ : AirAsia ने केबिन क्रू के पदों पर निकाली भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एयरएशिया इंडिया एयरलाइन ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में केबिन क्रू के लिए भर्ती निकाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार अगर कोई उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) या प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) सर्टिफिकेशन (10+2)  किया हो वो आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : एयरएशिया इंडिया एयरलाइन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 3 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एयरएशिया इंडिया एयरलाइन के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : airasia.co.in/jointhecrew

स्थान : ताजमहल लखनऊ, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

वेतनमान : एयरएशिया के नियमानुसार। 

पूर्णिया, मुंगेर, बक्सर, दरभंगा समेत 13 जिलों के डीईओ बदले, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पूर्णिया, मुंगेर, बक्सर, दरभंगा समेत 13 जिलों के डीईओ बदल दिए हैं। साथ ही साथ 28 अफसरों की पोस्टिंग आरडीडीई, डीईओ, डीपीओ के अलावा विभिन्न निदेशालयों में की गई हैं। 

बता दें की 30 जून को शिक्षा विभाग ने इस सन्दर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दिया हैं। इसमें चन्द्रशेखर शर्मा को पूर्णिया (1 अगस्त के प्रभाव से) प्रमंडल जबकि पूनम कुमारी को मगध प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है। साथ ही साथ कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई हैं।

पूर्णिया, मुंगेर, बक्सर, दरभंगा समेत 13 जिलों के डीईओ बदले, देखें लिस्ट?

कौशल किशोर को डीईओ सारण बनाया गया हैं। 

ओम प्रकाश सिंह को डीईओ शेखपुरा बनाया गया हैं। 

अनिल कुमार द्विवेदी को डीईओ बक्सर बनाया गया हैं। 

मधेपुरा के डीईओ वीरेन्द्र नारायण को वैशाली भेजा गया हैं। 

वैशाली के डीईओ समर बहादुर सिंह को दरभंगा भेजा गया हैं। 

अश्विनी कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर बनाया गया हैं। 

सारण के डीईओ अजय कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर भेजा गया हैं। 

बांका के डीपीओ पवन कुमार को बांका का डीईओ बनाया गया हैं। 

सहरसा के डीईओ जयशंकर प्रसाद ठाकुर को डीईओ मधेपुरा भेजा गया हैं। 

मधुबनी के डीपीओ मो. नजीबुल्लाह को सहरसा का डीईओ बनाया गया हैं। 

मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दिनेश कुमार चौधरी को मधुबनी भेजा गया हैं। 

लखीसराय के डीपीओ शिवचन्द्र बैठा को अरवल का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया हैं। 

जहानाबाद के डीपीओ वीरेन्द्र कुमार को इसी जिले का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत 8 जिलों में होगी भारी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में मानसून सक्रिय हो गया हैं। जिसके कारण पिछले 24 घंटे से राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हुई हैं। लेकिन आज पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया हैं। 

बता दें की बिहार के इन जिलों में भारी बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं। इसलिए मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बना है। साथ ही साथ मानसून की एक ट्रफ-रेखा भी गुजर रही हैं। इससे बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

पटना, पूर्णिया और कटिहार में 50 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया और कटिहार में 50 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .बिहार महादलित विकास मिशन में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : इंजीनियर।

 योग्यता : B.Tech/B.E

 पदों की संख्या : कुल 2 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : पटना।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.mahadalitmission.org

2 .मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : ट्रेनर, फैसिलिटेटर। 

 योग्यता : स्नातक, बीएड, एमएड।

 पदों की संख्या : कुल 48 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा।

 नौकरी करने का स्थान : पूर्णिया, कटिहार।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.manuu.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप पटना, पूर्णिया और कटिहार में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में इन 14 चीजों पर लगा प्रतिबंध

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश पर पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में 14 चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में आज से प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक शीट, पैकेजिंग सामग्री, कैरी बैग, थर्मोकोल, इससे उत्पादित कप, प्लेट, ग्लास, चम्मच, कटोरी आदि की खरीद बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया हैं।

बता दें की केंद्र सरकार के आदेश के बाद बिहार सरकार के द्वारा भी इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। अगर कोई आम व्यक्ति सरकार के इस आदेश का पालन नहीं करता हैं तो उसपर 500 से 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा।

वहीं अगर कोई आद्यौगिक स्तर पर ऐसा करता हैं तो उसपर 20 हजार से एक लाख तक का जुर्माना लगाया जायेगा। साथ ही साथ पांच साल की जेल भी हो सकती हैं। सरकार ने प्लास्टिक से बनी सभी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। यहां तक प्लास्टिक के झंडे पर भी प्रतिबंध हैं।

अररिया और किशनगंज के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, पूर्णिया-कटिहार में भी खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। लगातार हो रही बारिश से कई नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हैं और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बिहार के अररिया और किशनगंज के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं।

खबर के अनुसार सीमांचल और कोसी के जिलों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से अररिया जिले के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया हैं। वहीं किशनगंज जिले में बाढ़ से आधा दर्जन से अधिक सड़क और दो पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो गया है।

वहीं महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण पूर्णिया-कटिहार में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद हैं तथा नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि पर नजर रखी जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से सहरसा जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं कटिहार जिले में भी महानंदा, गंगा, कोसी और बरंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही हैं। जिससे यहां भी बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें पटना, नालंदा, मुंगेर, सुपौल, बक्सर, पूर्णिया में रेट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने बिहार समेत देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में 198 रुपये की कटौती की हैं। हालांकि ये कटौती कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई हैं।

खबर के अनुसार पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा हुआ हैं। इसके रेट में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं।

बता दें की कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी होने से होटल, रेस्टोरेंट संचालक आदि लोगों को फायदा होगा। हालांकि जो लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें पहले द्वारा तय किये गए रेट से ही घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें पटना, नालंदा, मुंगेर, सुपौल, बक्सर, पूर्णिया में रेट?

पटना में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट :1101 रुपये।

नालंदा में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

मुंगेर में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

सुपौल में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1101 रुपये।

बक्सर में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1031 रुपये।

पूर्णिया में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट : 1101 रुपये।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन खरीदते समय ध्यान रखें 5 बातें

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। बिहार के इन शहरों में ज्यादातर लोग घर बनाने के लिए जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग जमीन खरीदते समय फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के इन शहरों में आये दिन जमीन खरीद बिक्री के दौरान लोगों के साथ फर्जीवाड़ा होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान रख के आप जमीन खरीदते समय फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जमीन खरीदते समय ध्यान रखें 5 बातें?

1 .बिहार के इन शहरों में जमीन खरीद के दौरान आप सबसे पहले जमीन के कागजातों की जांच करें। आप बिहार भूमि की वेबसाइट पर जा कर जमीन की डिटेल्स प्राप्त करें। 

2 .जमीन बेचने वालों से आप जमीन का केवाला, खतियान और नया रसीद की मांग करें और इन कागजों का सत्यापन करें।

3 .अगर आप खुद से जमीन के कागजों का सत्यापन नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी वकील की सलाह लें या फिर नजदीक के निबंधन कार्यालय में जा का इसका सत्यापन करें।

 4 .जमीन अगर किसी कंपनी का फर्म के द्वारा बेचीं जा रही हैं तो उस कंपनी का सत्यापन करें और पता करें की कंपनी रेरा से रजिस्टर है या नहीं।

5 .बता दें की एक जमीन का एक से अधिक मालिक हो सकता हैं। इसलिए जमीन खरीद के दौरान इस बात का ध्यान रखें और जमीन के सभी मालिकों से जमीन की रजिस्ट्री कराये।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

न्यूज डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई महीने में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। साथ ही साथ इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी ऐलान कर दिया गया हैं।

पहले T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान।

दूसरे और तीसरे T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, आवेश खान। 

वनडे मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जे बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

टी20 शेड्यूल।

7 जुलाई 2022: पहला टी20 मैच (द रोज बाउल, साउथम्पटन)

9 जुलाई 2022: दूसरा टी20 मैच (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

10 जुलाई 2022: तीसरा टी20 मैच (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

वनडे शेड्यूल।

12 जुलाई 2022: पहला वनडे मैच (केनिंगटन ओवल)

14 जुलाई 2022 : दूसरा वनडे मैच (लॉर्ड्स, लंदन)

17 जुलाई 2022 : तीसरा वनडे मैच (अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

AIIMS गोरखपुर में ग्रुप-A के पदों पर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए AIIMS गोरखपुर में ग्रुप-A के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर ने Non-Faculty Group A Post के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://aiimsgorakhpur.edu.in/current-notices/

नौकरी करने का स्थान : गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।