क्या आपका लिवर है खतरे में? जानें फैटी लिवर के 7 संकेत

हेल्थ डेस्क। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल भोजन को पचाने में मदद करता है, बल्कि शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

फैटी लिवर की शुरुआती अवस्था में आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे यह समस्या बढ़ती है, शरीर कुछ संकेत देने लगता है। यदि समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो इसे रोका जा सकता है और खुद को सेहतमंद रखा जा सकता हैं।

1. लगातार थकान महसूस होना

अगर आपको बिना अधिक मेहनत किए ही थकावट महसूस होती है, तो यह लिवर के सही से काम न करने का संकेत हो सकता है।

2. पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन 

फैटी लिवर के कारण पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में असहजता या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

3. वजन बढ़ना या अचानक बढ़ी हुई चर्बी

फैटी लिवर अक्सर मोटापे से जुड़ा होता है। बिना कारण वजन बढ़ना एक चेतावनी संकेत हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

4. भूख न लगना और मतली

लिवर की गड़बड़ी के कारण पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे भूख कम लगती है और कभी-कभी उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।

5. पेट में सूजन

लिवर ठीक से काम नहीं करता तो पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है। ये भी फैटी लिवर के संकेत होते हैं।

6. आंखों और त्वचा का पीला पड़ना

यह एक गंभीर संकेत है जो बताता है कि लिवर में वसा का जमाव बढ़ चुका है और अब वह विषैले तत्वों को बाहर नहीं निकाल पा रहा।

7. एकाग्रता में कमी या भ्रम की स्थिति

फैटी लिवर का असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है, जिससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment