आवेदन और परीक्षा तिथियां
आपको बता दें की TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होकर 5 जुलाई 2025 तक चलेगी। आयोग के अनुसार, परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में किया जाएगा और परिणाम सितंबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।
परीक्षा इस बार होगी ज्यादा कठिन
BPSC ने स्पष्ट किया है कि इस बार की परीक्षा पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण होगी। खासकर हिंदी और अंग्रेज़ी के प्रश्नपत्रों को कठिन बनाया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों की भाषा संबंधी दक्षता और लेखन क्षमता को परखा जा सके। आयोग का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सक्षम शिक्षकों का चयन आवश्यक है।
शिक्षकों की जरूरत और रिक्तियां
राज्य में वर्तमान में करीब 5.65 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि कुल जरूरत लगभग 7 लाख शिक्षकों की है। इस नई भर्ती प्रक्रिया के बाद भी अनुमान है कि करीब 60,000 पद खाली रह जाएंगे। राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में और भी भर्ती चरण लाए जाएंगे ताकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment