लंबे समय से चल रही थी प्रक्रिया
प्रदेश में लगभग दो महीने से शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया जारी थी। पहले चरण में एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों की सूची जारी की गई थी, जिससे करीब 7000 शिक्षक लाभान्वित हुए। अब दूसरे चरण में जिले के भीतर पारस्परिक तबादले की सूची सोमवार को जारी कर दी गई है।
किसने जारी की सूची?
यह तबादला सूची उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी की गई है। परिषद की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सभी तबादले शिक्षक जोड़ों द्वारा किए गए पारस्परिक अनुरोधों के आधार पर, बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) द्वारा ऑनलाइन सत्यापन के उपरांत किए गए हैं।
अब आगे क्या?
अब संबंधित शिक्षक और बीएसए, NIC पोर्टल पर अपलोड सूची के अनुसार आगे की कार्यवाही करेंगे। इसमें कार्यमुक्ति, कार्यभार ग्रहण और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। सभी शिक्षकों को समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी ताकि शैक्षिक सत्र में किसी प्रकार की बाधा न आए।

0 comments:
Post a Comment