कब हो सकता है ऐलान?
आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा सरकार सितंबर या अक्टूबर के दौरान करती है। ऐसे में नवरात्रि के आसपास फैसला आने की संभावना पर कर्मचारियों की नजर है। अगर उस दौरान घोषणा नहीं होती है, तो दिवाली तक राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। घोषणा होने पर बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा और कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिल सकता है।
4% बढ़ोतरी की क्यों है चर्चा?
AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर DA में करीब 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इस हिसाब से मौजूदा 60% DA बढ़कर 64% तक पहुंच सकता है। हालांकि, अंतिम बढ़ोतरी सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी। तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही DA का लाभ मिलेगा।
सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर
DA बढ़ने का सीधा फायदा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर मिलेगा। हालांकि 4% DA बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि इन-हैंड सैलरी भी 4% बढ़ जाएगी, क्योंकि DA की गणना बेसिक पे के आधार पर होती है। बढ़ोतरी का असर पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) पर भी पड़ेगा। इसके अलावा PF और ग्रेच्युटी जैसी रकम पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बढ़ी हुई रकम के साथ एरियर का भी फायदा मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment